#CoronaVirus से लड़ने के लिए लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार द्वारा बाबारपुर विधानसभा में जरूरतमंदों को भोजन वितरण करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
गुजरात की भाजप सरकार AAP की बढ़ती लोकप्रियता और हमारे जांबाज, निडर कार्यकर्ताओं और नेताओं से इतनी डर गई है कि आए दिन कहीं न कहीं हमारे लोगों को गिरफ्तार कर रही है।
AAP गुजरात प्रदेश अध्यक्ष @isudan_gadhvi जी जब खंभालिया थाने में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। ये सरासर तानाशाही है।
#BJPFearsAAPInGujarat
गुजरात में आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव से भाजप बौखला गई है। AAP गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष श्री इसुदान गढ़वी जी और अन्य बेकसूर कार्यकर्ताओं को खंभाळिया पुलिस द्वारा बिना वजह गिरफ्तार करना लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। अब तक 162 AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं पर ऐसी दमनात्मक कार्रवाई हो चुकी है। आखिर भाजप आम आदमी पार्टी से इतना डरती क्यों है?
जब गैस की कमी नहीं है तो क्यों बेचारों को तड़पा रहे हो मोदी जी? 2-4 ट्रक ज़्यादा भेज दो, घर में जितने सिलेंडर हैं उतने ही तो भरवाएँगे, सिलेंडर बना थोड़ी लेंगे घर पे?
भगवान महावीर का जीवन सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह का जीवंत दर्शन है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर हम एक बेहतर और न्यायप्रिय समाज का निर्माण कर सकते हैं। महावीर जयंती की समस्त देशवासियों को अनंत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।
बाबरपुर विधानसभा के वार्ड 233, सुभाष मोहल्ला (नूरेइलाही), गली नंबर 5/1 में निर्माण कार्य प्रगति पर है। विधायक श्री गोपाल राय जी के मार्गदर्शन में जन-सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य निरंतर जारी हैं।
GenZ के बाद जो आ रहे हैं वो भी भाजपा और CM रेखा गुप्ता से डरते नहीं हैं, सच बोल रहे हैं
This kid belongs to CM Rekha Gupta’s own constituency. In one year, she has earned this reputation.
ऐसी पोल खोल रहे हैं जो बड़े बड़े गोदी एंकर नहीं कर रहे
Expose
Marijuana, dugs, illegal liquor being sold openly in Delhi’s Uttam Nagar. Inspite of tagging LG office, there is no reply. This lady reporter from @Tehelka_Delhi is risking her life for the work which should be done by @CPDelhi
BJP Govt is busy making Instagram reels while doing negligible on ground.
New @LtGovDelhi saab is seen busy doing his PR while posting videos & photos . Like people greeting him at CP.
How do random people even recognise that he is newly appointed LG ?
Is this the role of an LG ?
आज गुजरात के अहमदाबाद गोमतीपुर (वार्ड 38) में AAP गुजरात द्वारा ईद मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी।
दिल्ली में असली शराब घोटाला क्या है, इसे जानने के लिए CAG की रिपोर्ट का चैप्टर 2 पढ़िए…
रिपोर्ट कहती है कि दिल्ली में लगभग 30% शराब बिना बारकोड स्कैन किए बेची जाती है!
यानि 100 में से 30 शराब की बोतल का टैक्स, सरकार नहीं, किसी और की जेब में जाता है, ये संभव है।
“ख़राब नेटवर्क, बिजली कटौती, या बारकोड स्पष्ट न होने की वजह से सभी बोतलों की स्कैनिंग संभव नहीं है”
ये जवाब है दिल्ली सरकार के शराब विभाग का, दिल्ली विधानसभा की PAC को, CAG की नोटिंग पर!
यानि वो दिल्ली जहाँ रेहड़ी पटरी वाले का भी बारकोड स्कैनर चलता है, जहाँ बिजली 24 घंटे आती है,
वहाँ करोड़ों के टर्नओवर वाली शराब की दुकान अपनी सभी बोतलों के बारकोड स्कैन नहीं कर पाती हैं!!
है न कमाल?
तो अगर 70% शराब पर लगभग ₹5000 करोड़ का राजस्व आता है, तो 100% पर कितना आना चाहिए?
आसान सवाल है, दिल्ली सरकार के स्कूलों में आठवीं का छात्र भी इसका जवाब दे सकता है!
पर दिल्ली विधानसभा की PAC ने न तो ये सवाल पूछा, न उन्हें जवाब मिला, क्योंकि वो तो हर जवाब में सिर्फ़ मनीष सिसोदिया ढूँढ रहे थे!
और कल भी दिल्ली की अवैध बीजेपी सरकार की मुख्यमंत्री नें Times Now Summit में, और इनके एक मंत्री नें विधानसभा में केजरीवाल के नाम की माला जपी!
ख़ैर, ज़वाब है ₹7143 करोड़!!
यानि जहाँ वास्तव में सरकारी ख़ज़ाने में ₹7143 करोड़ आने चाहिए, वहाँ मात्र ₹5000 करोड़ आते हैं।
तो आख़िर हर साल लगभग ₹2000 करोड़ कहाँ जाता है, किस किस की जेब में जाता है?
