स्वयं को माफ़ियाँ देकर मुक़दमा मुक्त कर लिया और जो काम मच्छर करते थे वो सत्ताधीश ख़ुद कर रहे हैं। जनता इनके भ्रष्टाचार के काटने से रक्त मुक्त हो गयी है।
ऐसे लोग बयान देते समय अपने अनुयायियों को जो समझते हैं, वो एक सभ्य-शालीन व्यक्ति को लिखने में भी शर्म आए।
इनकी बात सुनकर तो झूठ भी आत्महत्या कर ले। अजब लोग ��ैं।
जितना भाजपा का भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है, उतना ही नदियों का प्रदूषण भी। भाजपा राज में श्वेतपोश भाजपाइयों की धांधली ‘श्वेत झाग’ बनकर भाजपाई गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर रही है।
भाजपा OBC के लिए संविधान द्वारा निश्चित 27% आरक्षण में से 1/3 आरक्षण को नकारकर अपना असली ‘स���विधान-आरक्षण विरोधी’ चेहरा दिखा रही है। अब नये नवेले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी सामने आएं और ओबीसी आरक्षण की हक़मारी से बचाएं।
विवरण:
उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग लेखपाल भर्ती-
• कुल पद हैं - 7994
• OBC के लिए सिर्फ 1441 पद आरक्षित
• 27 % ओबीसी आरक्षण के हिसाब से कुल 2158 पद OBC के लिए आरक्षित होने चाहिए
• ओबीसी के 717 लेखपाल के पद की भर्ती होने से पहले लूट
• EWS को 10 परसेंट के हिसाब से पूरी 792 पोस्ट दी गयी हैं
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित���य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु-
दिनांकः21.09.2025
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने शारदीय नवरात्र पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि ��वरात्र मां दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना का पर्व है। इसमें मां दुर्गा के नौ रूपों का ध्यान और पूजा की जाती है। व्रत के दिनों में आत्मशुद्धि के साथ लोकमंगल की भावना को भी बल मिलता है। नवरात्र पर्व शांति, सद्भाव और एकता का भी संदेश देता है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
सभी मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि, परिजनों के प्रति संवेदना।
जल्द से जल्द रेस्क्यू करके सभी फंसे हुए लोगों को सकुशल निकाले सरकार और हालात को जल्द से जल्द सामान्य करने का प्रयास हो।
सभी मृतकों के शवों को ��नके परिजनों तक पहुंचाने का प्रबंध हो, घायलों का समुचित मुफ्त इलाज हो।
"जिस समय अमेरिका के दूध की मिठाई खाओगे आप, तो आप नॉनवेजिटेरियन व्रत रखोगे, इसके बारे में हमें सोचना होगा।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
यह जुबान नहीं फिसली बल्कि मुंह से सच्चाई सामने आ गई, अब योगी जी के मंत्री जी जो खुद यह कह नहीं पा रहे हैं ���ि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सिर्फ गोरखपुर एम्स को बर्बाद और तबाह कर डाला बल्कि पूरे यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं को तबाह और बर्बाद कर डाला है तो मंत्री महोदय इशारों इशारों में तुलनात्मक बात बता बैठे।
यही यूपी की असली सच्चाई है जो योगी जी के मंत्री के म���ंह पर आई है।
श्रावण मास के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद हमारे समाज को न्याय, करुणा और समरसता की राह पर ले जाए।
श्रद्धा, सेवा और समानता—यही हैं सच्ची शिव भक्ति के मूल मंत्र।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ हाइवे पर हुए बस हादसे में हुई श्रद्धालु���ं की मौत और कई के लापता होने की सूचना बेहद दुखद है।
मृतकों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि एवं लापता लोगों के जल्द सकुशल मिलने की ईश्वर से प्रार्थना है।
सभी मृतकों के शवों को सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाए सरकार एवं लापता लोगों की खोज जल्द से जल्द हो एवं इस एवं ऐसे हादसे की पुनरावृत्ति ना हो ये सुनिश्चित हो।
भाजपा सरकारों ने धार्मिक यात्राओं को व्यावसायिक बना दिया है जिसके कारण भीड़ बढ़ रह��� और असल धार्मिक श्रद्धालुओं को जान का खतरा है एवं जनहानि एवं हादसे हो रहे तथा प्रकृति के साथ भी लगातार खिलवाड़ हो रहा है तथा पहाड़ी घाटियां अशांत हैं एवं प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा।
मृतक परिजनों को समुचित मुआवज�� राशि दे सरकार।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश की दुर्घटना का तुंरत स्पष्टीकरण आए जिससे आशंकाओं का उन्मूलन हो सके।
यात्रियों और क्रू के सदस्यों, सभी के लिए प्रार्थनाएं। सर्वोच्च स्तरीय बचाव, राहत और उपचार उपलब्ध कराया जाए।