नेता वो होता है
जो अपने केबिनेट मेंबर्स, पार्टी अध्यक्ष और तमाम दूसरे सहयोगियों को धकिया कर, कैमरे की जद से बाहर फेंकवा देता है। और खुद स्पॉटलाइट मे..
शेर की तरह अकेला चलता है।
••
लेकिन जो युवाओं औऱ महिलाओ को आगे कर, उन्हें ताकत देने के लिए, खुद चुपचाप पीछे खड़ा हो जाता है उसे नेता नहीं,
महज, फैसिलिटेटर समझना चाहिए।
••
और 21 वीं सदी के हिंदुस्तान को नेता नहीं,
नई पीढ़ी की क्षमताओं को, चुपचाप पीछे रहकर ताकत देने वाला फैसिलिटेटर ही चाहिए।।
वेल्डन राहुल!!
❤️🥰
लगावेलू तू लिपिस्टिक
हिलेले आरा डिस्टिक ..
महक सिंह तरार किस्सा बता रहे है कि दूर गांव में कुछ युवा मनोरंजन के लिए शहर से नाचने वालियों की मंडली ले आये। रोज़ देर रात से महफ़िल सजती।
नाच गाना शुरू होता। और शराब- चिलम पिये युवा सस्ते भोंडे, मादक, अश्लील, उत्तेजक नाच पर मदमस्त रहते।
●●
उधर गांव के कुछ आम खेतिहर लोग सारा दिन खेत में काम करने के बाद रात को चैन से सोना चाहते।
लेकिन इन इस नाच प्रेमियों, उनके ढोल ताशे लाउडस्पीकर के कोलाहल से सो ना पाते। समस्या विकट थी।
पर युवाओं से कौन उलझे।
उन्होंने सरपंच से शिकायत की।
●●
अगले दिन निपट आधी रात में सरपंच मोटा लट्ठ कंधे पर रख कर मज़मे में पहुँचा। साथ मे दर्जन भर बंदूकधारी। यह देखकर देखकर शोहदे सहमे, साइड में खिसकते गए। पतली गली से गायब होते गए।।
इस बीच सरपंच साहब भीड़ चीरते हुए स्टेज के नज़दीक पहुँचे। नचनियां की भी सरपंच पर नज़र पड़ी।
भय से पैर थमे, घुंघरू रुक गये।
पिन ड्राप साइलेन्स।
●●
सरपंच साहब ने उसकी तरफ देखा।
मुस्कुराकर बोले- तू मत रुक। तेरा काम है ये, तेरा तो किरदार है। तेरे से क्या उम्मीद
और क्या शिकायत..
तू नाच
मैं तो उन ग्रॉसरी वालो को ढूँढ रहा हूँ
जो तुझे यहां लेकर आये हैं।
★★
बुजदिल नेता के फर्जी आंकड़ो, झूठे दावों, दादागिरी, बेईमानी लूटपाट, अकर्मण्यता, मन्दिरो में चोरी, जनता से सीनाजोरी, लेकिन बड़ी ताकतों के सामने, हिहिखिखि करके लेट जाने से हमे शिकायत नही।
वो तो वही कर रहा, जो उनका काम है, चरित्र है, किरदार है। 100 साल से इनका झुंड यही तो करता आया है। इसलिए आजकल मैं
उन अंधभक्तो को खोजकर रगेदता हूँ..
जो इनको लाये हैं।
@sanjaynirupam तुम दलाल हो भाई लेकिन अलग लेवल के। घोड़े की लात का, कसाई की जात का, दल बदलू की बात का बुरा नहीं मानना चाहिए। अब तुम खड़गे बाबा की भी जांच करा लो। असल।बात यह है कि तुम शुरू से संघी रहे लोगों ने पहचाना नहीं।