पंजाब सरकार ने सभी कॉलेज में युवाओं की Well-being के लिए एक शानदार प्रोग्राम शुरू किया है “SANGAT”…
इसमें सभी कॉलेज में 25-25 विद्यार्थियों की संगत को बाकी सभी छात्रों की Mental Well-being का ध्यान रखने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि किसी भी तनाव की स्थिति में छात्र नशे या हिंसा की ओर ना बढ़ें।
ये अपने आप में एक अनूठा प्रयोग है।
आज शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत में शामिल होने का अवसर मिला।
मेरे जन्मदिन में चार चाँद लगाने वाले हमारे बड़े भाई दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री शिक्षा क्रांति के जनक और पंजाब प्रांत के प्रभारी श्री मनीष जी को दिल के गहराइयोंसे धन्यवाद जिनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ और सभी मित्रों का भी धन्यवाद प्यार और स्नेह देने के लिए दिल से आभार
🙏🙏
मेरे जन्मदिन में चार चाँद लगाने वाले हमारे बड़े भाई दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री शिक्षा क्रांति के जनक और पंजाब प्रांत के प्रभारी श्री मनीष जी को दिल के गहराइयोंसे धन्यवाद जिनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ और सभी मित्रों का भी धन्यवाद प्यार और स्नेह देने के लिए दिल से आभार
🙏🙏
रामलीला में जाकर देखो तो समझ में आता है कि एक ओर राम देश के लोगों के दिलों साक्षात - जीवंत रूप में उपस्थित हैं।
दूसरी ओर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी का एजेंडा है कि “जब तक हर एक राम मारा ना जाए, समाज पूरी तरीके से साफ़-सुथरा नहीं हो सकता।”
जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ, @BhagwantMann जी।
पंजाब की मिट्टी से जुड़ा आपका नेतृत्व और साफ नीयत लोगों का भरोसा हर दिन मज़बूत करते हैं।
आम आदमी पार्टी की सोच के साथ, पंजाब को नई ऊँचाइयों पर ले जाने और देश को नंबर वन बनाने के सफ़र में आपकी सेहत और ऊर्जा यूँ ही बनी रहे।
पंजाब सरकार में मंत्री @TarunpreetSond के हलके खन्ना में बूथ लीडर्स के साथ संवाद…
2012 में खन्ना से 5 लोगों ने पार्टी का झंडा लहराया था और आज अरविंद केजरीवाल जी और भगवंत मान के साथ मिल कर हज़ारों कार्यकर्ता पार्टी का परचम लहरा रहे हैं।
इंकलाब जिंदाबाद।
आम आदमी पार्टी जिंदाबाद।
पंजाब की पायल विधानसभा में बूथ लीडर्स के साथ बातचीत…
विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा 2012 में गुड़गांव में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे और आज विधायक हैं।
आज विधायक और सभी बूथ लीडर्स इस बात पर फ़ख़्र करते हैं कि उन्होंने मिलकर पायल में आम आदमी पार्टी का झंडा बुलंद किया। जिसकी वजह से पंजाब में इतने सारे काम हुए और पंजाब आगे बढ़ा।
शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर लुधियाना में गूंजा इंकलाब का संदेश। पूरे पंजाब से आए युवाओं ने खूब आनंद लिया।
भगत सिंह जी के सपनों का भारत - हर बच्चे के लिए शानदार शिक्षा की व्यवस्था वाला भारत।
आज भगत सिंह जी के जन्मदिन पर मैं अपना संकल्प दोहराता हूँ कि अपनी अंतिम साँस तक शिक्षा के लिए काम करता रहूँगा।
कैसे जीता भारतीय जानता पार्टी ने दिल्ली का चुनाव…SIR में हुआ खुलासा…अरविंद केजरीवाल जी की विधानसभा में चुनाव से ठीक पहले बनाये गए 40% वोट SIR में पाए गए फ़र्ज़ी…
पंजाब के सरकारी स्कूलों पर सवाल उठाने वालों से सिर्फ़ इतना कहना है- अगर सच में निष्पक्ष बात या निष्पक्ष पत्रकारिता करनी है तो एक बार पुरानी तस्वीर और आज का हिसाब साथ रखकर बताइए।
2022 में जब भगवंत मान CM बने थे तो ज़्यादातर स्कूलों में toilets नहीं थे, 4 लाख बच्चे फर्श पर बैठते थे और हज़ारों स्कूलों में पीने का पानी तक नहीं था।
मात्र 4.5 साल में पंजाब के लगभग 20,000 सरकारी स्कूलों में बदलाव की इतनी बड़ी यात्रा हुई है-
▪️ 9,000 से अधिक नए classrooms और labs
▪️ 13,920 नए toilets
▪️ 2 लाख नए डेस्क
▪️ 10,000 से अधिक interactive panels
▪️ 5,012 स्कूलों में advanced computer labs
▪️ हर स्कूल में Wi-Fi
▪️ 99% स्कूलों में boundary wall
दो विनाशकारी बाढ़ों से 7,000 से अधिक स्कूल प्रभावित हुए। गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त 500 स्कूलों का restoration अभी जारी है।
काम अभी और भी बहुत से जारी हैं - लेकिन दिशा, रफ़्तार और नीयत बिल्कुल साफ़ है।
बाक़ी बीजेपी या कांग्रेस का स्कोर बनाने के लिए गोदी मीडिया या पप्पू मीडिया की बातों का तो मैं जवाब ही क्या दूँ। वो तो उसी एंगल से तस्वीर दिखाने की कोशिश करेंगे जहाँ से AAP के बारे में नेगेटिव माहौल फैलाया जा सके।
और कुछ निष्पक्ष पत्रकारों की, जिनकी मैं व्यक्तिगत कद्र भी करता हूँ, उनसे निवेदन है कि अगर हो सके तो पूरा सच दिखायें कि 4.5 साल में पंजाब में इतना काम हुआ है और इतना नहीं हुआ है। और कांग्रेस बीजेपी के 15-20 साल के काम से हमारे 4.5 साल के काम की ईमानदारी से तुलना भी अपने फॉलोअर्स के सामने रखें। दोनों बातें करें।
किसी गोदी या पप्पू मीडिया के एंगल से की जा रही कवरेज को आधार बनाकर, उस अधूरे सच को अपना या पूरा सच बतायेंगे तो उसको correct करने का काम तो हम भी करेंगे। भले ही फिर आप उसे “बौखलाना” या अपने ऊपर “व्यक्तिगत हमलावर” होने संज्ञा दें। यह आपके अपने विवेक पर है।
और स्कूल केवल नई इमारतों से अच्छे नहीं होते- उनकी असली पहचान बच्चों के नतीजों और माता-पिता के भरोसे से होती है।
▪️ 3.64 लाख बच्चे private स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में आए
▪️ NEET qualifiers 80 से बढ़कर 882 हुए
▪️ चार वर्षों में 2,166 बच्चों ने NEET और 786 ने JEE qualify किया। ये पहले कभी हुआ ही नहीं।
▪️ 2.30 लाख बच्चों ने Business Blasters में अपना business चलाना सीखा
▪️ कक्षा 1 से 12 तक AI पढ़ाने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना
▪️ 40 Skill Education Schools शुरू हुए
पंजाब में शिक्षा का काम पूरा होने का दावा नहीं है- लेकिन दशकों की बदहाली को चार साल में बदल देने का प्रमाण ज़रूर है।
सरकारी स्कूल बजट से सुधरते हैं, लेकिन उनमें जनता का भरोसा केवल ईमानदार मेहनत से लौटता है।
@BhagwantMann सरकार ने वह भरोसा लौटाकर दिखाया है।