ये मोदी का हाथ है जहां लगाया वहीं हो गया साफ!
मोदी की भाजपा सरकार में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का खेल इतना बड़ा होता है कि भाजपा का तथाकथित विकास महज कुछ ही दिन टिक पाता है।
ये भाजपा के भ्रष्टाचार का संयोग है या प्रयोग!
आप ही बताइए, कौन है बेहतर?
@BJP4India
VS
@AamAadmiParty
👇
भाजपा ने सिर्फ दी बदहाली, AAP ने दिया 5 महीने में बेहतर स्वास्थ्य और 25000 सरकारी नौकरियां ✅
इस बार बड़े बदलाव के लिए
एक मौका
@ArvindKejriwal
को 💯💯
शरद पूर्णिमा की आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।
माता लक्ष्मी जी एवं चंद्र देव जी से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में खुशहाली, यश और समृद्धि का संचार करें।
"सौभाग्य उसी को प्राप्त होता है, जो अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहते हैं।"
मानवीय भावनाओं का सजीव चित्रण कर अपने लेखन से हिंदी साहित्य को समृद्ध करने वाले "उपन्यास सम्राट" मुंशी प्रेमचंद जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन..
सभी देशवासियों को विजय के प्रतीक-पर्व विजयादशमी की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में साहस, संयम और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।
सादगी, ईमानदारी व देशभक्ति के प्रतीक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनके ‘जय जवान जय किसान’ के ओजस्वी नारे ने किसानों व जवानों को सशक्त कर देश को एकजुट किया। उनका दूरदर्शी व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
अपने आपको जीवन में ढूंढना है, तो लोगों की मदद में खो जाओ।-बापू
देश और दुनिया को अहिंसा, शांति, सद्भाव का मार्ग दिखाकर मानवता का कल्याण करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटिश: नमन् करता हूं। #GandhiJayanti
नकारात्मक ऊर्जा एवं भय को नष्ट करने वाली माँ दुर्गा की सातवीं स्वरूपा 'माँ कालरात्रि' की आराधना से दुष्टों का विनाश होता है।
माँ कालरात्रि जी से प्रार्थना है कि आप सभी भक्तजनों को मानसिक तनाव से दूर रखें और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
वन्दे वांछित मनोरथार्थ चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
सिंहरूढ़ा चतुर्भुजा कात्यायनी यशस्वनीम्।।
आज चैत्र नवरात्रि के छठवें दिन आदिशक्ति के स्वरूप मां कात्यायनी को मेरा सादर वंदन। मातारानी अपने सेवकों पर सदैव कृपा दृष्टि बनाए रखें।
#Navratri
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।
मां जगदंबे के पांचवे स्वरूप, नारी शक्ति की अद्भुत मिसाल स्कंदमाता को मेरा सादर प्रणाम। हे जगत जननी ! सबका उद्धार करो, सृष्टि का कल्याण करो।
#Navratri
सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कुष्मांडा शुभदास्तु मे।
नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर सृष्टि रचयिता माँ कुष्मांडा सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करें।
जय माता दी!
लिख रहा हूं मैं अंजाम, जिसका कल आगाज आएगा
मेरे लहू का हर एक कतरा, इंकलाब लाएगा ।
"शहीद ए आजम" भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
#BhagatSingh