आज पाटन, गुजरात में आदिवासी गुजरात संगठन (AGS) द्वारा आयोजित समूह लग्न में शामिल हुए।
131 जोड़ो के इस सामुहिक विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन को नव दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।
साथ ही आदिवासी समाज को अपने हक-अधिकारों के प्रति जागरूक होकर लड़ाई लड़ने हेतु प्रेरित किया। नई पीढ़ी को नशे पत्ते से दूर रहने एवं शिक्षा में रुचि रखने हेतु प्रेरित किया गया।
इन अवसर पर राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत, AGS अध्यक्ष विपुल भाई राणा, सिरोही BAP जिला उपाध्यक्ष भरतजी राणा, राजस्थान, गुजरात, झारखंड व महाराष्ट्र के कई आदिवासी समुदाय के वरिष्ठजन, कलाकार, 131 नव दम्पत्तियों के माता-पिता, रिश्तेदार व परिजन मौजूद रहे।
हमारे एक साथी संतोष भाई ने सूचना के अधिकार के तहत सरकार से पूछा था कि पाँचना बांध में कुल कितने गाँवों की खातेदारी जमीन गई थी.! उसका जवाब आज मिला था और उस जवाब को आप ख़ुद देख लीजिए.! सचिन पायलट को कमज़ोर करने के लिए बैठे हुए पाँचना संघर्ष समिति के लोग प्रदेश की जनता से झूठ बोलते है कि 39 गांवों की जमीन गई है और सबसे बड़ी बात जिस गाँव के लोग इस आंदोलन का नेतृत्व करते है; उसका लिस्ट में कहीं भी नाम नहीं है.! जबकि वातविकता यह है कि सरकार ने केवल 11 गाँवों की जमीन ली थी और मुआवजा भी दिया था.! और कुल 4 गांवों के 17 कुएँ भी गये इस बांध में गए थे और उन्हें भी मुआवजा दिया गया है.!
जो गांव ऊंचाई पर स्थित है उनको सिंचाई के लिए जब डैम नहीं बना था तब भी पानी नहीं मिलता था क्योंकि उनकी भूमि का लेवल डैम के लेवल से ऊपर है.! सरकार नें 200 एमसीएफटी की एक लिफ्ट बना दी है.! दो और लिफ्टों के लिए ₹50 करोड़ स्वीकृत किये है.!
पाँचना संघर्ष समिति द्वारा पानी की मांग करना; उनका अधिकार है लेकिन कमांड एरिया का पानी रोकना न्यायोचित नहीं है.!
सरकार के अधिकारियों को चाहिए कि वस्तुस्थिति से अवगत हो एवं तदनुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए पाँचना डैम की नहरों में पानी खोलने के लिए माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना करें.!
@BhajanlalBjp@DrKirodilalBJP
जिस उत्साह, जोश और एकता का परिचय अब कमांड एरिया के गाँव दे रहे हैं, वह वास्तव में काबिले-तारीफ़ है.! वहीं पीर बाबा की पावन धरा पर खंडीप बस्ती माता द्वारा जिस समर्पण और आत्मीयता के साथ सभी लोगों की धरना स्थल पर सेवा की जा रही है, वह अतुलनीय है.! कल किशोरपुर गांव ने आंदोलन में अपनी उपस्थिति दी थी और आज हजारों की संख्या में खेड़ली-बगलाई के गणमान्य नागरिक अपनी उपस्थिति देने आयें है.!
यह संघर्ष केवल पानी का नहीं, बल्कि अपने हक, अधिकार और स्वाभिमान का है.! इसी एकता, इसी दृढ़ संकल्प और जनशक्ति के बल पर नहरों में पानी आएगा और कमांड एरिया के किसानों को उनका हक मिलेगा.! यह एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.! इंक़लाब जिंदाबाद.!
