झारखंड के मेरे युवा साथियों के हितों, भविष्य और विश्वास की रक्षा को लेकर हमने हमेशा कड़े निर्णय लिए हैं।
JPSC JSSC एवं अन्य मुद्दों पर कैबिनेट बैठक के पश्चात मीडिया बंधुओं से बातचीत...
डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की अपूर्ण योजनाओं को 15 अगस्त तक पूर्ण करने एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 की स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने तथा सभी लंबित योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए।
आकांक्षी जिला/प्रखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत आज समाहरणालय में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
स्वास्थ्य,शिक्षा,कृषि सहित सभी प्रमुख इंडिकेटरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए एक सप्ताह में शत-प्रतिशत डेटा अपडेट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए
आज आयोजित जनता दरबार में विभिन्न मामलों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@mbhajantri
रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त बनाने को लेकर जिले में अवैध शराब के खिलाफ व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई में 6 टीमों ने अलग अलग होटल व दुकानों पर दबिश दी। इस क्रम में 2 गिरफ्तारी,855 लीटर महुआ शराब,3540 लीटर जावा महुआ,225 बोतल विदेशी शराब एवं 10 अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया।
पर्व त्योहारों पर जिला प्रशासन सभी बिंदुओं पर सतत निगरानी रख रही है। किसी भी प्रकार के कृत्य जिससे शांति और सौहार्द प्रभावित हो जिला प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा।
जिला प्रशासन अपील करता है कि पर्व त्योहारों को सुरक्षित तरीके से मनाएं! नशा न फैलाएं, शांति बनाए रखें।
@JharkhandCMO@prdjharkhand