उस चाँदनी रात का ज़िक्र लफ़्ज़ों में कहाँ हो पाएगा,
वो ठंडी हवाओं का स्पर्श, वो आपका साथ कहाँ समा पाएगा...
आपकी बातों में ऐसा सुकून था कि हर ग़म कहीं खो गया,
यूँ लगा जैसे इस पल के आगे दुनिया का हर शोर सो गया...
जहाँ भीड़ उमड़ती है, वहाँ तो हर कोई चला जाता है,
कभी उस दुकान पर भी रुकिए, जहाँ सन्नाटा नज़र आता है...
उसकी कमाई से ही घर का चूल्हा जलता है,
कोई बच्चा भी दरवाज़े पर, पिता के लौटने का इंतज़ार करता है...
आपकी छोटी-सी खरीदारी, किसी की बड़ी खुशी बन सकती है...✨🤌
आपको देखूँ तो लगता है जैसे समंदर है प्यार का,
गहराई इतनी कि कोई किनारा नज़र नहीं आता...
हर लहर में बस आपका ही चेहरा दिखाई देता है,
और मेरा दिल हर रोज़ आपमें थोड़ा और खो जाता है...🖤
कुछ पल साथ बिताने के बाद जो दूरी मिली,
उसका दर्द लफ़्ज़ों में कहाँ समा पाता है...
ये वो एहसास है जो सिर्फ़ दिल महसूस करता है,
जब कोई पसंदीदा शख़्स ख़ामोशी में भी बहुत याद आता है...🖤
वो मराठी गीत की मिठास में खोई है,
वो भोजपुरी सुरों में अपना प्यार ढूंढ रहा है,
मगर धड़कनें दोनों की एक ही धुन पर चल रही हैं...
भाषाएँ भले अलग हों,
पर मोहब्बत का अर्थ दोनों ने एक जैसा पढ़ा है...
अगर अपने ही किसी रिश्ते में
तुम हर बहस जीत रहे हो,
तो यकीन मानो…
असल में तुम हार रहे हो...
हार रहे हो उसके विश्वास से,
उसके प्रेम से,
उसके लगाव से…
क्योंकि रिश्ते
शब्दों से नहीं,
एहसासों से जीते जाते हैं...✨🤌
तुम जितना ख़ास होने की कोशिश करोगे,
चोट उतनी ही गहरी लगती जाएगी…
क्योंकि उम्मीदें वहीं टूटती हैं,
जहाँ दिल सबसे ज़्यादा जुड़ जाता है...
कुछ रिश्ते मरहम नहीं बनते,
बस ज़ख्मों की वजह बन जाते हैं…
और इंसान मुस्कुराते हुए भी,
अंदर से बिखर जाता है...🖤
जब आप अपने पसंदीदा इंसान के सामने पहली बार गिड़गिड़ाते हो,
तब सिर्फ आँसू ही नहीं सूखते…
धीरे-धीरे शब्द भी ख़ामोश हो जाते हैं,
और अंततः मर जाते हैं
उसके लिए दिल में बसे वो शुद्ध भाव,
जो कभी पूजा जैसे हुआ करते थे...
जहाँ मैं रोई थी, वहीं अब जीत दिखानी है,
जहाँ मैं रुकी थी, वहीं मंज़िल बनानी है...
जहाँ-जहाँ सब छोड़ा था, वो सब पाना है,
अब खुद की मेहनत से आसमान सजाना है...
रास्ते मुश्किल हों तो होने दो,
हौसलों को और मज़बूत बनाना है...
जो सपना अधूरा रह गया था,
अब उसे सच करके दिखाना है...
भयंकर गर्मी में #Voltas का AC खराब है। वारंटी के बाद भी सर्विस सेंटर वाले बदतमीजी कर रहे हैं और आने से मना कर रहे हैं। पिछले साल ठीक करने के नाम पर ₹3500 की ठगी की थी। टाटा कंपनी का ग्राहकों के साथ ऐसा बर्ताव?
@VoltasSupport @VoltasIdb @RNTataTrust @consaff