बिहार में अंदरखाने बहुत कुछ पक रहा है जो दिख सबको रहा है पर सभी खामोश हैं। जेपी नड्डा, नागेन्द्र जी के बाद हाल में धर्मेंद्र प्रधान भी बिहार से लौटे हैं और सम्राट चौधरी से मीटिंग की है।
संजय झा बयान दे रहे हैं कि नीतीश कांग्रेस के साथ जाना चाहते थे लेकिन इंडिया गठबंधन में कुछ लोग तैयार नहीं थे। तेजस्वी यादव ने अचानक नीतीश पर हमले कम कर दिए हैं।
सोनिया गांधी हाल में ही लालू प्रसाद यादव से मिलकर आई हैं। निशांत और तेजस्वी एक दूसरे को बधाई संदेश दे रहे हैं। सम्राट चौधरी अपने उलूल जुलूल बयानों और कार्यकलापों से पार्टी का फायदा कम नुकसान ज्यादा करा रहे हैं।यह तो तय है कि बिहार की राजनीति अभी जाग गई है
हिंदुस्थान की राजधानी नागपुर से पधारे महान वैज्ञानिक मोहन जी बता रहे हैं पटाखों के फायदे कि कैसे उनसे कीड़े मर जाते हैं।
बगल में बैठे भाईसाहब कह राय हैं कि जल्द ही RSS देश में मार्टिन, गुडनाइट की जगह पटाखा बेचेगी। पड़ोस वाले भक्त शर्मा जी कहेंगे "सुनती हो भागवान पटाखा बजा दो बाबू सो जाएगा।"
यह समझ में तो आया महोदय सनातन पत्रकार हैं। क्योंकि सिर्फ पत्रकारिता के नाम पर भाजपा की दलाली कर रहे निष्कृष्ट, च्युतिए ही इस किस्म के विमर्श कर सकते हैं। इन्होंने सम्भवतः इंदिरा गांधी को अपनी यात्राओं और रैलियों में सामूहिक भोज करते न देखा हो, पटरी के किनारे चाय पीते नाश्ता करते न देखा हो।
वैसे राहुल गांधी तो प्लास्टिक वाले हानिकारक कप में बिस्कुट वो भी डूबा कर खाते हैं। कहीं भी छोला, भटूरा, चिकन खाते हैं वो भी हाथ से। जब बाहर दौरे पर होते हैं तो किसी की भी रसोई में घुसकर खाना भी बनाने लगते हैं। टैंपो ड्राइवर्स के खाने मिल बाँटकर खाते हैं।
इन भाईसाहब का बस चले तो कह दें धोती कुर्ता क्यों पहनते हो? मैंने काँटे चम्मच से खाना अपनी आर्मी की ट्रेनिंग के दौरान सीखा। कभी कभी आमलेट डोसा वगैरह कांटे चम्मच से खा लेता हूं। लेकिन सामान्यतया हाथ का इस्तेमाल करता हूं।
कांटे चम्मच से खाना आना चाहिए यह एक अच्छी बात है। जमीन पर बैठकर ही खाना चाहिए एक च्युतियापने की बात है। महोदय से पूछना चाहिए कि यह टॉयलेट कैसा इस्तेमाल करते हैं? चड्ढी पहनते हां, लंगोट पहनते हैं या सूती जांघिया?
सोनिया गांधी की किताब रिलीज होने से पहले प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के भोजन कक्ष का यह अंतरंग वीडियो सामने आ गया।
आज जिस बात से ठिठका, वह था #चम्मच से आम खाना। पीछे से #कुत्ते के भौंकने की आवाज भी आ रही है। भोजन कक्ष में कुत्ता? जानने की जिज्ञासा हुई, क्या इलाहाबाद में नेहरू परिवार भी कांटे-चम्मच से भोजन करता था?
