आदरणीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आपसे निवेदन है कि उत्तर -प्रदेश में कार्यरत योग प्रशिक्षकों के वेतन की और भी ध्यान देने का कष्ट करें योग प्रशिक्षकों का वेतन क्रमश: महिला/पुरुष 5000/8000 है और वह भी 3, 5,6 महीने में एक बार मिलता है। आपसे विनम्र निवेदन है कि आप #cmdiyogshala जैसे महत्वपूर्ण और समाज उपयोगी स्कीम को #Yogikiyogshala अथवा #cmkiyogshala के नाम से लागू करके योग प्रशिक्षकों के हित को अधिक महत्व दे सकते हैं और समाज में खराब दिनचर्या से फैल रही छोटी-छोटी आधि -व्याधि को विकराल रूप लेने से पूर्व ही नष्ट कर सकते हैं।
योग एक आदर्श जीवन पद्धति है और इस विषय में आप पूर्व परिचित हैं।
इस विषय में अधिक विचार विमर्श किया जा सकता है अतः आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि आपकी @CMOfficeUP की टीम आदरणीय @KamleshMSU। जी एवं @YogaAmreshJha जी से कृपा पूर्वक सम्पर्क करें।
मानवता के हित में आपके द्वारा यह एक बड़ी पहल होगी।
सादर प्रणाम 🙏🏻
@UPGovt@OfficeOfKPM@brajeshpathakup@Satishmahanaup@UPVidhansabha
बहुत लोग कहते हैं कि आप अब एक्टिव नहीं दिख रहे हैं...
हाँ, शायद पहले की तरह दिखाई नहीं देते, क्योंकि अब समझ आ गया है कि हर लड़ाई लड़ना ज़रूरी नहीं होता।
आख़िर किस समाज के लिए सक्रिय हों?
उस समाज के लिए, जिसे खून की ज़रूरत थी तो हमने खून दिया,
जिसे साथ की ज़रूरत थी तो हम साथ खड़े रहे,
जिसे आवाज़ की ज़रूरत थी तो हमने अपनी आवाज़ बुलंद की।
आज भी समाज, राष्ट्र और मानवता के हित में कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब शोर से नहीं, परिणामों से पहचान बनाना चाहते हैं।
हर जगह दिखाई देना ही सक्रियता नहीं होती,
कभी-कभी चुपचाप किया गया काम भी समाज में बड़ा परिवर्तन लाता है।
"हमारी सक्रियता सोशल मीडिया की पोस्टों से नहीं, बल्कि उन लोगों की मुस्कान से मापी जानी चाहिए जिनके जीवन में हमारे प्रयासों से सकारात्मक बदलाव आया है।"
#समाज_सेवा #कर्तव्य #मानवता #सकारात्मक_विचार #नेतृत्व #सेवा #प्रेरणा #राष्ट्रनिर्माण #YogaForSociety
#मैथिली
अपने लोकनि कियैक नहि बुझक चेष्टा करैत छियैक; मैथिली जे की स्वतंत्र आ' संवैधानिक दर्जा प्राप्त भाषा थिकैक आ' अन्य सभ स्वराघात कारणेँ भिन्न बुझाइछ, मुदा सभ मैथिल भाषाए थिकैक। घाट घाटक पानी आ' कोस कोस पर वाणी।एक जुड़ल रहब तऽ जुराएल रहब।
जय जानकी 🙏
अधिकांश राजनेता और वरिष्ठ अधिकारी जब आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलते हैं, तो योग के सबसे बड़े समर्थक नजर आते हैं…
अपने लिए एक अच्छा Yoga Trainer खोजते हुए भी दिखते हैं।अपने स्वास्थ्य के लिए योग को जरूरी मानते हैं।
लेकिन…जैसे ही बात योग को नीति (Policy) में लाने की होती है,वही लोग खामोश हो जाते हैं।
सवाल सीधा है—
👉 जब आपको अपने लिए योग ट्रेनर चाहिए, तो आम जनता के लिए क्यों नहीं?
👉 जब योग आपको स्वस्थ रख सकता है, तो देश के हर नागरिक को इसका अधिकार क्यों नहीं?
योग कोई “Luxury” नहीं है, यह Preventive Healthcare का सबसे सशक्त माध्यम है।
अब समय आ गया है—योग को व्यक्तिगत पसंद से निकालकरराष्ट्रीय प्राथमिकता (National Priority) बनाया जाए। हर गांव में योग, हर शहर में योग, हर व्यक्ति के जीवन में योग।
#YogaForAll #PreventiveHealth #CMDiYogshala #HealthyIndia #YogaPolicy #PublicHealth #LifeChanger
#cmdiyogshala
CM DI योगशाला के जरिए लोगों को मुफ्त योग प्रशिक्षण मिल रहा है। इससे हर वर्ग के लोग भी स्वस्थ जीवन का लाभ उठा पा रहे हैं। यह पहल समाज में समान स्वास्थ्य अवसर प्रदान कर रही है।
सीएम दी योगशाला।
@KamleshMSU@raghav_chadha
पंजाब में योग को जन-जन तक पहुँचाने वाली प्रेरक पहल है CM Di Yogshala। यह अभियान जनस्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को नई दिशा दे रहा है।
#CMDiYogshala