आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कुल्लू द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 2026 को लेकर व्यस्था बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रूप से प्रदेश संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर जी अभाविप कुल्लू विभाग प्रमुख रामानंदन जी उपस्थित रहे
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कुल्लू की विभिन्न इकाइयों द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला के विभिन्न इकाइयों में संगोष्ठियों , एवं खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से अवगत करवाया।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कुल्लू द्वारा छात्र हित व समाज हित के विभिन्न मांगों को लेकर शव यात्रा का आयोजन किया गया। जो कि कुल्लू महाविद्यालय से लेकर कुल्लू ढालपुर तक किया गया।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कुल्लू की गाड़ागुसैन इकाई द्वारा माननीय विधायक सुरेंद्र शौरी जी के दौरे के दौरान ज्ञापन सौंपा गया।
माननीय विधायक जी ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है महाविद्यालय से संबंधित मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
संघर्ष की घड़ी में एबीवीपी बना सहारा—अग्निकांड पीड़ितों की की मदद।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बंजार इकाई एवं सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा झनियार गांव में हुए अग्निकांड से प्रभावित लोगों के लिए वस्त्र इत्यादि की सहायता की गई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पनारसा इकाई द्वारा आज महाविद्यालय में माननीय मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान।
छात्र हितों के विभिन्न मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा गया।
कुल्लू जिला में अभ्यास वर्ग के दुसरे दिन के व्यवहारिक सत्र गीत, भाषण, पोस्टर लेखन व मिडिया, सोशल मीडिया के गटशय चर्चा में सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अभाविप जिला कुल्लू द्वारा आयोजित जिला अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन कार्यकर्ता व्यवहार एवं दृष्टिकोण की जानकारी देते हुए अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री राहुल राणा जी।