Sonam Wangchuk is trying hard to see you all! Just submitted a letter to the hospital as his health is good and they claim he is not in detention. So why the restrictions?
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने @JharkhandVan के कार्य प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा झारखण्ड की पहचान उसकी प्राकृतिक संपदा, वन्यप्राणियों एवं समृद्ध जैव विविधता से है। इनका संरक्षण तथा संवर्द्धन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
1/2
E 20, T 20 और राममंदिर मे 420 अब सबकुछ 20-20
जिस प्रकार ड्रीम प्रोजेक्ट वाले हाईवे सड़क धंस रहे, गाड़��यों के इंजन धंस रहे, अब लगता है कि भाजपा की पूरी गाड़ी ही धंसने के कगार पर है।
@JmmJharkhand
#NEETUG2026 में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल),मेदिनीनगर के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की
🏅ऋषि राज आनंद – AIR 11,995
🏅शुभम कुमार गुप्ता – AIR 82,065
🏅अविक पांडेय – AIR 83,481
सभी विद्यार्थियों,शिक्षकों व अभिभावकों को हार्दिक बधाई।पलामू को आप सभी पर गर्व है
आज कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को गांव और पंचायत स्तर को केंद्र में रखते हुए कार्ययोजना के साथ प्रभावी ढंग ���े आगे बढ़ने हेतु निर्देश दिए।
बीज वितरण, झारखंड मिलेट मिशन, किसान पाठशाला, किसान समृद्धि योजना अंतर्गत सोलर पंप सेट, पशुधन योजना, उद्यान क्षेत्र में फोक��, दलहन एवं तिलहन की खेती को प्राथमिकता देते हुए कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ एल नीनो के संभावित प्रभावों का आंकलन करने जैसे भी कई दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही निर्देश दिया कि कृषि विभाग के अंतर्गत सभी निदेशालय आपसी समन्वय के साथ अपनी तैयारियों को मजबूत करने का काम करें। विभाग को यह भी निर्देश दिया कि रेन शैडो एरिया के लिए अलग टीम गठित कर वहां दलहन एवं तिलहन की खेती को बढ़ावा देने की कार्ययो��ना पर विशेष रूप से काम करें।
पशुपालन निदेशालय को भी अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाते हुए बड़े लक्ष्य के साथ कार्ययोजना तैयार करने और ऐसी पहल करने को कहा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा मिल सके।
कुछ क्षेत्रों में हमने अच्छी प्रगति की है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। हमारी प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और खेती-किसानी को अधिक सशक्त, टिकाऊ एवं लाभकारी बनाया जाए।
आज कृषि विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दुमका के जामा से किसान सुरेश मरांडी जी से वीडियो कॉल पर बात हुई और विभाग द्वारा मिल रही योजना की जानकारी ली।
किसानों की भागीदारी और फीडबैक हमारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
चतुर्भुज जगन्नाथ, कंठ शोभित कौस्तुभः।
पद्मनाभ, बेडगरवहस्य, चन्द्र-सूरज्या बिलोचनः॥
आज रांची की ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और सभी के मंगल की क���मना की।
यह पावन रथ यात्रा हमारी आस्था, संस्कृति, समरसता और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो।
जय जगन्नाथ।
जय जय जगन्नाथ!
विश्वस्तरीय सड़कें और मजबूत कनेक्टिविटी…
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने पथ निर्माण विभाग के कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
#JharkhandSeJohar
उत्साह क��� साथ छात्र साइकिल लेने जा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी की पहल से उनके चेहरों पर खुशी है। उनका कहना है कि अब स्कूल आने-जाने में आसानी होगी और पढ़ाई भी बेहतर ढंग से हो सकेगी।
@JMMKalpanaSoren
@JmmJharkhand
@yuvamorchajmm
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।
झारखंड के पूर्व मंत्री जनाब मन्नान मल्लिक साहब के निधन का समाचार अत्यंत दु���खद और पीड़ादायक है। उनका इंतकाल झारखंड की राजनीति और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
धनबाद की जनता की सेवा और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई में उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया। एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
अल्लाह तआला मरहूम को जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुकाम अता फरमाए, उनकी मग़फ़िरत फरमाए और शो��ाकुल परिवार तथा उनके चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए।
@HemantSorenJMM @JharkhandCMO @JmmJharkhand @JMMKalpanaSoren
भाजपा के आरोप तथ्यों से परे, निवेश प्रक्रिया की समझ का अभाव :
भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए गए आरोप तथ्यों से परे और राजनीतिक हताशा का परिणाम। भाजपा स्वयं को विश्व की सबसे बड़ी और सबसे ज्ञानवान राजनीतिक पार्टी बता��ी है, लेकिन उसके नेताओं को निवेश आकर्षित करने और उसे धरातल पर उतारने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी नहीं होना आश्चर्यजनक है। जनता को गुमराह करने का प्रयास करने से पहले भाजपा नेताओं को यह समझना चाहिए कि लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) और एमओयू (MoU) दो अलग-अलग चरण होते हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में फरवरी 2026 में दावोस और यूके दौरे के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने झारखंड में निवेश की इच्छा जताते हुए लेटर ऑफ इंटेंट सौंपे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रांची में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इच्छुक कंपनियों के साथ आगे की औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर निवेश को शीघ्र धरातल पर उतारा जाए।
इसी क्रम में 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय हितधारक परामर्श-2026 के दौरान संबंधित कंपनियों के साथ औपचारिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह निवेश प्रक्रिया का अगला और महत्वपूर्ण चरण है। इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट, वैधानिक स्वीकृतियां, भूमि आवंटन, पर्यावरणीय मंजूरी तथा अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी, ताकि निवेश वास्तविक परियोजनाओं में बदल सके। भाजपा जिस प्रक्रिया को “री-पैकेजिंग” बता रही है, वह वास्तव में निवेश को अंतिम रूप देने की स्वाभाविक और स्थाप���त औद्योगिक प्रक्रिया है।
भाजपा जानबूझकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। यदि कोई कंपनी दावोस में निवेश की इच्छा व्यक्त करती है और बाद में उसी प्रस्ताव को औपचारिक एमओयू के माध्यम से आगे बढ़ाया जाता है, तो उसे दो अलग-अलग निवेश बताना या उसे “फर्जी” कहना निवेश प्रक्रिया की अज्ञानता दर्शाता है।
जिंदल न्यूक्लियर पावर परियोजना पर राज्य सरकार का यह कदम भारत सरकार के न्यूक्लियर शांति एक्ट के तहत है। क्या प्रदेश भाजपा की राजनीतिक महत्वकांक्षा इतनी बढ़ गई है कि अब वह भारत सरकार की नीतियों को नजरअंदाज कर रही है ?
