🌟 प्रतिभा, परिश्रम और सफलता का उत्सव 🌟
पुलिस परिवार मेधावी सम्मान समारोह-2026 के अवसर पर अध्यक्षा वामा सारथी, श्रीमती मीनाक्षी सिंह, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण एवं वामा सारथी की पदाधिकारियों द्वारा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ IIT, NIT, IIIT, AIIMS, राजकीय मेडिकल कॉलेजों, IIM तथा अन्य प्रतिष्ठित तकनीकी एवं व्यावसायिक संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इन होनहार विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं दृढ़ संकल्प के बल पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित कर न केवल अपने माता-पिता का, बल्कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार का मान बढ़ाया है।
समस्त छात्रों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
#VaamaSaarthi #UPPolice #PoliceFamily