मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान–2026
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत आज झांतला में जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना एवं निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता में भारत आज 400% से अधिक वृद्धि के साथ 300+ GW क्षमता हासिल करने के साथ ही दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश बन चुका है।
खेल हमारी पहचान हैं, भोपाल को खेलों की राजधानी बनाएंगे…
आज भोपाल स्थित वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब में आयोजित 'राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप (राष्ट्रीय रैंकिंग) के तीसरे संस्करण' के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों के साथ विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि इस राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में भोपाल की सेलिंग टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है।
खेलों के क्षेत्र में कभी 17वें स्थान पर रहने वाला मध्यप्रदेश आज देश में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। हमारा प्रयास प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर से आगे अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है।
कांग्रेसी नेता ने किया कबूल- सोनिया गांधी वंदे मातरम् के संपूर्ण गायन को रोकना चाह रही थी!
सवाल सीधा है-
• स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत के पूरे छंदों से आखिर कांग्रेस को ऐतराज क्यों है?
• तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस और कितना गिरेगी?
देश की जनता वंदे मातरम् का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी! 🇮🇳
सुखानंद धाम में ग्राम धामनिया से आए कावड़ यात्रियों से भेंट की एवं उनके साथ प्रसाद ग्रहण किया। भगवान भोलेनाथ से सभी शिवभक्तों के लिए मंगल कामनाएं करता हूं।
हर हर महादेव !!
!! हर हर महादेव !!
पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर आज सुखानंद तीर्थ पर पहुंचकर देवाधिदेव महादेव का अभिषेक किया एवं क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
मध्य प्रदेश सरकार के यशस्वी उप मुख्यमंत्री माननीय श्री @rshuklabjp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
अमरनाथ यात्रा पर गए यात्रियों के सड़क दुर्घटना में घायल होने उपरांत आज सुवाखेड़ा पंहुचकर उनके कुशल-क्षेम की जानकारी ली।
सभी घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ।।
देवाधिदेव महादेव की उपासना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
शहीद उधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
जलियांवाला बाग नरसंहार के निर्दोष शहीदों को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने अदम्य साहस, धैर्य और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए अपना सर्वस्व राष्ट्र को समर्पित कर दिया।
आज नीमच स्थित वात्सल्य भवन में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर आयोजित भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता कर अपेक्षित पदाधिकारियों के साथ संवाद किया।
इस अवसर पर भाजपा के संभाग प्रभारी श्री सुरेश आर्य जी, जिला प्रभारी श्री सुभाष पटेल जी, जिला अध्यक्ष वन्दना जी खंडेलवाल, नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार जी जी, मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान जी सहित अन्य अपेक्षित पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री @nitin_gadkari जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका दूरदर्शी नेतृत्व, विकासोन्मुख सोच एवं राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामनाएं।
संगठन, संवेदनशीलता और संवाद की प्रेरणादायक यात्रा!
आज नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जीवन पर केंद्रीय मंत्री माननीय श्री @ChouhanShivraj द्वारा लिखित पुस्तक “अपनापन” के विमोचन के अवसर पर उपस्थित रहने का अवसर मिला।
‘अपनापन’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व, उनकी कार्यपद्धति और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके दूरदर्शी विजन को निकट से समझने का एक सजीव दस्तावेज है।
श्री शिवराज जी के अनुभवों, स्मृतियों और आत्मीय प्रसंगों से सुसज्जित इस पुस्तक के 11 अध्याय जनसेवा, सुशासन और नेतृत्व के मूल मंत्रों से परिचित कराते हैं। 📖🇮🇳
#ApnapanBook
बैंगलोर प्रवास के दौरान "आर्ट ऑफ लिविंग" के संस्थापक, आध्यात्मिकता और शांति के प्रकाशपुंज, श्रद्धेय श्री श्री रविशंकर जी से भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
वास्तुकला और शिल्पकला कौशल में सर्वश्रेष्ठ एवं सृष्टि के रचयिता देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
#विश्वकर्मा_जयंती
गतदिवस नगर सिंगोली में हिन्दुआ सूर्य, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।
महाराणा प्रताप जी का जीवन शौर्य, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सनातन संस्कृति की रक्षा का अद्भुत प्रतीक है। उनकी प्रतिमा का अनावरण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली परंपरा और वीरता की अमिट स्मृति को नमन करने का अवसर रहा।
गत दिवस नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन जी से शिष्टाचार भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
@BJP4India@NitinNabin#NitinNabinBJP#nitinnabin#BJPPresident