Sharing things nd I'm learning through my work and other interests # Master in Technology # ECE # BritishCouncil # अखिल भारतीये बिश्नोई युवा परिषद मुक़ाम
भारत की राजनीति के कोहिनूर,आधुनिक हरियाणा के निर्माता 3 बार मुख्यमंत्री,भारत सरकार में कृषि पर्यावरण मंत्री, 9 बार विधायक, 3 बार लोकसभा और राज्यसभा सदस्य रहे आधुनिक हरियाणा के निर्माता "बिश्नोई रत्न" जननायक स्व. चौ. भजनलाल जी के 13 वीं पुण्यतिथि पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में देश की रक्षा प्रणाली पहले से कंही सुदृढ़ हुई है और हमारे विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब मिला है।
आपके उत्तम स्वास्थ्य और दिर्घायु की कामना करता हूँ।
बरवाला के पूर्व विधायक एवं मेरे मित्र श्री जोगीराम सिहाग जी की बहन और बहनोई के निधन पर शोक व्यक्त कर परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
“रिश्ते पदों से नहीं, विश्वास से बनते हैं।
और विश्वास वर्षों की सेवा, संघर्ष और समर्पण से अर्जित होता है।”
आप सबके प्रिय जननेता चौ. कुलदीप बिश्नोई जी आगामी दिनों में हरियाणा एवं राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से आप सभी के बीच रहेंगे।
ये केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे वर्षों पुराने पारिवारिक, सामाजिक और आत्मीय रिश्तों को और अधिक मज़बूत बनाने का अवसर है। चौधरी साहब हमेशा सुख-दुःख में आपके साथ खड़े रहे हैं और अब एक बार फिर आप सभी से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे, आपके विचार सुनेंगे तथा क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।
सभी साथियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों से विनम्र आग्रह है कि उनका मार्गदर्शन प्राप्त करें और अपने बहुमूल्य सुझाव एवं विचार साझा करें।
आपका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
आपका विश्वास... हमारी ताक़त।
आपका साथ... हमारा संकल्प॥
हिसार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी भजनलाल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया🙏
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आधुनिक हरियाणा के निर्माण एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास में स्व. चौधरी भजनलाल जी का योगदान अविस्मरणीय है, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।
@bishnoikuldeep@bbhavyabishnoi@RanbirGangwa@randhirpanihar
संयुक्त पंजाब में अबोहर से विधायक रहे और अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री सहीराम धारणिया जी को आज उनके पैतृक गांव सकता खेड़ा पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्री सहीराम धारणिया जी ने जनप्रतिनिधि और समाजसेवी के रूप में समाज के हर वर्ग के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनका सरल स्वभाव, जनता के प्रति समर्पण और समाजसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।
ॐ शांति। 🙏🏻
स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी की पुण्यतिथि पर जिस प्रकार हजारों लोग दूर-दूर से श्रद्धांजलि देने पहुँचे, उसे देखकर मन भावुक भी हुआ और गर्व से भर भी गया। समय बदल जाता है, पद बदल जाते हैं, परिस्थितियाँ बदल जाती हैं, लेकिन लोगों के दिलों में बसने वाले व्यक्तित्व कभी नहीं बदलते।
जब मैंने हर वर्ग, हर उम्र और हर क्षेत्र के लोगों को एक साथ चौधरी साहब को नमन करते देखा, तब महसूस हुआ कि उन्होंने केवल राजनीति नहीं की थी, उन्होंने लोगों के दिल जीते थे। यही कारण है कि आज भी उनका नाम सुनते ही लोगों की आँखों में सम्मान और अपनापन दिखाई देता है।
मैं श्री @NayabSainiBJP जी का विशेष रूप से हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से चौधरी साहब के प्रति सम्मान प्रकट किया। साथ ही उन हजारों साथियों का भी धन्यवाद, जिनकी मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि सच्ची विरासत भवनों और पदों से नहीं, बल्कि लोगों के दिलों से बनती है।
कुछ लोग सोचते हैं कि समय के साथ यादें धुंधली पड़ जाती हैं। लेकिन कल का दृश्य यह बता रहा था कि चौधरी साहब केवल एक नाम नहीं, एक विचार हैं; केवल एक नेता नहीं, बल्कि लाखों लोगों की भावनाओं का हिस्सा हैं।
