दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 28 फरवरी 2026 को अजमेर की पावन धरा पर पधारने पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता, भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्रद्धेय श्री मदनलाल सैनी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
अद्वितीय साहस, शौर्य और स्वाभिमान की प्रतीक, अमर वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका सर्वस्व समर्पण और अप्रतिम वीरतापूर्ण जीवन आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा और गौरव की प्रेरणा देता रहेगा।
#RaniDurgavati
आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार अलंकरण समारोह में माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा पद्म पुरस्कारों से सम्मानित सभी विभूतियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में 'पद्म पुरस्कारों' का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है। अब यह सच्चे अर्थों में 'पीपल्स पद्म' बन गए है, जिनसे आम जन के बीच से निकलकर नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने वाले हमारे जमीनी नायकों को सम्मानित किया जा रहा है।
सभी सम्मानित विभूतियों का सेवा भाव और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। आप सभी के ये कार्य आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।
@rashtrapatibhvn
#PadmaAwards2026
#PeoplesPadma2026
कार्मिक सुशासन की मजबूत नींव हैं, जो सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं।
राजस्थान सरकार कर्मचारियों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और कार्यक्षमता को सशक्त बनाकर जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री @CRPaatil जी एवं हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी के साथ यमुना जल परियोजना को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में एमओए (MoA) के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर किशाऊ बांध परियोजना से संबंधित विषयों पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन, दूरदर्शी नेतृत्व तथा राजस्थान के परिजनों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण वर्षों पुरानी यह बहुप्रतीक्षित परियोजना अब साकार होने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।
हमारी सरकार केंद्र एवं हरियाणा सरकार के सहयोग से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। यह परियोजना शेखावाटी क्षेत्र को पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ किसानों की सिंचाई संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति भी करेगी तथा क्षेत्र के विकास, समृद्धि एवं खुशहाली को नई गति प्रदान करेगी।
महेश नवमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान महादेव की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, यश एवं उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो।
हर-हर महादेव🚩
#MaheshNavami
हिंदू हितों की रक्षा करते हुए मराठा साम्राज्य को चरम उत्कर्ष तक पहुंचाने वाले महान योद्धा, दूरदर्शी प्रशासक और वीर पेशवा बालाजी बाजीराव 'नाना साहेब' जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#PeshwaBalajiBajirao
"एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे।"
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शत्-शत् नमन।
मां भारती की सेवा में समर्पित उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सीख देता है। #ShyamaPrasadMukherjee
On his Balidan Diwas, I pay homage to Dr. Syama Prasad Mookerjee, a distinguished patriot, scholar and statesman who dedicated his life to India’s development. His unwavering conviction, courage in public life and commitment to national interest continue to inspire generations. Dr. Mookerjee’s sacrifice remains etched in our collective memory. We reaffirm our commitment to building a strong and developed India, guided by the values he cherished and served till his last breath.
जिन नक्सल प्रभावित इलाकों में जाने से दिन में भी लोग डरते थे, वहां हम नेशन फर्स्ट की स्पिरिट के साथ विकास का संकल्प लेकर आगे बढ़े हैं। इसी का परिणाम है कि आज देश में माओवादी आतंक अंतिम सांसें गिन रहा है।
#RepublicSummit2026
हमारी सरकार की पारदर्शिता और प्रभावी नीतियों के बल पर राजस्थान आज खनिज विकास, निवेश एवं सतत प्रबंधन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में सशक्त रूप से उभर रहा है।
इन प्रयासों से निवेश को प्रोत्साहन मिल रहा है, आर्थिक गतिविधियां सशक्त हो रही हैं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
आज मुख्यमंत्री निवास पर नीति आयोग के सदस्य प्रो. के. वी. राजू तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान विकसित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने हेतु जिला आधारित विकास मॉडल पर विस्तृत चर्चा की। इस मॉडल के अंतर्गत प्रत्येक जिले में आकांक्षी उपखंडों को जोड़ते हुए उनकी स्थानीय आवश्यकताओं, संसाधनों एवं संभावनाओं के अनुरूप विकास योजनाएँ तैयार की जाएंगी। इससे आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार, निवेश और समृद्धि के नए अवसर सृजित होंगे।
राज्य के संतुलित, समावेशी एवं सतत विकास के लक्ष्य के साथ हमारी सरकार राजस्थान को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और युवाओं की कल्पनाशक्ति को नई उड़ान देने के लिए राजस्थान सरकार ने 'DREAM' पहल की शुरुआत की है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'ऑरेंज इकोनॉमी' के विजन क्रिएटिविटी और इनोवेशन की ताकत को साकार करते हुए हमारी सरकार प्रदेश के हुनर, हस्तशिल्प, सिनेमा, संगीत और डिजिटल क्रिएशन को आर्थिक प्रगति का मुख्य आधार बनाने के लिए संकल्पित है।
भारत की बेटियों ने फिर किया कमाल! 🇮🇳🏑🏆
FIH Hockey Women’s Nations Cup में चैंपियन बनकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है। पूरे टूर्नामेंट में आपका शानदार प्रदर्शन, अनुशासन और जीत का जज़्बा प्रेरणादायक रहा।
An exceptional Yoga Day programme was held at Kolkata’s Red Road this morning, in which people from all walks of life participated, giving an important message on the vitality of Yoga in everyone’s lives.
This time, the theme was ‘Yoga For Healthy Ageing’ which emphasised the importance of Yoga in all ages to remain fit and healthy.