कोई शिकवा न ही गिला कोई
यूँ ही इक दिन चला गया कोई
अब फ़क़त फैसले सुनाता है
पहले करता था मशवरा कोई
ख़त में बस इतना ही लिखा उसने
आपने ख़त नहीं लिखा कोई
ज़र्द पत्ते सा गिर रहा हूँ मैं
हो रहा है कहीं हरा कोई
एक दिन मैंने ली किसी की जगह
आ गया अब मिरी जगह कोई
-Vikram Sharma
अब तेरे बाद मेरा अपने सिवा कोई नहीं
जी मे आता है कि सीने से लगा लूं खुद को
*
रात होती है तो उठती हैं जियादा लहरें
और आ जाते हैं पलकों के किनारे आँसू
*
उदासी जैसे कि उसके बदन का हिस्सा है
अधूरा लगता है वो शख़्स अगर उदास न हो
~विक्रम शर्मा✍️
अदब के होनहार युवा हस्ताक्षर
#जन्मदिन🎂
पहले पहले तो फ़क़त ज़ब्त के इम्कान रहे
रफ़्ता रफ़्ता खुला इज़हार का मतलब क्या है
मैं कि चुप ज़ात था सो शे'र कहा करता था
पूछ लेती थी वो अशआ'र का मतलब क्या है
~विक्रम शर्मा
@_vikramsharma
उजाले पलटकर किधर जायेंगे
फ़ज़ाओं में हर सू बिखर जायेंगे
कई दिन से मुझमे है इक शोर सा
ख़मोशी से ये दिन गुज़र जायेंगे
यूँ ही ख़ाली-ख़ाली जो बीतेंगे दिन
तो हम इक उदासी से भर जायेंगे
इस आवारगी को कहीं छोड़कर
ये रस्ते किसी दिन तो घर जायेंगे
#SwapnilTiwari#Shayari
पंजाब, दिल्ली के बाद अब गोवा में भी आम आदमी पार्टी को राज्य स्तरीय पार्टी की मान्यता मिलना आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के प्यार का नतीजा है 🙏🙌
जिधर भी देखिए बस आसमान होता था।
कहीं कहीं कोई ऊँचा मकान होता था।
ज़रा सा वक़्त वो बूढ़े दरख़्त चाहते थे
मगर हमारा तो फूलों पे ध्यान होता था।
~विक्रम शर्मा✍️
@_vikramsharma#shayari#poetry#हिंदी
कोई शिकवा न ही गिला कोई
यूँ ही इक दिन चला गया कोई
अब फ़क़त फैसले सुनाता है
पहले करता था मशवरा कोई
ख़त में बस इतना ही लिखा उसने
आपने ख़त नहीं लिखा कोई
ज़र्द पत्ते सा गिर रहा हूँ मैं
हो रहा है कहीं हरा कोई
एक दिन मैंने ली किसी की जगह
आ गया अब मिरी जगह कोई
विक्रम
@_vikramsharma
एक ख़ामोशी ने सदा पायी
ढाई हर्फ़ों में फिर वो हकलाई
चार दीवार चन्द छिपकलियाँ
हिज्र की रात के तमाशाई
डूबने का उसे मलाल नही
जिसने देखी नदी की रानाई
आख़िरी ट्रैन थी तिरी जानिब
जो ग़लत प्लेटफॉर्म पर आयी
बारिशों ने हमें उदास किया
सील दीवार में उतर आयी
#VikramSharma@_vikramsharma
एक ख़ामोशी ने सदा पायी
ढाई हर्फ़ों में फिर वो हकलाई!
चार दीवार चन्द छिपकलियाँ
हिज्र के रात के तमाशाई!
आख़िरी ट्रैन थी तिरी जानिब
जो ग़लत प्लेटफॉर्म पर आयी!
बारिशों ने हमें उदास किया
सील दीवार में उतर आयी!
#विक्रम_शर्मा#नौजवान_शायर ❤️
@_vikramsharma