राम राष्ट्र की संस्कृति है
राम राष्ट्र का प्राण है
राम के मंदिर का मतलब
भारत का नवनिर्माण है।
-अखण्ड-भारत विशेष-
"प्राण-प्रतिष्ठा"
श्री राम महोत्सव की बधाई हो
!!जय श्री राम!!
#AyodhaRamMandir#JaiSriRam
आज भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का अवलोकन कर संस्थान की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा जी, प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र सिंह जी एवं संस्थान के एडिशनल सीईओ श्री लोकेश शर्मा जी उपस्थित रहे।
@AIGGPA
गुना वासियों, आपके आत्मीय स्वागत से सेवा तथा सुशासन की नई ऊर्जा मिली है। आप मेरा परिवार हो और मेरा संकल्प है कि अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य का जीवन बेहतर बनाऊंगा।
आज गुना में जन आशीर्वाद यात्रा में सहभागिता कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
#BJPKiJanAashirvadYatra
"सनातन का अपमान मध्यप्रदेश की जनता सहन नहीं कर सकती"
हजारों हजार साल पुरानी हमारी संस्कृति, हमारे जीवन मूल्य, हमारी परंपराएं, हमारे महापुरुष, सबका अपमान करोगे?
I.N.D.I. Alliance यह समझ ले कि उन्होंने हमारी आस्था पर चोट की है, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हम घोषणा करते हैं और घोषणा को पूरा कर के भी दिखाते हैं।
➡️ ₹450 में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की और अब देना शुरू कर रहे हैं।
➡️ लाड़ली बहनों के लिए घोषणा की, तो पहले उनके खाते में ₹1000 आए, अब ₹1250 आ रहे हैं।
➡️ संत रविदास लोक बनाने की घोषणा की, तो यह बन भी रहा है।
➡️ अद्वैत लोक बनाने की बात की और इसे बना भी रहे हैं।
- माननीय मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
मेरी प्रिय बहनों, माताओं, बेटियों एवं भांजियों, रक्षाबंधन के पावन पर्व की आप सभी को आत्मीय बधाई।
बहन-भाई के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पर्व का इंतजार मुझे वर्ष भर रहता है और इसलिए मेरी बहनों, यह दिन मेरी जिंदगी के लिए सबसे बड़ा खुशी का दिन होता है।
इस मंगल अवसर पर भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि आप सदैव स्वस्थ, सुखी एवं प्रसन्न रहें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों, यही शुभकामनाएं!
आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 400 कि.मी. से अधिक की पदयात्रा कर भोपाल पहुँची लाड़ली बहन विमला से भेंट कर हृदय भाव विभोर हो गया।
बहन ने लाड़ली बहना योजना हेतु आभार प्रकट करने के लिए छतरपुर से भोपाल तक पदयात्रा का संकल्प लिया था, जो आज पूरा हुआ।
जब मैंने बहन से पूछा कि तुम पैदल क्यों आईं, मुझे बुला लिया होता, तब बहन ने उत्तर दिया कि भाई के प्रति मन में जो भावना तथा खुशी थी, उसे पैदल चलकर ही व्यक्त करना था।
सचमुच में बहनें ममता की मूरत होती हैं। बहन विमला के इस संकल्प तथा प्रेम के आगे नतमस्तक हूँ। आज बहन अपने भाई के घर आई है, अब भाई भी अपनी बहन के घर जरूर जाएगा।
साथ ही दंपति को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके निर्देश भी मैंने दिए हैं।
अद्भुत पल!
एक लाख जनसमूह के साथ ऐतिहासिक #Chandrayaan3 की लैंडिंग का कार्यक्रम लाइव देखा और हर हृदय गर्व से भर गया।
तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बस एक ही नारा गूंज उठा...
भारत माता की जय 🇮🇳
"पढ़ाई से जॉब के लंबे स्ट्रगल का नहीं, अब है... SKY का दौर"
जिस तरह चिड़िया अपने बच्चों को घोंसला नहीं, पंख देती है, जिससे वे ऊँचे आसमान में उड़ सकें...
इसी तरह मेरे बेटा-बेटी पढ़ने के बाद सीखें और कमाएं भी, इसके लिए हम "मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ" योजना लेकर आए हैं।
इस योजना के तहत आज मैं "ऑन जॉब ट्रेनिंग" का शुभारंभ करने के साथ ही अपने भांजों-भांजियों से बात भी करूंगा।