योग केवल शारीरिक कसरत नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा को एकाकार करने का प्राचीन भारतीय विज्ञान है।
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर क्रीड़ा भारती द्वारा भोपाल के मयूर पार्क में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में नागरिकों व युवाओं के साथ योगाभ्यास किया।
आत्मीय आभार…🙏🏻
जन्मदिवस पर आप सभी से साथियों द्वारा दी गई स्नेहमयी बधाई एवं शुभकामनाएँ पाकर अभिभूत हूँ…
आप सभी का सहयोग और साथ ही मेरी तागत है आशा करता हूँ यह आपसी प्रेम भाईचारा सदेव बना रहे इसी आशा के साथ पुनः सभी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ !🙏🏻
#प्रथम_दिवस
आज शुभहिम रिसोर्ट में भाजपा जिला मुरैना के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026’ के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में सहभागिता की।
@BJP4MP
माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, ममता और असीम शक्ति का स्वरूप है। उनका स्नेह जीवन को दिशा, संस्कार और संबल प्रदान करता है।
समस्त मातृ शक्ति को मातृत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं सादर नमन।।
#MothersDay#MothersDay2026
शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता, भगवान श्री हरि विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्य दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान श्री परशुराम जी की असीम कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के यशस्वी प्रदेशअध्यक्ष एवं बैतूल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी का मुरैना प्रथम नगर आगमन पर हार्दिक स्वागत बंधन अभिनंदन…
स्वागतम् प्रदेशअध्यक्ष जी !💐
@Hkhandelwal1964
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने आज भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के निमित्त पार्टी मुख्यालय आगमन पर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को पुष्प भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@ChouhanShivraj@OfficeofSSC
भारतीय जनता पार्टी मुरैना के जिला उपाध्यक्ष सहज सरल मिलनसार बड़े भाई श्री अरविंद सिंह सिकरवार जी (गुडुआ) को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें…
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ !
पुलवामा आतंकी हमले में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने वाले माँ भारती के वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कोटि-कोटि नमन।
#PulwamaTerrorAttack
अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन…
राष्ट्र सेवा और अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए आपका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है आपको कोटि-कोटि नमन ।
आप सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।
आइए, आज के पावन अवसर पर हम सभी अपने संविधान का पालन करते हुए 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण हेतु संकल्पित हों।
जय हिंद,
भारत माता की जय 🇮🇳
#गणतंत्र_दिवस#RepublicDay