आप सभी का यह स्नेह, यह सम्मान और यह अपनापन मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। यह प्रेम ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और यही वह शक्ति है जो हर कठिन समय में हमें और अधिक मजबूती से खड़ा करती है।🙏🏻
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष, अबोहर से पूर्व विधायक, मेरे पिता जी के घनिष्ठ मित्र, जिनका सदैव मुझे आशीर्वाद मिला श्री सहीराम धारणिया के निधन की सूचना अत्यंत ही पीड़ादायक है। महासभा के अध्यक्ष पद पर रहते हुए और विधायक के तौर पर उन्होंने समाज के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ऊँ शांति🙏🏻
5/5 #आदमपुर के विभिन्न गांवों में कल विकास कार्यों का उद्घाटन किया तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
बालसमंद, सलेमगढ़, काबरेल, सीसवाल, सदलपुर, लाडवी और काजला सहित कई गांवों में शिक्षा, खेल, सिंचाई, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति दिलाई।
ग्रामीणों द्वारा पेयजल, बिजली, सड़क और सिंचाई संबंधी समस्याएं भी रखी गईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। आदमपुर के चहुमुंखी विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य जारी हैं।
#Adampur
4/5 #आदमपुर के विभिन्न गांवों में कल विकास कार्यों का उद्घाटन किया तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
बालसमंद, सलेमगढ़, काबरेल, सीसवाल, सदलपुर, लाडवी और काजला सहित कई गांवों में शिक्षा, खेल, सिंचाई, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति दिलाई।
ग्रामीणों द्वारा पेयजल, बिजली, सड़क और सिंचाई संबंधी समस्याएं भी रखी गईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। आदमपुर के चहुमुंखी विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य जारी हैं।
#Adampur
कल ग़ाज़ियाबाद में प्रिय मित्र एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाई @Abhina_Prakash जी के विवाह समारोह में सम्मिलित हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आपका दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास, सुख और समृद्धि से सदैव परिपूर्ण रहे। आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
तूफानों से टकराकर हमने अपनी हस्ती बनाई है,
स्वाभिमान की आग में तपकर यह शख्सियत पाई है।
जब बात हक और सच की आएगी, तो याद रखना,
नज़रे झुकाना हमारी फितरत नहीं, हमने सच को दहाड़ना सीखा है!"
देश के उच्च सदन में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाली बीजेपी सांसद की इतनी निम्न श्रेणी की भाषा शैली से प्रत्येक हरियाणा वासी को गहरा धक्का लगा है।
बीजेपी सांसद रेखा शर्मा का बयान न केवल स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल जी, कांग्रेस के लोकप्रिय विधायक चन्द्रमोहन जी व हरियाणा के एक प्रतिष्ठित परिवार का अपमान है, बल्कि प्रदेश और पंचकूला की जनता का भी अपमान है। मैं इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। @cmbishnoi
भाजपा साँसद श्रीमती रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री, स्वर्गीय चौधरी भजन लाल बारे की गई अमर्यादित टिपण्णी पूरी तरह शर्मनाक, अस्वीकार्य व अपमानजनक है ।
सार्वजनिक जीवन में इस प्रकार की भाषावली सामाजिक तथा राजनीतिक शुचिता से परे है। वो भी एक ऐसे व्यक्ति के बारे जो दिवंगत हैं और जिन्होंने लंबी राजनीतिक पारी निभाई।
यही नहीं उनके बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री, हमारे साथी श्री चंद्रमोहन को लेकर की गई शब्दावली भी मर्यादा और शुचिता से कौसों दूर है ।
राजनीति में ऐसा अहंकार ही पतन की पहली शुरुआत है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी व भाजपा अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली सार्वजनिक तौर से चौधरी भजन लाल के पूरे परिवार से क्षमा मांग अपनी सांसद के ख़िलाफ़ कार्यवाही करेंगे ।
भाजपा सांसद रेखा शर्मा के भजनलाल को लेकर दिए गए बयान पर कुलदीप बिश्नोई ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है - “हम समंदर हैं, हमें खामोश रहने दो, जरा मचल गए तो शहर ले डूबेंगे।” माना जा रहा है कि इस पोस्ट में उनका निशाना रेखा शर्मा की ओर है। बता दें कि रेखा शर्मा ने पिछले दिनों पंचकूला में आरोप लगाया था कि भजनलाल और उनके बेटे चंद्रमोहन बिश्नोई बदमाशी कर चुनाव जीतते थे।
@bishnoikuldeep@BJP4Haryana #rekhasharma #Bhajanlal