जिज्ञासा का कारण है, पत्रकारिता में भारत के विभिन्न राज्यों के #संभ्रांत_परिवारों से मिला। साथ भोजन किया।
याद आता है, केरल में ज्ञानपीठ से सम्मानित, मलयालम साहित्य के अग्रणी हस्ताक्षर ओएनम कुरूप, गायक येशुदास के निवास पर भोजन किया। कुरूप जी के यहां तो बाहर हाथ-पैर धोकर जमीन पर आसन पर बैठ हाथ से भोजन किया। जबकि येशुदास के घर टेबल-चेयर पर बैठे जरूर,भोजन सभी ने हाथ से ही किया।
बंगाल का तो लंबा अनुभव रहा, #जनसत्ता के कारण। बंगाल में महान फिल्मकार सत्यजीत रे हो या राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, मुख्यमंत्री ज्योति बसु, बुद्धदेव भट्टाचार्य, वर्तमान मुख्यमंत्री सुभेन्दु अधिकारी या फिर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सभी जमीन पर बैठ हाथ से भोजन करते हैं। सगर्व। खासकर दुर्गा पूजा पंडाल में भोग ग्रहण करते समय तो हर कोई एक पंगत में। हालांकि इधर देख रहा हूं, कुछ पूजा पंडालों में टेबल-चेयर लगने लगे हैं।
बात कुछ दिमाग में यूं घूमी, क्योंकि पंडित मदन मोहन मालवीय और मोतीलाल नेहरू समकालिक हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में साथ पढ़े। पंडित जी यूनिवर्सिटी के "ड्रामा क्लब" के अध्यक्ष थे तो नेहरू जी" टेनिस क्लब" के अध्यक्ष।
अंतर देखिए, सन 1931 में लंदन में हुए दूसरे गोलमेज कांफ्रेंस में मालवीय जी गए तो नियमित और बेहद कड़ाई से #त्रिकाल_सन्ध्या करते थे। निवास में #कुत्ते की मौजूदगी असंभव।
जबकि दावा तो मोतीलाल नेहरू के भी #कश्मीरी_ब्राह्मण होने का किया जाता है? मोतीलाल या उनके बेटे जवाहर के #त्रिकाल_संध्या की ना कोई फोटो है, ना कोई अन्य प्रमाण।
मेरा अपना अनुभव है, भोजन में भारतीयता या कहिए सनातन को सबसे पहले उत्तर भारत के शिक्षितों ने विदाई दी। खासकर उत्तर प्रदेश के शिक्षितों ने। सबसे पहले #डायनिंग_टेबल की ओर यही भागे।
मुझे याद नहीं आता, उत्तरप्रदेश में आखिरी बार किस #शहरी_शिक्षित मित्र के घर जमीन पर बैठ कर खाना खाया था? जबकि केरल, बंगाल, असम, आंध्र, हिमाचल, उत्तराखंड में आज भी जमीन पर पालथी मार बैठ भोजन का आनन्द मिल जाएगा।
कहने में कोई संकोच नहीं, नेहरू परिवार ने बहुत पहले, इलाहाबाद से ही सनातन जीवन और आचरण का त्याग कर दिया था। कम से कम यह छोटी सी वीडियो यही #चुगली खा रही है।
बाकी अपनी विरासत के बारे में साधिकार और ज्यादा प्रामाणिक तो @RahulGandhi जी ही बताएंगे। या फिर सोनिया जी ने अपनी पुस्तक में बताया हो?
एक घोषित क्रिमिनल जिस पर 50 से ज्यादा संगीन मुकदमे कायम हैं जिसने मोकामा को अपने 20 साल के राज में नर्क बना डाला।वह अपराधी सैकड़ों करोड़ खर्च करके अपनी बिटिया का ब्याह कर रहा है।
वह मोकामा जो बिहार की सर्वाधिक दुखती रग है। अंतहीन गरीबी, विस्थापन, दरिद्रता से जूझते इस इलाके में इस तरह के राजसी विवाह से बड़ा जनता का अपमान क्या होगा।
उस विवाह का कार्ड मिलने पर टीवी चैनलों की खलनायिका बेशर्म वीडियो डाल रही है। धन्य हो चित्रा @chitraaum
भाजपाइयों को दुखी नहीं होनी चाहिए। हमारे मोदी जी नेता, वैज्ञानिक, आर्थिक विशेषज्ञ, योग शिक्षक, ज्योतिष, समाजशास्त्री, गणितज्ञ, आलोचक, समालोचक, समीक्षक, लेखक, पत्रकार, इंजीनियर होने के साथ साथ कवि भी हैं।
मोदी जी एक नहीं आधा दर्जन किताब लिखी है। पढ़िए उनकी कविता और उन्हें उनकी कविता से जानिए
"तुम मुझे मेरी तस्वीर या पोस्टर में
ढूढ़ने की व्यर्थ कोशिश मत करो
मैं तो पद्मासन की मुद्रा में बैठा हूँ
अपने आत्मविश्वास में
अपनी वाणी और कर्मक्षेत्र में।
तुम मुझे मेरे काम से ही जानो"
-मोदी
