अगर सड़के सूनी हो जाएगीं।
तो संसद आवारा हो जायेगी।।
लोहिया जी को याद करते हुए। आज समाजवादियों ने दिल्ली में सड़कें जाम कर दी। लोहिया जी को आज सच्ची श्रद्धांजलि दी है समाजवादियों ने।
#SaveDemocracy
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 'धरतीपुत्र'
श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की चौथी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
देश के पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ' पद्म विभूषण ' स्व. श्री मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत् शत् नमन 🙏💐
#नेताजी_अमर_रहें
जनता के अधिकार पर हमला बर्दाश्त नहीं!
आज आजमगढ़ की ऐतिहासिक धरती पर “लोकतंत्र बचाओ - वोट बचाओ - देश बचाओ” मार्च के माध्यम से तानाशाही ताकतों को साफ़ संदेश दे दिया गया है कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ा संवैधानिक अधिकार है।
अपने सर्वप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के सक्षम नेतृत्व में हम समाजवादी जन-जन के हक की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरे हैं।
“ न डरेंगे!
न झुकेंगे!
न वोट की डकैती होने देंगे!”
आज के इस विशाल मार्च में उमड़े जनसैलाब और सभी समाजवादी साथियों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद। हमारी यही अभेद्य एकजुटता हमारी असली ताक़त है।
जिन्होंने जनमत की चोरी की है, उन्हें इस देश की जागरूक जनता अपने वोट की ताकत से ही उखाड़ फेंकेगी।
समाजवादी पार्टी ज़िंदाबाद!
आदरणीय अखिलेश यादव जी ज़िंदाबाद!
लोकतंत्र ज़िंदाबाद!
वोट पर डाका डालोगे, तो सड़क से संसद तक मुकाबला होगा!
आज INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर साफ़ संदेश दे दिया कि जनता का वोट संवैधानिक अधिकार है। इस पर हमला बर्दाश्त नहीं। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में हम समाजवादी सड़क पर उतरे हैं। न डरेंगे, न झुकेंगे, न वोट की डकैती होने देंगे।
लड़ाई अब सिर्फ़ सदन में नहीं, सड़क पर भी है। एक-एक वोट की हिफ़ाज़त करेंगे; सड़क से संसद तक लड़ेंगे!
‘शिक्षक और अभ्यर्थी संवाद’ एक अनूठा अनुभव रहा। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए जिनसे युवाओं की अपेक्षाओं से हम सब परिचित होते रहें और शिक्षकों के साथ मिलकर हम नये देश की नई राहें बनाएं।
यूथ की उम्मीदों पर जो खरा उतरे, हम वो Neo-India बनाएंगे!
जब राजनीति आमजन की आवाज़ बन जाती है, तो बदलाव का रास्ता साफ़ हो जाता है।
समाजवादी PDA यात्रा को अपने ओजस्वी ‘आल्हा’ से वीर रस, जनचेतना और नई ऊर्जा भरने वाले लोकगायक आदरणीय श्री हरनाम सिंह नरवरिया जी का हृदय से आभार।
आपकी बुलंद आवाज़ ने इस यात्रा को लोकसंस्कृति की ताक़त से जोड़ा और हर कार्यकर्ता के भीतर यह संकल्प बुलंद किया—हक़ और हिस्सेदारी की यह आवाज़ अब रुकने वाली नहीं है।