1/2
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी से शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट कर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जनहित के विषयों पर चर्चा की। क्षेत्र में स्वीकृत सड़क एवं पेयजल योजनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
"12 वर्ष विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के" अभियान के अंतर्गत सतपुली में ₹56 करोड़ की झील, ₹199 करोड़ की गुमखाल–सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना एवं पर्यटक भवन का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी (सेवानिवृत्त) जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उत्तराखंड के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहे, जो मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में भी साफ तौर पर दिखा। केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उनका कार्यकाल हर किसी को प्रेरित करने वाला है। देशभर में कनेक्टिविटी की बेहतरी के लिए उन्होंने निरंतर अथक प्रयास किए। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!
समता के नाम पर अस्पष्ट व असंतुलित विनियम स्वीकार्य नहीं।
यूजीसी को ‘समता संवर्धन विनियम 2026’ पर सभी हितधारकों से संवाद कर तुरंत स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
#UGC#StudentsAgainstUGC#UGC_Bill
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
ज्ञान, विद्या, कला और संगीत की देवी माँ सरस्वती से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएँ, विवेक और संस्कार प्रदान करें तथा प्रगति, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें। आप सभी के जीवन में यह बसंत नई ऊर्जा, नई आशाएँ और नई उपलब्धियाँ लेकर आए।
On the birth anniversary of Netaji Subhas Chandra Bose, which is commemorated as Parakram Diwas, we recall his indomitable courage, resolve and unparalleled contribution to the nation. He epitomised fearless leadership and unwavering patriotism. His ideals continue to inspire generations to build a strong India.
मरकर भी मेरे दिल से वतन की उल्फत नहीं निकलेगी, मेरी मिट्टी से भी वतन की ही खुशबू आएगी। - भगत सिंह
मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन। उनका साहस और बलिदान हम सभी को सदा प्रेरित करता रहेगा।
अभाविप उत्तराखंड प्रांत के 25वें प्रांत अधिवेशन का शुभारंभ प्रांत अध्यक्ष डॉ ममता सिंह और प्रांत मंत्री श्री ऋषभ रावत द्वारा हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में ध्वजारोहण के साथ किया गया।
#25thABVPUKConf
हरिद्वार में 25वें प्रांत अधिवेशन की प्रदर्शनी 'गौरा देवी प्रदर्शनी' का उद्घाटन पतंजलि योगपीठ के महासचिव आचार्य बालकृष्ण, रा.स्व.सं. के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्री जगदीश जी एवं @iitroorkee के उप निदेशक डॉ उदय प्रताप सिंह की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।
#25thABVPUKConf
केन्द्रीय बजट घोषणा से पहले केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman के साथ आयोजित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों की प्रतिनिधियों की बैठक में अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री @DrVirendraSS और राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री @AshishSainram ने शिक्षा पर जीडीपी का 6% खर्च करने, अनुसंधान बजट में वृद्धि करने, दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु परिसरों को अनूकूल बनाने, फेलोशिप राशि बढ़ाने, प्रमुख शोध संस्थानों, दंत चिकित्सा और स्वास्थ्य संस्थानों का बजट बढ़ाने, खेलों के मूलभूत ढांचे पर खर्च बढ़ाने, मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना, स्कूलों में मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण, ग्रामीण शिक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने, स्टार्टअप और नवाचार नीति के क्रियान्वयन, नीति आयोग को सशक्त करने सहित विभिन्न सुझाव दिए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखंड प्रांत के 25वें प्रांत अधिवेशन प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह मे मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ/दिव्य योग मंदिर(ट्रस्ट) के महासचिव श्री आचार्य बालकृष्ण सम्मिलित होंगे l
#25thStateConfABVPUk