सोनिया गांधी जी @SoniaGandhi की लिखी किताब में जो मैं जितना अभी तक पढ़ पाया एक बात साफ दिखती है कि बतौर लेखक वो खुद के प्रति कठोर हैं और अन्य लोगों के प्रति निर्मल, कोमल और उदार। एक अच्छा लेखक यह बार बार करता है उसे भय होता है कि मैं कहीं खुद के प्रति उदार न नजर आऊं।
सोनिया गांधी अपने प्रतिद्वंदियों के खिलाफ लिखते वक्त भी कठोर नहीं होता व्यक्तिगत विचारों से ज्यादा घटनाओं का विवरण वो ज्यों का त्यों लिख देती है। चुनाव आपको करना है कि पात्र कैसा है। यह लेखक तय नहीं करता।
सोनिया गांधी अपनी आत्मकथा में उस पहाड़ जैसे दुख को लेखन पर कभी हावी नहीं होने देतीं जो इंदिरा जी और राजीव जी की मृत्यु से उपजी होगी। यह मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा है।
अपना सर्वस्व खो देने के बाद भी अगर आप निर्मम और संवेदनहीन न हुए तो यह बात सोनिया जी द्वारा किए गए अनेकों त्याग से बड़ी है। ऐसा भारतीय राजनैतिक इतिहास में किसी ने नहीं किया।
सोनिया गांधी की कहानी एक नेत्री की कहानी से ज्यादा एक शहीद परिवार की स्त्री, एक भारतीय मां और उसके दो बच्चों की कहानी है।
यूंही नहीं कोई राहुल बन जाता है, मां बनाती है। सोनिया जी की किताब में आई इस तस्वीर में राहुल गांधी @RahulGandhi में प्रियंका गांधी की प्रतिछाया कितनी स्पष्ट दिखाई देती है।
यह कहने में कोई दो राय नहीं है कि अखिलेश यादव के रूप में यूपी में सनातन के नए शिखर पुरुष का उदय हो रहा है। यह एक मुश्किल काम था लेकिन अखिलेश ने इसे साध लिया है।
इतिहास गवाह है कि नीतीश, जॉर्ज समेत तमाम पुराने सोशलिस्ट बीजेपी की लाइन ऑफ पॉलिटिक्स के साथ खड़े हो गए लेकिन अखिलेश यादव ने दो कदम आगे बढ़कर समाजवाद और हिंदुत्व दोनों के अभिनव प्रयोग किए और दोनों प्रयोग आशातीत सफल होते दिख रहे हैं।
यह कहने में कोई दो राय नहीं है कि अखिलेश यादव द्वारा इटावा में केदारनाथ धाम के निर्माण, चंदा चोरी को लेकर लिए स्टैंड और अब अयोध्या में रामलला के सपरिवार दर्शन के आवाहन का असर आगामी विधानसभा चुनाव पर तो पड़ेगा ही सनातन की राजनीति के चैपियन योगी आदित्यनाथ के लिए भी इससे एक बड़ा संकट पैदा हो गया है।
गुयाना में जिम जोंस नाम का एक स्वघोषित भगवान था, जिसके कहने पर 1978 में गुयाना के 'जोंसटाउन' में 900 से अधिक लोगों ने जहर पीकर सामूहिक आत्महत्या कर ली थी। हिंदुस्तान भी अब ऐसा ही है।
इस लड़के को देखिए। यह हमारा आपका छोटा भाई, बेटा भी हो सकता था। छठ त्यौहार में अपने घर जा रहा है। किसी भी वक्त आस पास के खंभे की चपेट में आकर या थककर गिर अपनी जान गंवा सकता है लेकिन जा रहा है।
पीएम मोदी ने हम हिन्दुस्तानियों की जिंदगी को एडवेंचरस बना दिया है। यह एडवेंचर हम मजे के लिए नहीं करते जिंदगी जीने के लिए करते हैं। जैसे दिल्ली में कर रहे, बिहार जाने वाली ट्रेनों में कर रहे, सड़क पर कर रहे, थाने में कर रहे, सीमा पर कर रहे।
धर्म आदमी को च्युतिया नहीं बनाता भक्ति बनाती है अगर वो किसी मनुष्य के प्रति हो तो।सोच कर देखिए हमसे एक सुरक्षित और सम्मानित जीवन जीने का अधिकार छीन लिया गया मगर हम खामोश हैं।
कल आम आदमी पार्टी के एक शीर्ष नेता ने बताया कि आप और सपा के बीच यूपी में साझा प्रचार को लेकर सहमति हो गई है। हमने पूछा कि क्या इसके लिए कांग्रेस से किसी स्तर पर कोई बातचीत की गई? उन्होंने कहा अभी नहीं की गई लेकिन कर ली जाएगी।
सपा कह सकती है कि कांग्रेस ने तो स्वामी प्रसाद मौर्य से बात करते वक्त हमें विश्वास में नहीं लिया। अरे भैया स्वामी प्रसाद तो कांग्रेस के नेताओं अभी मिले। तुम तो दिल्ली चुनाव में आप के साथ खड़े रहे और पिछले एक साल से आप के साथ बात कर रहे हों कांग्रेस को अनाप शनाप बुलवा रहे हो।तुम क्या पूछोगे सवाल?