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्पष्ट विजन झारखंड को औद्योगिक निवेश, पर्यटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), हरित ऊर्जा और आधुनिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाना है। सरकार उसी दिशा में लगातार काम कर रही है।
इन निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से 70 हजा�� से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। यही बात भाजपा को परेशान कर रही है। भाजपा नहीं चाहती कि झारखंड का युवा रोजगार, उद्योग और विकास की मुख्यधारा से जुड़े। उसे डर है कि जब युवाओं को रोजगार और बेहतर भविष्य मिलेगा, तब उसकी नकारात्मक राजनीति स्वतः समाप्त हो जाएगी।
@JmmJharkhand
जोहार साथियों,
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, 14 जुलाई को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ (BLO) और बीएलए-2 (BLA-2) की दूसरी विशेष बैठक सह 'चुनाव पाठशाला' का आयोजन किया गया है।
इस में आप लोग जरूर जाए।
धन्यवाद 🙏
आज उच्च एवं तकनीकी शिक्षा वि��ाग की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई तथा कई दिशा-निर्देश दिए।
युवा हमारे राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। हमारी प्राथमिकता है कि उन्हें ऐसी गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख और मार्केट-ओरिएंटेड शिक्षा मिले, जो उन्हें भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करे।
बैठक में कई निर्देशों के साथ-साथ विभाग को यह भी निर्देश दिया कि Jharkhand State University Service Commission से जुड़े मामलों का शीघ्�� निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि रिक्त पदों पर समयबद्ध नियुक्तियां हो सकें।
साथ ही, राज्य के महाविद्यालयों को उनकी रैंकिंग के आधार पर श्रेणीबद्ध कर उनकी आवश्यक���ाओं के अनुरूप सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करें। हमारी सरकार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को अधिक सशक्त, आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
बच्चे का नामांकरण राहुल गांधी जी @RahulGandhi
आज जीवन में एक ऐसा भावुक पल आया, जिसने मेरे दिल को छू लिया।
मेरे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हरधन महतो उर्फ़ "सुदामा" के घर पोते का जन्म हुआ। परिवार का स्नेह और विश���वास इतना गहरा था कि उन्होंने नन्हें बच्चे का नाम तक नहीं रखा। उनका कहना था—"हमारे मंत्री डॉ. इरफान अंसारी जी ही हमारे पोते का नाम रखेंगे।"
अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच मैं उनके घर पहुँचा। नन्हें बच्चे को गोद में लेकर उसे आशीर्वाद दिया और पूरे परिवार की इच्छा का सम्मान करते हुए उसका नामकरण किया। मैंने उसका नाम "राहुल गांधी राहुल यादव" रखा।
मेरी कामना है कि हमारा नन्हा राहुल गांधी राहुल यादव बड़��� होकर प्रेम, भाईचारे, संविधान, सामाजिक न्याय और मानवता के मूल्यों को अपनाए, अपने माता-पिता, समाज और देश का नाम रोशन करे।
जनता और कार्यकर्ताओं का यह अटूट विश्वास मेरे लिए किसी भी सम्मान से बढ़कर है। यह रिश्ता केवल राजनीति का नहीं, बल्कि परिवार और अपनत्व का रिश्ता है। यही स्नेह मुझे जनसेवा के लिए और अधिक समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा देता है।
हरधन महतो (सुदामा) जी एवं उनके पूरे परिवार को हा��्दिक शुभकामनाएँ। नन्हें राहुल गांधी राहुल यादव को ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।
झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय समिति की बैठक रांची स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आज दिनांक 11 जुलाई 2026 क��� आहूत की गई।
इस बैठक मे यूनियन के कार्यों की समीक्षा के साथ साथ आगामी कार्यक्रमों हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
@JmmJharkhand
आज हजारीबाग जिले मे झामुमो हजारीबाग जिला समिति द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन सह BLA ���्रशिक्षण शिविर मे शामिल हुआ।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर पार्टी सतर्क है।
बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं और BLA-2 एजेंटों को अपने दायित्वों को निष्ठा पूर्वक निभाने की आवश्यकता है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम ना कटे। यह हम सभी की जिम्मेवारी है।
झामुमो निरंतर सशक्त हो रहा है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना हमारा दृढ़ संकल्प है।
राज्य सरकार निरंतर राज्य के बेहतरी के लिए काम कर रही है। झामुमो का हरेक कर्मठ कार्यकर्ता विकसित झारखण्ड के सपने को साकार करने के लिए ��ृढ़ संकल्पित है।
हजारीबाग जिला के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा मिले सम्मान के लिए हार्दिक धन्यवाद और आभार !
जय झामुमो !
जय झारखंड 🏹
@JmmJharkhand