आज गोरखपुर में सचमुच जनसैलाब उमड़ पड़ा है।
किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए अगर यहाँ करीब एक लाख लोग मौजूद हों।
इतने शोर में लाइव स्ट्रीमिंग बंद करनी पड़ी, क्योंकि वक्ताओं की आवाज़ साफ़ सुनाई नहीं दे रही थी।
पीडीए समाज परिवर्तन के लिए तैयार है! 🐎
आज ही के दिन ठीक 𝟔𝟐 वर्ष पूर्व 𝟏𝟗𝟔𝟐 के भारत-चीन युद्ध में लद्दाख के चुशूल में 𝟏𝟑 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 𝟏𝟐𝟎 वीर अहीर जवानों ने अदम्य साहस एवं अतुलनीय पराक्रम का परिचय देते हुए अपने से कई गुणा बड़ी शत्रु सेना के सामने “अंतिम गोली-अंतिम आदमी-अंतिम सांस” तक के संघर्ष में अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए 𝟏𝟑𝟎𝟎 चीनियों को मार गिराया था।
युद्ध इतिहास में अतुलनीय वीरता की गाथा लिखने वाले भारत माँ के ऐसे वीर सपूतों को उनकी बलिदानी दिवस पर कोटि-कोटि नमन और श्रद्धांजलि।
उन वीर जवानों की याद में चुशूल में रेजांगला वॉर मेमोरियल के “𝐓𝐡𝐞 𝐁𝐫𝐚𝐯𝐞𝐬𝐭 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐁𝐫𝐚𝐯𝐞, 𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐀𝐇𝐈𝐑- अहीर धाम” स्मारक भी बना हुआ है जो इन वीर सैनिकों के पराक्रम, शौर्य, दृढ़ता, शूरता और अदम्य निडरता का गवाह है।
#RezangLaDiwas #RezangLaDay #IndianArmy
हरदोई
➡️स्वगणना में लैपटॉप पर अखिलेश यादव की तस्वीर
➡️सरकारी कार्यक्रम में पुराने लैपटॉप के इस्तेमाल पर सवाल
➡️बीजेपी जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के सामने खुला लैपटॉप
➡️पूर्व सीएम की तस्वीर दिखते ही बंद कराया गया लैपटॉप
➡️लैपटॉप की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक चर्चाएं
➡️सपा नेताओं ने लिखा-अखिलेश यादव का काम बोलता है
#Hardoi #AkhileshYadav
आगरा के दलित महासम्मेलन में जुटे जन सैलाब को देखते हुए ये लगा कि ये रैली केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश का दलित समाज एकत्र होकर यहाँ आ गया है।
दलित समाज ने इस रैली से हमेशा के लिए एक संदेश दे दिया है कि इस बार ‘दलित समाज’ ही भाजपा और उनके संगी-साथियों के वर्चस्व को हमेशा के लिए दल देगा।
हमारा मानना है कि अब पीडीए में ‘डी’ का मतलब ‘दलित’ से बढ़कर ‘दमदार दलित’ हो गया है।
आगरा में ‘पीडीए’ ने एक और एलान कर दिया है :
जो भाजपा के साथ है, PDA उसके ख़िलाफ़ है!
इस सम्मेलन में हम सबने ‘संविधान और आरक्षण’ बचाने का ये संकल्प भी दोहराया :
संविधान बचेगा, तो सम्मान बचेगा।
इस रैली की सफलता ने साबित कर दिया है कि 2027 में पीडीए सरकार आ रही है, जो ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाएगी, हर भेदभाव मिटाएगी और सकारात्मक-प्रगतिशील विचारों से सबके मान-सम्मान, व्यक्ति की गरिमा व प्रतिष्ठा और सबकी तरक़्क़ी-ख़ुशहाली को सुनिश्चित करनेवाला ‘बंधु-राष्ट्र’ बनाएगी।