एक बात तो तय है कि कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता नेता उस मंच पर नहीं जाएगा जिस पर संजय सिंह,अरविंद या आप का कोई और नेता मौजूद हो। अखिलेश यादव को तय कर लेना चाहिए कि उनका पार्टनर कौन होगा। सीजेपी और आप के साथ लड़ना हो तो वो ज्यादा बेहतर है। सभी इतिहास में नाम लिखवाना चाहते हैं।
भाजपा और RSS की दोयम दर्जे की अघोषित प्रवक्ता अंजना ओम कश्यप अक्सर अपने आपको ही चोटिल कर लेती है। अंजना ने इस बात पर बहस करा दी कि दीपावली की तुलना ईद से क्यों की गई?
बस यह बात मेरे अभिन्न मित्र, इतिहासकार और कांग्रेस पार्टी के विद्वान प्रवक्ता प्रो रतनलाल @ratanlal72 को बुरी लग गई। फिर उन्होंने जो धोया प्रदीप भंडारी कांय कांय चिल्लाने लगा अंजना ने चुप रहने में ही भलाई समझी।
ध्यान से सुनिए इस 2 मिनट 20 सेकेंड के वीडियो में प्रो रतनलाल ने भाजपा को नफरती चिंटू, चोर, फर्जी आदि कहा। पीएम मोदी को बकैत कहते हुए उन्होंने उनके कहे वो जुमले याद दिलाये जिसमें उन्होंने "भैंस खोल लेंगे", "मंगलसूत्र खोल लेंगे," "दिमागी नक्सलियों से भिड़ना होगा" जैसे कालजई चवन्नियां उद्धरण दिए थे।
देखिए, शानदार है
दीपावली के मौके पर पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सीआरपीएफ के जवानों के बीच दिए गए भाषण को लेकर अधिकारियों और जवानों में गहरी नाराजगी है।
सीआरपीएफ के एक अधिकारी मित्र कह रहे हैं कि पीएम का भाषण उन तमाम अतियों में से एक है जिससे हम त्रस्त हैं। पीएम को राजनैतिक भाषण नहीं देना था। पहले हमें छात्रों, युवाओं के खिलाफ इस्तेमाल किया गया अब विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही है।
सीआरपीएफ के जवान लगातार गहरे दबाव में काम कर रहे हैं। बम में कैडर पुनर्गठन, प्रमोशन, मूल कैडर से इतर आईपीएस अधिकारियों की जबरिया तैनाती आक्रोश की बड़ी वजह है।यह सर्वाधिक अनुशासित बल रहा है।
मत भूलिए, अकेले पिछले वर्ष 58 जवानों ने आत्महत्या कर ली थी। वैसे में पीएम का भाषण जवानों के गुस्से को और भड़का रहा है।
है किसी भाजपाई की हिम्मत यूं कहने की जैसे हरदिल अजीज, धाकड़ राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा जी @Pawankhera कह रहे हैं? बिल्कुल नहीं।
वो कहते हैं "हम दिवाली को "खुशियों की ईद" कहेंगे।
और ईद को "खुशियों की होली" कहेंगे।
हम गंगा-जमुनी तहज़ीब से हैं। हम सभी धर्मों को साथ लेकर चलेंगे।
किसी सनकी आशिक़ की तरह नहीं कि हमेशा क-क-क-क-कांग्रेस करते रहें।
या देश के सुरक्षा बलों को देश के युवाओं और विपक्ष के ख़िलाफ़ भड़काने और उकसाने का काम करें।
बकवास करते हैं।
टटपूँजिये कहीं के"
आशुतोष रंका और अखिलेश यादव की मुलाकात पिछले दिनों सुर्खियों में थी। चुनाव जीतने के लिए किसी से मेल मुलाकात, गठबंधन में कोई बुराई नहीं है लेकिन उस मुलाकात को नए संदर्भों में देखना होगा।
ताजा जानकारी यह है कि यह मुलाकात अरविंद केजरीवाल जी के प्रयासों से हुई थी। वही अरविंद केजरीवाल जिनके निर्देश पर आजकल खड़गे बाबा, राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ आम आदमी पार्टी सतही अभियान चला रही है।
अखिलेश यादव दगे कारतूस इस्तेमाल कर रहे और केजरीवाल की बंदूक भी नकली है।
ट्रांस साइबेरियन रेलवे लाइन में शीतकालीन प्रवासी पक्षियों के लौटने का विहंगम दृश्य। यह मास्को से व्लादिवोस्तक तक जायेंगे और इनके घर की महिलाएं 10 हजार रुपया लेकर और यह हिंदू राष्ट्र की हुंकार भरते हुए सरकार खड़ी कर देंगे। यह इनकी नियति है यही रहेगी।