साहस, पराक्रम और स्वाभिमान के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले हिन्दू साम्राज्य दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #ShivajiMaharaj
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जे.एन.पैराडाइज, सांभरिया रोड (बस्सी) में 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026' के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, बस्सी नगर मंडल द्वारा वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुआ।
लोकतंत्र में धरना, प्रदर्शन और आंदोलन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज राजस्थान में भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाना भी अपराध जैसा बना दिया गया है।
कुचामन सिटी में शांतिपूर्वक विरोध दर्ज करा रहे युवाओं की गिरफ्तारी, उन्हें कानून सम्मत जमानत देने वाले तहसीलदार का रातों-रात तबादला, जिला पुलिस अधीक्षक का बेवजह ट्रांसफर तथा थाना अधिकारी का निलंबन बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
क्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ संविधान और कानून से भी ऊपर हो गए हैं, जिनके दबाव में आधी रात को प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में हस्तक्षेप करना पड़ा ? भाजपा प्रशासनिक तंत्र को पूर्णतः पार्टी का तंत्र बनाने का कुत्सित प्रयास कर रही है।
यह घटनाक्रम लोकतांत्रिक मूल्यों, प्रशासनिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सीधा प्रहार है। अधिकारियों में भय का माहौल बनाकर सरकार लोकतंत्र एवं शासन व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
भारत आदिवासी पार्टी (BAP) इस तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी रवैये का पुरजोर विरोध करती है। हमारी पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के हर संघर्ष में जनता के साथ खड़ी है और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर आवाज बुलंद करती रहेगी।
@hanumanbeniwal@RLPINDIAorg@News18Rajasthan@zeerajasthan_@1stIndiaNews@rpbreakingnews@BhajanlalBjp
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्री @ajaeybjp जी को भाजपा राजस्थान का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके नेतृत्व में @BJP4Rajasthan संगठन के कार्यकताओं को नया संबल मिलेगा और संगठन नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
आज बस्सी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-204, ग्राम बाला की नांगल में बूथ अध्यक्ष श्री रामराय शर्मा जी के आवास पर उपस्थित रहकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सुना।
भजनलाल जी के राज में एक आदिवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। एक माह गुजर गया लेकिन अभी तक मुकदमा तक दर्ज नही, गजब का सुशासन है।
जसवंतपुरा, जिला जालौर निवासी अजाराम भील की दिनांक 18.04.2026 की रात को गोली मारकर निर्मम हत्या करने के मामले में मुल्जिमों ने पुलिस प्रशासन से मिलीभगत कर परिजनों पर दबाव बनाकर बिना पोस्टमार्टम कराए शव को जला दिए जाने की घटना राज्य की कानून-व्यवस्था की पोल खोलती है।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp आपके राज में आदिवासी-दलितों को गोली मारकर निर्मम हत्या की जा रही है, और पीड़ित परिजनों की अशिक्षा व गरीबी का नाजायज फायदा उठाकर ऐसी गंभीर घटनाओं को सामान्य घटनाओं में तब्दील किया जा रहा है।
मृतक अजाराम भील की सीटी स्कैन रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा है कि सिर में गोली लगी है। उक्त मामले को धनबल व स्थानीय राजनीतिक दबाव से दबाया जा रहा है। उक्त मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जावे।
@TikaRamJullyINC@PoliceRajasthan@News18Rajasthan@zeerajasthan_@1stIndiaNews@rpbreakingnews
भारत के उभरते हुए स्टार एथलीट देव कुमार मीणा ने पोल वॉल्ट में 5.45 मीटर की छलांग लगाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 🇮🇳
बहुत बहुत बधाई हो 🎉
आज संसदीय शोध भवन, नई दिल्ली में सामाजिक न्याय और अधिकारिता संबंधी स्थायी समिति की बैठक में उपस्थित हुए।
उक्त बैठक में विशेषकर पीएम-जनमन एवं विशेष पिछड़े आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में जनजाति कार्य मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, दूरदर्शी एवं कर्मठ जननेता, अद्वितीय कार्यशैली से देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री @nitin_gadkari जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 गौरवशाली वर्ष…
आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के सशक्त नेतृत्व में भारत ने बीते 12 वर्षों में विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के अभूतपूर्व आयाम स्थापित किए हैं।
मुख्यमंत्री का डूंगरपुर-बांसवाड़ा दौरा महज एक ड्रामा साबित हुआ है।
रात्रि चौपाल में आमजन को प्रवेश तक नही दिया गया। घंटों इंतजार करते लोग प्रशासन की दीवार से बाहर ही खड़े रहे। चौपाल केवल उन्हीं के लिए थी, जिन्हें पहले से सब कुछ मिल चुका है।
चौरासी के निर्वाचित विधायक महोदय ने कलक्टर और CMO के जरिए समय मांगा तो उन्हें भी नही मिला। जब एक जनप्रतिनिधि से ही मिलने से बचा जाए, तो उस आदिवासी किसान की बात कौन सुनेगा जो मीलों चलकर आया था ?
माही-कडाणा बांध में जिनकी जमीनें डूबी और जो विस्थापित हुए, उन्हें आज तक सिंचाई का पानी नही मिला और अब अनुसूचित क्षेत्र से माही-अनास का पानी 700 किलोमीटर दूर ले जाने की योजना बना रहे है।
@zeerajasthan_@News18Rajasthan@1stIndiaNews@rpbreakingnews