✍लिखने की कोशिश करते है अगर कोई पढ़ सके तो....
Priority:Nation first #Army_aspirant
अपने सपनों को पूरा करना नही उन्हें जीना सीखें!!
जय हिंद🇮🇳🙏जय महाकाल🙏
@eCateringIRCTC अमृत भारत ट्रेन को इंजन की जगह बैलगाड़ी से चला रहे है क्या?? 3 घंटे 36 मिनट late!! 🙄🙄 लेट लतीफ ट्रेन नाम रख दीजिये इस ट्रेन का कभी टाइम पर आती नही! नाम की अमृत है बस यात्रियों का दिमाग जहर कर देती हैं 😑😑
मनुष्य घटती उम्र और बढ़ते पैसे से कभी संतुष्ट नही हुआ है! उसे उम्र का हर पड़ाव शुरुआत लगता हैं और पैसे की बढ़ती संख्या असंतोष का अंत! जो संतुष्ट हुआ वो सर्व सुखी! और यकीन मानिये..... सर्व संतुष्टों की संख्या लेश मात्र है इस जगत में!
लहजा सुधारिए मालिक.....
कितने पैसे वालों को मैने अकेलेपन में दम तोड़ते देखा है!
ना पैसा बचा सका और अपना तो खैर उसने कभी किसी को बनाया नहीं!
🖤✍️✍️एक जज़्बाती
दोस्त को अपने परिवार का सदस्य बनाना जितना आसान है....
लेकिन अपने परिवार के एक भी सदस्य को दोस्त बनाना उतना ही मुश्किल!
लेकिन जरूरी है कि एक दोस्त आपका परिवार में भी हो जिससे आप कुछ भी कह सके बता सके जिनके साथ कुछ सोचना ना पड़े!
रागी और मड़ुआ...
दोनों एक ही हैं एक दूसरे के पर्याय लेकिन शब्दों के अर्थ में जमीन आसमान का अंतर!
ठीक वैसे ही मेहनत और संघर्ष...
एक दूसरे के पर्याय मगर शब्दों का अंतर!
एक आपके निश्चय को परिभाषित करता है एक आपके भीतर के दुख को!
आप सही चुनना!
कई बार रास्ते बदलने भी पड़ते हैं....
मंजिल भी बदलनी पड़ती है.....
तरीके भी बदलने पड़ते हैं....
सफलता कोई माउंट एवरेस्ट नहीं जिसे बस फतह करना है वो तो एक अखिल ब्रह्माण्ड है जहां से अपने लिए चुनना है सपनों और सही में से खुद के लिए,
जरूरी क्या है!!
मुझे मेरे आराध्य पर इतना तो विश्वास है कि उन्होंने ये तो नहीं सोचा होगा मेरे लिए!
कमी मेरी मेहनत में ही होगी!
वरना वो खुद मेरे लिए दुर्भाग्य और असफलता कभी नहीं चुनेंगे!
हर हर महाकाल🙏🙏
देश में जो कुछ भी हो रहा है उससे ये साफ है कि मेहनत अब तिगुनी करनी पड़ेगी
ना तो दोष दे सकते हैं ना भरोसे बैठ सकते है! पीछे चार लोग मेरे भरोसे हैं इतना तो पक्का है लेकिन ऊपर बैठे चार लोगों पर इतना भी भरोसा नहीं हो पा रहा कि मेरी मेहनत सफल होगी भी कि नहीं!!!
एक समय के बाद........
कुछ मायने नहीं रखेगा
ना तुम्हारी पदवी ना पैसा ना घर ना वो ऐशो आराम जिसके लिए तुमने बहुत कुछ त्यागा था ना वो पहचान जिसे तुमने अपनाया था बस इसलिए ताकि लोगों के बीच झिझक नहीं हो
मायने रखेगा तो बस ये
कि तुममें अब तुम कितना बचा है!