नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि....
मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की ��िजय के महापर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्री राम के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आए।
#vijayadasami
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठनात्मक जिला शिमला ग्रामीण द्वारा अयोजित दो दिवसीय “ जिला अभ्यास वर्ग ” सरस्वती विद्या मंदिर सामौली, रोहड़ू में संपन्न हुआ। जिसमें प्रांत मंत्री कु���ारी नैंसी अटल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर विभाग का दो दिवसीय विभाग अभ्यास वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर, करसोग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
जिसमें अभाविप प्रदेश संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्य���रसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी ॥
शारदीय नवरात्रि की पावन नवमी तिथि पर जगज्जननी, आदिशक्ति माँ भगवती के नौवें स्वरूप माँ सिद्धिदात्री को कोटि-कोटि नमन।
लखनऊ में गुंजा छात्रशक्ति का विराट उद्घोष !
अभाविप की 'छात्र गर्जना' में हजारों विद्यार्थियों ने सहभागिता कर लोकतंत्र, संविधान एवं संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विद्यार्थियों की एकजुटता ने लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया।
Source: Republic TV
#ABVP #छात्रगर्जना #StopAnarchy #EmbraceDemocracy
जिला सिरमौर द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर युवती सम्मेलन “ओजस्विनी” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अर्पिता बक्षी जी (समाजसेवी), विशिष्ट अतिथि सुश्री शीतल जी (पूर्व राष्ट्रीय कला मंच प्रां��� संयोजिका ), श्रीमती ऊषा जी (राष्ट्रीय सेविका समिति जिला बौद्धिक प्रमुख, सिरमौर ), जिला छात्रा प्रमुख अंकिता जी विशेष रूप से उपस्थित रही।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, संगठनात्मक जिला सुंदरनगर द्वारा युवती सम्मेलन “ओजस्विनी” का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रुमा चौहान जी (अध्यक्ष नगर परिषद, सुन्दरनगर), विशिष्ट अतिथि सुश्री संजना जी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभाविप हि. प्र.), विशेष उपस्थिति श्रीमती सुशीला सपहिया जी (जिला कार्यवाहिका, राष्ट्रीय सेविका समिति, मंडी), कार्यक्रम अध्यक्ष - सुश्री पूजा गुप्ता ( प्रधानाचार्य, करिश्मा शैक्षणिक केंद्र) उपस्थित रहीं।