चूँकि इस सवाल का जवाब किसी को नहीं चाहिए इसलिए दिल्ली सरकार का शराब विभाग “ख़राब नेटवर्क” और “बिजली कटौती” जैसे बचकाना ज़वाब देकर अपना पीछा छुड़ाता है ताकि "यथा स्थिति" बरक़रार रहे।
और इसलिए जब केजरीवाल सरकार ने अपने दूसरे टर्म की शुरुआत में ही 2010 से चले आ रहे "नेक्सस और कार्टेल" को तोड़ने की कोशिश की, तो इसके लाभार्थियों ने मिलकर "रिफ़ार्म" को ही "घोटाला" घोषित कर दिया!
आज हर रोज़ बीजेपी-कांग्रेस, केजरीवाल सरकार की नई शराब नीति के अनुमानित ₹2000 करोड़ के नुक़सान की बात करते हैं,
पर क्या इनका मुद्दा सरकारी ख़ज़ाने को हर साल हो रहे वास्तविक ₹2000 करोड़ के नुक़सान को रोकना नहीं होना चाहिए?
शायद नहीं, क्योंकि हो सकता है इन्होंने केजरीवाल को इस तथाकथित घोटाले में फँसाया ही इसलिए था, ताकि “धंधे का संतुलन” बना रहे…
बाप रे! ‘आम आदमी’ की इतनी बड़ी लग्जरी लिस्ट...
केजरीवाल कहने को ‘आम आदमी’, लेकिन उनके आलीशान शीशमहल में लगे सामानों की लिस्ट सुनकर हैरान हो जाएंगे आप...
देखिए, लिस्ट इतनी लंबी कि रोल ही नहीं खत्म हो रहा! ⬇️
इन लोगों ने देखिए कैसे दिल्ली वालों की ज़िंदगी नर्क बना दी है। इन्होंने दिल्ली का बुरा हाल कर दिया है। अपनी एक साल की सरकार में इन्होंने केवल तीन काम किए हैं -
केजरीवाल को गाली
केजरीवाल को और गाली
केजरीवाल को भद्दी भद्दी गाली।
मुझे गालियाँ दे देकर ही ये सरकार में आए थे और अगले चार साल केवल मुझे गालियाँ ही देंगे। ना इनको सरकार चलानी आती है और ना ही इनकी इच्छा है।
दिल्ली वाले इनको वोट देकर ठगा महसूस कर रहे हैं।
देश में गैस सिलेंडर का हाहाकार मचा हुआ हैं, आम आदमी के घर का चूल्हा बुझने की कगार पर है और छोटे व्यापारियों का धंधा चौपट हो रहा है। लेकिन भाजपा सरकार को जनता की कोई परवाह नहीं है, वो AAP के विधायकों का दमन करने और उन्हें विधानसभा में जाने से रोकने में जुटी है। तानाशाही की हद है।
मुख्यमंत्री जी, ₹16,700 करोड़ का भारी कर्ज उठाना 'उपलब्धि' नहीं, दिल्ली की आर्थिक बर्बादी का 'घोषणापत्र' है।
दिल्ली की भाजपा सरकार द्वारा पेश किया गया 2026-27 का दिल्ली राज्य का बजट देखकर साफ हो गया है कि बीजेपी ने आते ही दिल्ली को क्या दिया:
जिस दिल्ली को अरविंद केजरीवाल जी ने अपने विजन से 'कर्ज मुक्त' और 'मुनाफे' (Revenue Surplus) वाला राज्य बनाया था, आज उसे आपने ₹16,700 करोड़ के उधारी के दलदल में धकेल दिया। क्या यही आपका आर्थिक मॉडल है?
बजट भाषण में दिल्ली की 'मुफ्त बिजली-पानी' और 'बस यात्रा' जैसी सुविधाओं को विकास में बाधा (Freebies) बताना आपकी जनविरोधी मानसिकता को दर्शाता है। यह दिल्ली के हक पर डाका डालने की तैयारी है।
दावा था कि केंद्र से पैसा बरसेगा, लेकिन हकीकत में केंद्रीय अनुदान (Grant) के नाम पर दिल्ली को फिर ठगा गया। अपनी नाकामी छुपाने के लिए आप दिल्ली की जनता को कर्जदार बना रही हैं।
काम AAP सरकार के, और नाम बदलने का शौक बीजेपी का! 'मोहल्ला क्लीनिक' का नाम बदलकर 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' करने से इलाज नहीं होता, नीयत बदलनी पड़ती है।
मुख्यमंत्री जी, 16 हज़ार करोड़ की उधारी पर गर्व करना बंद कीजिये। यह विकास नहीं, दिल्ली के भविष्य को गिरवी रखने का पाप है। दिल्ली की जनता इस 'उधारी वाले बजट' का हिसाब जरूर लेगी।
DelhiBudget2026
मोदी सरकार की खराब विदेश नीति ने देश को संकट में डाल दिया है। ईरान से रिश्ते बिगाड़कर आज तेल के लिए जनता को कतारों में खड़ा कर दिया गया है। सरकार की स्पष्टता के अभाव में 'Panic Buying' शुरू हो गई है। आखिर इस कुप्रबंधन की सजा आम आदमी कब तक भुगतेगा?
दृश्य : गुजरात सूरत।
We had a meaningful discussion on the views of party high command @Saurabh_MLAgk strategies, and strong cooperation regarding AAP social media. All have active participation and insights are highly appreciated.
Let’s continue working together effectively! 🙌
Thanks 💐
@AamAadmiParty@AAPDelhi