मेरे जन्मदिवस के पावन अवसर पर श्री खोले के हनुमान जी महाराज के पावन दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
संकटमोचन प्रभु श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि वे सदैव अपना आशीर्वाद बनाए रखें तथा मुझे समाजसेवा, जनकल्याण और राष्ट्रहित के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति, साहस एवं ऊर्जा प्रदान करें।
🚩 जय श्री राम
🚩 जय बजरंगबली
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी के नेतृत्व में जयपुर में छात्रों का जनसैलाब आज सड़कों पर उतरा है। अवसर है “Run For Against Paper Leak” 🏃 मैराथन का
#ChhatronKiGoonj@VinodJakharIN
राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS के कार्यक्रम को लेकर NSUI के कार्यकर्ताओं ने आज अपना विरोध दर्ज किया।
विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थाएँ किसी भी विशेष विचारधारा का प्रचार नहीं कर सकती और ऐसे कार्यक्रम छात्रों की भावनाओं के खिलाफ हैं।
इससे पहले भी RSS के राजस्थान विश्वविद्यालय में बढ़ते हस्तक्षेप और कार्यक्रमों के विरोध में विनोद जाखड़ जी और उनके साथियों ने विरोध किया था। उस समय भी पुलिस ने उन्हें और उनके साथियों को जेल में डालकर लोकतंत्र में अपनी आवाज़ बुलंद करने पर रोक लगाने का प्रयास किया था।
आज राजस्थान पुलिस ने इस विरोध के दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार और बल प्रयोग किया और कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जिसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।
@VinodJakharIN@nsui@NSUIRajasthan
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बड़े भाई श्री वरुण चौधरी जी को सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
National Students’ Union of India को आपके नेतृत्व में नई ऊर्जा, नई पहचान और ऐतिहासिक सफलताएँ मिलीं। छात्र हितों की मज़बूत आवाज़ बनकर आपने लाखों युवाओं का विश्वास जीता।
आपका मार्गदर्शन आगे भी छात्र शक्ति को नई दिशा देता रहे — इसी कामना के साथ उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ। ✨
@varunchoudhary2
#NSUI #StudentPower #Leadership
युवाओं को हमेशा सही दिशा देने वाले,
विचार, संघर्ष और नेतृत्व के प्रतीक
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष
आदरणीय @varunchoudhary.2 को
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपका दूरदर्शी और निडर नेतृत्व
युवा शक्ति को संगठित कर देश की राजनीति को नई दिशा दे रहा है।
ऐसे हैं हमारे नेता जननायक श्री @RahulGandhi जी
संविधान को कमजोर करने और आरक्षण पर लगातार हमलों के इस दौर में, जननायक राहुल गांधी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए दीवार की तरह खड़े हैं।
आज देश के अधिकांश शिक्षण संस्थानों पर RSS का कब्ज़ा है। बहुजन समाज को शिक्षा और नौकरियों से दूर करने की साज़िशें जारी हैं। जाति जनगणना को “देश तोड़ने वाला” और “असंभव” बताने वालों को राहुल गांधी ने अकेले दम पर जवाब दिया और झुकने पर मजबूर किया।
SC-ST, पूर्वोत्तर और महिला छात्रों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ वे लगातार आवाज़ बने। रोहित वेमुला एक्ट को कांग्रेस शासित राज्यों में लागू कराया।
CAA-NRC, बुलडोज़र राज और राज्य प्रायोजित ज़ुल्म के खिलाफ अगर कोई मजबूती से खड़ा रहा, तो वह नाम राहुल गांधी है।
भट्टा-परसौल से मंदसौर तक, जहाँ-जहाँ किसानों के हक़ छीने गए, राहुल गांधी सड़कों पर उतरे। किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत भूमि अधिग्रहण कानून लाने का काम किया।
हाथरस से कठुआ तक, हर बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध पर न्याय की आवाज़ बुलंद की। लॉकडाउन के दौरान जब प्रवासी मज़दूर सड़कों पर भटक रहे थे, तब मदद का हाथ बढ़ाने और उन्हें घर पहुँचाने की व्यवस्था भी राहुल गांधी ने की। नोटबंदी और GST से आम जनता को हो रही परेशानियों को संसद से सड़क तक उठाया।
जब देश को नफ़रत की आग में झोंकने की कोशिश हुई, तब 3600 किलोमीटर से ज़्यादा पैदल चलकर मोहब्बत, संविधान और भाईचारे का संदेश दिया। बेरोज़गार युवाओं पर लाठियाँ बरस रही थीं, तब वे उनकी आवाज़ बने।
महँगाई से जनता पिस रही है, तो संसद में उनकी मज़बूत आवाज़ बनकर लड़ रहे हैं। देश की संपत्ति जब 2-3 चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपी जा रही है, तब कॉरपोरेट और सरकार की मिलीभगत का सच देश के सामने रखा।
मणिपुर से कश्मीर तक, हर पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का साहस सिर्फ़ राहुल गांधी ने दिखाया।
अग्निवीर योजना के ज़रिए जब भारतीय सेना और युवाओं को कमजोर किया, तो राहुल गांधी उनकी आवाज बने।
हम जैसे देश के लाखों नौजवान, जो आम पृष्ठभूमि से आते हैं और जिनके पास कोई पारिवारिक राजनीतिक विरासत नहीं, उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने वाला भी नाम है - राहुल गांधी।
सत्य, साहस, करुणा, ईमानदारी, प्रेम, शांति, न्याय, धैर्य, क्षमा, अहिंसा, सहिष्णुता, समर्पण, संकल्प और निर्भीकता -
इन सबका नाम है राहुल गांधी।
"उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।"
महान विचारक, युग प्रवर्तक और हम सभी युवाओं के मार्गदर्शक स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में NSUI साथियों के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर
गिरफ्तारी से आंदोलन रुकता नहीं,
और डर से संघर्ष खत्म नहीं होता।
@varunchoudhary2 छात्रों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।
#डरपोक_bjpसरकार Varun Choudhary
इतिहास की आंशिक पुनरावृत्ति करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पुलिस बल का प्रयोग कर *नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI)* के *राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी* पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं, छात्रों पर लाठियाँ बरसाईं, जो गरीब मजदूरों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कमजोर वर्गों की आवाज़ उठा रहे थे।100 वर्ष पूर्व 1927 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा साइमन कमीशन के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन में लाला लाजपत राय पर ब्रिटिश हुकूमत ने लाठियाँ चलाई थीं।
यह स्पष्ट किया जाता है कि ये सभी प्रदर्शनकारी छात्र किसी भी प्रकार के आपराधिक रिकॉर्ड से मुक्त हैं और उनकी पृष्ठभूमि पूरी तरह स्वच्छ है। वे केवल अपनी राजनीतिक विचारधारा और सामाजिक न्याय के पक्ष में शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करा रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप उन पर बल प्रयोग किया गया। यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है।
@varunchoudhary2@nsui
देश व प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य निर्माण करने वाले प्रदेश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय राजस्थान विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर समस्त छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
नशे से नहीं, दूध से करें,
नववर्ष की शुरुआत
आइए,
नए साल का स्वागत
स्वास्थ्य, सद्भाव और जागरूकता के साथ करें।
युवाओं का संकल्प – नशे को ना, स्वास्थ्य को हाँ!
राकेश रावत
प्रदेश महासचिव NSUI राजस्थान