गुना में वर्दी पर दाग: 1 करोड़ हवाला पकड़कर 20 लाख में ‘सेटिंग’,
CM मोहन यादव की सख्ती—SP हटे, 4 निलंबित
गुना (मध्य प्रदेश)। जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। नेशनल हाईवे-46 पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से करीब 1 करोड़ रुपये हवाला की नकदी बरामद की, लेकिन आरोप है कि 20 लाख रुपये की रिश्वत लेकर वाहन को छोड़ दिया गया।
मामले के उजागर होते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भेज दिया। साथ ही मामले में लापरवाही और संदिग्ध भूमिका के चलते चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात धरनावदा थाना क्षेत्र की रुठियाई चौकी के पास हुई, जहां चेकिंग के दौरान कार से भारी नकदी मिली। आरोप है कि करीब एक घंटे तक सौदेबाजी चली और अंततः 20 लाख रुपये लेकर वाहन को छोड़ दिया गया।
शनिवार को गुजरात में तैनात एक आईपीएस अधिकारी के फोन के बाद मामला खुला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने रिश्वत की रकम लौटा दी, लेकिन तब तक मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच चुका था और जांच शुरू हो गई।
52 की उम्र में 26 साल छोटी पत्नी से शादी
एक्टर मिलिंद सोमन ने साल 2018 में 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी रचाकर हलचल मचा दी थी. 52 की उम्र में महज 26 साल की लड़की से शादी करने पर मिलिंद को तगडी trolling का सामना करना पड़ा था।
कई सालों बाद अब मिलिंद ने रियेक्ट किया है।
#bollywoodactor
#Bollywood