विश्व पुस्तक मेला 2025 पेंगुइन प्रकाशन हाउस पर अभय मिश्र की पुस्तक "विहंगम" पुस्तक विमोचन के अवसर पर "जूली" फिल्म के हीरो विक्रम मकानदार और सरफरोश फिल्म के अखिलेन्द्र मिश्र से उनकी फिल्मों पर चर्चा हुई। अखिलेंद्र मिश्र जी ने मेरी और अपनी IIT कानपुर की स्मृतियों को भी साझा किया।
विश्व पुस्तक मेले में सुप्रसिद्ध लेखकों की पुस्तकों का विमोचन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में "संस्मरणों की दुनिया" विषय पर मुझे भी बड़े-बड़े साहित्यकारों अशोक मिश्र, बलराम जी, प्रेम जन्मेजय प्रेम,जया रावत, प्रो. राजेश कुमार,लक्ष्मी शंकर बाजपेई जी के सामने बोलने का अवसर मिला।
विश्व पुस्तक मेले में कल पेंग्विन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय संभाग के निदेशक प्रो. जितेंद्र श्रीवास्तव से पुस्तकों के प्रकाशन और पुस्तक मेलों की प्रासंगिकता पर और पेंग्विन प्रकाशन के वरिष्ठ संपादक श्रीराम शर्मा जी से विस्तृत विचार विमर्श हुआ।
हिंदी अकादमी, दिल्ली एवं हिंदुस्तानी भाषा अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में "हिंदी साहित्य में मालती जोशी का योगदान" विषय पर प्रो. कुमुद शर्मा की अध्यक्षता में पदमश्री सुरेंद्र शर्मा तथा प्रो.साधना शर्मा,के सान्निध्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया.
सुप्रसिद्ध संस्था "कथासूत्र" द्वारा अक्षरा थिएटर में 27.07.24 को स्वाति सिन्हा के निर्देशन और अभिनय से परिपूर्ण स्वतंत्रता से पूर्व "1919 की एक कहानी" में अंग्रेज़ों की क्रूरता को दर्शाती और "बंगाल 1971" में बंगलादेश विभाजन पर आधारित दोनों कहानियों का बेजोड़ नाट्य मंचन किया गया।
"साहित्य प्रेमी मण्डल"द्वारा डॉ.बृज शुक्ल "घायल" की स्मृति में"पंच रत्न कवि सम्मलेन"में कवि पी.के. आज़ाद को 21000 का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर फ़िल्म अभिनेता यशपाल शर्मा उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुझे आमंत्रित किया गया। डॉ. प्रवीण शुक्ल ने संयोजन और संचालन किया।
हिंदी अकादमी, दिल्ली के हिंदी दिवस के उपलक्ष में मनाई जा रहे हिंदी पखवाड़े के समापन समारोह पर आयोजित किए जाने वाले कहानी पाठ कार्यक्रम के अंतर्गत आप सभी सादर आमंत्रित हैं
हिंदी अकादमी दिल्ली द्वारा हिंदी सप्ताह का उद्घाटन आज एक युवा कवि गोष्ठी से किया गया जिसमें कवि जयशंकर द्विवेदी, सरिता जैन, अंजलि बजाड़, मयंक राजेश, निकुंज शर्मा और अमित पुरी ने काव्यपाठ किया। इस अवसर पर अध्यक्षता सुप्रसिद्ध गज़लकार श्री मंगल नसीम ने की।
हिंदी केवल भाषा ही नहीं है बल्कि हमारे देश की पहचान है यह हमारे जीवन मूल्यों,संस्कृति एवं संस्कारों की सच्ची संवाहक और परिचायक भी है। आप सभी को हिंदी दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई। 🙏🏻🙏🏻
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय,मंडी हाउस में "मेलोरंग रिपेर्टरी" संस्था द्वारा सम्मुख सभागार में अमिताभ श्रीवास्तव का लिखा और रमन कुमार द्वारा निर्देशित नाटक "दास्तान-ए-झाँसी" का मंचन 02.09.23 की शाम को किया गया। हमें भी रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित इस नाटक को देखने का अवसर मिला।
उत्तराखंड की संस्कृति और नृत्यकला के संवर्धन और विकास को लेकर कैलाश पुरी पालम में "गढ़वाली कुमाऊनी जौनसारी अकादमी"दिल्ली द्वारा एक "सांस्कृतिक समारोह" का आयोजन किया गया इसका। इस कार्यक्रम में द्वारका के विधायक श्री विनय मिश्रा और पार्षद श्री नरेंद्र सिंह नेगी भी उपस्थित थे।
हिंदी अकादमी, दिल्ली द्वारा 29.04.23 को हिंदी भवन ITO में एक "भजन संध्या" का आयोजन किया गया जिसमें युवा गायिका "सुदामा गर्ल" विधि देशवाल और विश्व विख्यात गायिका विधि शर्मा ने अपने भजनों से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हिंदी अकादमी, दिल्ली द्वारा दिनांक 26 अप्रैल 2023 को श्रीराम सेंटर मंडी हाउस में वृद्धों की स्थिति पर एक नाटक "छोड़ो कल की बातें" का मंचन किया गया जिसके लेखक थे श्री जे.पी.सिंह।कार्यक्रम का संचालन स्वयं मेरे द्वारा किया गया।