प्राथमिक विद्यालय पालपुर, विकास खंड सिकरारा के संबंध में वायरल वीडियो के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि विद्यालयों में एमडीएम के वितरण का समय प्रातः 10:30 बजे मीनू के अनुसार निर्धारित किया गया है, जबकि वीडियो 1:30 बजे, एमडीएम संचालन के तीन घंटे बाद बनाया गया।ऐसे में उस समय ��ोजन न बनने अथवा रसोइयों की अनुपस्थिति के संबंध में लगाए गए आरोप अनुचित प्रतीत होते हैं।इस प्रकार के कार्यों से विद्यालयों की छवि धूमिल होती है जो सही नहीं है।
अनिवार्य सूचना :-
शिक्षक गरिमा को बचाने, शिक्षक बृजेन्द्र वर्मा पर दर्ज मुकदमा को वापस लेने, शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले कार्यालय के बाबुओं पर मुकदमा दर्ज करने के संदर्भ में आज रात आठ बजे से नौ बजे तक प्रदेशव्यापी एक्स अभियान चलाया जाएगा।
#Istandwithbrijendraverma