“जय बिरसा, जय भीम” के साथ रायगड़ा और कालाहांडी के आदिवासी समुदाय अपने जंगल, जमीन और अस्तित्व की रक्षा के लिए डटकर खड़े हैं। वेदांता की बॉक्साइट माइनिंग के खिलाफ यह संघर्ष अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है। इस साहस और एकजुटता को सलाम।
अगर UGC ACT होता तो रोहित बेमुला नहीं मरता ,जो भी मनुवादी UGC के नए नियमों का विरोध कर रहे लिख के रख लो वो इंसान नहीं जानवर से बद्तर है, उस मां के दर्द को आप लोग कभी महसूस नहीं कर पाओगे जिसने अपने कलेजे टुकड़ा अपना बेटा खोया है आपके भेदभाव से, इंसान होते तो समझ पाते .. #We_support_UGC_Act
हमारा पढ़ा-लिखा भी EWS आरक्षण पर चुप था और उनका अनपढ़ भी UGC का विरोध कर रहा है!
बस यही अंतर है समाज के अगड़े और पिछड़े वर्ग में।
जागो बहुजन जागो!
#We_Support_UGC#We_support_UGC_Act
UGC Bill के मसर्थन में अब पूरे देश के दलित पिछड़े समाज के लोगों को उतरना चाहिए।
अगर अब भी चूक गए तो इसी प्रकार से हमेशा हमारी आने वाली पीढियों का शोषण होता रहेगा...
#UGCAct#We_support_UGC_Act
https://t.co/UDVR1kB6LZ
आदिवासी समाज जिस जंगल-जमीन की पीढ़ियों से रक्षा करता आया है, उसे बिना ग्रामसभा सहमति के छीनना लोकतंत्र नहीं, कॉरपोरेट शासन है। SECL के नाम पर संचालन निजी कंपनी कर रही है और सरकार चुप है!
हम मांग करते हैं —
• ग्रामसभा की अनिवार्य सहमति के बिना कोई अधिग्रहण नहीं।
• अधिग्रहण रद्द कर जमीन ग्रामीणों को वापस की जाए।
• पर्यावरण, रोजगार और पुनर्वास पर स्वतंत्र जांच हो।
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का मैं दिल से सम्मान करता हूँ। लेकिन जब उन्हें जिस समुदाय के नाम पर राष्ट्रपति बनाया गया, उसी समाज की आवाज़ को अनसुना किया जाता है तो मजबूरी में मेरी कलम कठोर आलोचना करती है। दुर्भाग्य यह है कि संघियों ने उन्हें समाज और संविधान की संरक्षक के बजाय रामायण–महाभारत के एपिसोड देखने और मंदिरों में मत्था टेकने तक सीमित कर दिया है। @rashtrapatibhvn@narendramodi
BSF संग भारत दर्शन
दिनांक 10.11.25 को #BSF छत्तीसगढ़ एवं MY भारत (NYKS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत, कांकेर के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से 20 आदिवासी छात्र भारत दर्शन हेतु हैदराबाद (तेलंगाना) के लिए रवाना हुए।
#JaiHind🇮🇳
शर्म करो! यह सिर्फ़ एक छात्र नहीं, बल्कि शिक्षा के बाजारीकरण की पूरी व्यवस्था जल रही है!
आज़ाद भारत का यह शायद पहला मामला है जहाँ शिक्षा के लिए एक छात्र ने कॉलेज में खुद को पेट्रोल डालकर जिंदा जला लिया। यह सिर्फ़ एक दर्दनाक घटना नहीं — यह हमारे समाज, हमारी सरकारों और हमारे शिक्षा तंत्र पर सबसे बड़ा कलंक है।
मुज़फ्फरनगर के D.A.V. कॉलेज के बी.ए. तृतीय सेमेस्टर का छात्र उज्ज्वल राणा 7,000 रूपए की बकाया फीस के लिए मोहलत मांग रहा था, लेकिन प्राचार्य ने पूरे कॉलेज के सामने उसे बेइज़्ज़त किया और पीटा। अपमान और अन्याय से आहत होकर उज्ज्वल ने कॉलेज के भीतर ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वह इस वक्त ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।
उज्ज्वल के वीडियो में उसने कहा है — “अगर मुझे कुछ हुआ, तो प्राचार्य और पुलिस जिम्मेदार होंगे।”
फिर भी सरकार और प्रशासन मौन हैं।
छात्रों का भी आरोप है कि कॉलेज स्टाफ और पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे मानसिक उत्पीड़न के कारण ही उज्ज्वल ने यह भयानक कदम उठाया।
यह घटना शिक्षा संस्थानों में छात्रों पर पड़ने वाले आर्थिक और मानसिक दबाव के मुद्दे को एक बार फिर उजागर करती है।
यह घटना एक छात्र की नहीं, बल्कि पूरी पीढ़ी की चीख है —जहाँ शिक्षा एक बाज़ार, छात्र ग्राहक, और ज्ञान मुनाफ़े का ज़रिया बन चुका है।
भारत का संविधान हर नागरिक को मुफ़्त और समान शिक्षा का अधिकार देता है, लेकिन आज शिक्षा संस्थान व्यापार के अड्डे बन चुके हैं —जहाँ गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित बच्चों का सपना हर दिन कुचला जा रहा है। केवल सात हज़ार की फीस के लिए एक छात्र ने अपनी जान दांव पर लगा दी!
परम पूज्य बाबा साहब ने कहा था —“शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा।” लेकिन आज उसी शिक्षा को बाजारू बना दिया गया है —जहाँ न्याय मांगने पर भी छात्रों को धमकाया, गालियाँ दी जाती हैं और पीटा जाता है।
हम अपने छोटे भाई उज्ज्वल के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रकृति से प्रार्थना करते हैं।
हम @UPGovt से मांग करते हैं —
1. D.A.V. कॉलेज के प्राचार्य को तुरंत निलंबित कर गिरफ्तार किया जाए।
2. छात्र उज्ज्वल राणा को सर्वोत्तम चिकित्सा व सुरक्षा दी जाए।
3. कॉलेज प्रशासन और संबंधित पुलिसकर्मियों की निष्पक्ष न्यायिक जांच हो।
4. शिक्षा संस्थानों में फीस और शोषण के मामलों पर राज्यस्तरीय निगरानी तंत्र बनाया जाए।
यह मामला सिर्फ उज्ज्वल का नहीं —
बल्कि उन लाखों छात्रों का है जो हर दिन शिक्षा के बाजारीकरण की आग में जल रहे हैं।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
शर्मनाक हद हो गई...🤬
दिल्ली में एक महिला अपनी मजबूरी में ई-रिक्शा चलाकर पेट पाल रही है, और ये है हमारी पुलिस का रवैया?
एक ई-रिक्शा चालक महिला को मारना कहाँ से सही है...?
वर्दी का रौब गरीब और ज़रूरतमंद पर ही क्यों?
अगर ऐसे ही इंसाफ़ होगा, तो ग़रीब कहाँ जाएँगे..?