बिहार में BPSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ बेरोजगार युवा कई दिन से प्रदर्शन कर रहे थे।
आज बिहार सरकार ने पुलिस भेजकर युवाओं पर लाठी चलवाई।
वीडियो में दिख रहा है कि युवा हाथ जोड़ रहे हैं, दया की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन बिहार की बेरहम पुलिस सरकार के आदेशों का पालन करती रही।
ये हालात सिर्फ बिहार के युवाओं के नहीं है, आज पूरे देश में युवा नौकरी और रोजगार के लिए लाठी खाने को मजबूर हैं।
मैंने संसद में कहा था कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटवाया गया था उसी तरह पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है।
इसका ताज़ा उदाहरण बिहार है। BPSC अभ्यार्थी पेपर लीक के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं और एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
लेकिन NDA की सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए उल्टा छात्रों पर ही लाठी चार्ज करवा रही है।
यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम उनके साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे।
70वीं BPSC महासत्याग्रह के दौरान पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज की घोर निंदा करता हूँ। एक गरीब छात्रा को गंभीर रूप से घायल करना न केवल अमानवीय है बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन भी है। मैं प्रशासन से तत्काल दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की अपील करता हूँ। #BPSCStudentsProtest
इसी सड़क पर आकर बच्चो से माफ़ी माँगो
वो भी वेसे ही हाथ जोड़ कर जैसे वोट मांगे मांगने आये थे !
शर्म आनी चाहिए
सरकार को विपक्ष को हर जिम्मेदार अधिकारी को ।
ये बर्बरता ये क्रूरता न ही धर्म सिखाता है न ही संविधान और न ही मानवता ।
#BPSC70th#BPSCStudentsProtest#नीतीश_माफी_माँग