पटना प्रशासन की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अगर सरकारी योजनाओं और उनसे जुड़े संसाधनों का इस्तेमाल किसी राजनीतिक दल के चुनाव प्रचार के लिए किया जा रहा है, तो यह लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की भावना के खिलाफ है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान “जीविका” के कथित दुरुपयोग को लेकर जो सवाल उठे थे, आज वही आशंकाएँ बांकीपुर उपचुनाव में भी सामने आ रही हैं।
जनता के पैसों से चलने वाली योजनाएँ जनता की सेवा के लिए हैं, किसी राजनीतिक दल के प्रचार के लिए नहीं।
लोकतंत्र में प्रशासन का दायित्व निष्पक्ष रहना है, पक्षधर बनना नहीं।
#BankipurWithPK #Bankipur #JanSuraaj #BiharPolitics #PrashantKishor #patnapolice24x7
बांकीपुर विधानसभा के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ आयोजित संवाद एवं चर्चा कार्यक्रम में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जी के विचारों को सुनने तथा क्षेत्र के विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, रोजगार सृजन और सुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से आए बुद्धिजीवियों की सक्रिय भागीदारी और उनके सकारात्मक सुझाव यह स्पष्ट करते हैं कि बिहार की जनता अब जाति और दल की राजनीति से आगे बढ़कर विकास, ईमानदार नेतृत्व और व्यवस्था परिवर्तन की राजनीति का समर्थन करने के लिए तैयार है।
बदलाव की यह आवाज़ अब जन-जन की आवाज़ बन चुकी है, और बांकीपुर इस परिवर्तन का सशक्त नेतृत्व करने के लिए तैयार है।
#JanSuraaj #PrashantKishor #Bankipur #Bihar #BadlavKiRajneeti #PKForBankipur
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर जी को उम्मीदवार घोषित किए जाने के अवसर पर आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुआ।
इस दौरान प्रशांत किशोर जी से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। विश्वास है कि यह चुनाव बिहार में सकारात्मक राजनीति, जनहित, शिक्षा, रोजगार और व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प को नई मजबूती देगा।
आशा है कि बांकीपुर की जागरूक जनता बदलाव की इस मुहिम का पूरा समर्थन करेगी।
बांकीपुर से बदलाव की नई शुरुआत।
#PKforBankipur #JanSuraaj #PrashantKishor #Bankipur #BiharPolitics
आज बेतिया (पश्चिमी चंपारण) में आयोजित जन सुराज कार्यशाला सम्मेलन में शामिल हुआ।
सम्मेलन के दौरान बिहार के नवनिर्माण, बेहतर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य एवं सुशासन को लेकर लोगों में अद्भुत उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। बड़ी संख्या में उपस्थित साथियों की सक्रिय भागीदारी और बदलाव के प्रति उनका संकल्प यह स्पष्ट संकेत देता है कि बिहार एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में साथियों से संवाद कर उनके विचारों और सुझावों को सुनने का अवसर मिला। सभी साथियों के स्नेह, विश्वास और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार।
बदलाव की यह यात्रा जन-जन के सहयोग और सहभागिता से ही सफल होगी।
@PrashantKishor@jansuraajonline
जब माननीय सम्राट चौधरी जी गृह मंत्री थे, तब वित्त अनुदानित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं को लेकर उनसे मुलाकात कर पत्र सौंपा गया था।
उस समय उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस गंभीर विषय पर शीघ्र बैठक कर समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।
आज वे बिहार के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए वित्त अनुदानित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की उम्मीदें उनसे और भी बढ़ गई हैं।
हजारों शिक्षक एवं कर्मचारी वर्षों से परीक्षा परिणाम आधारित वेतन जैसी अन्यायपूर्ण व्यवस्था से प्रभावित हैं और अब न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
माननीय मुख्यमंत्री जी से विनम्र आग्रह है कि इस विषय पर शीघ्र उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर नियमित वेतन व्यवस्था लागू करने की दिशा में ठोस निर्णय लें, ताकि शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उनका अधिकार और सम्मान मिल सके।
शिक्षक सम्मान और शिक्षा के भविष्य की यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।
@officecmbihar@samrat4bjp@NitishKumar
वित्तरहित शिक्षक बड़ी उम्मीद और विश्वास के साथ आपकी ओर देख रहे हैं।
जब आपने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तब हम सभी के मन में यह उम्मीद जगी कि नई सरकार शिक्षकों के दर्द और संघर्ष को समझेगी।
वर्षों से वित्तरहित शिक्षक कठिन परिस्थितियों में शिक्षा की अलख जला रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें उनका अधिकार और सम्मान नहीं मिल पाया है।
माननीय मुख्यमंत्री जी, वित्तरहित शिक्षकों के संघर्ष और सेवा को संज्ञान में लेते हुए उन्हें उनका हक देने की दिशा में ठोस पहल करें।
हजारों शिक्षकों और उनके परिवारों की उम्मीद अब आपसे जुड़ी है।
#Bihar #VittarahitShikshak @samrat4bjp
राज्य के सभी बच्चों को अच्छी और गुणवतापूर्ण शिक्षा मिले, इसे लेकर हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में आज शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निम्न निर्देश दिये गये हैं :-
• अगले 5 वर्षों में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी जिसके अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष कम से कम लगभग 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इसके लिये हर वर्ष जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन जारी किया जायेगा।
• शिक्षकों के स्थानान्तरण को पारदर्शी एवं सुगम बनाने को लेकर शिक्षा विभाग को निदेशित किया गया है कि महिला शिक्षकों का स्थानान्तरण यथासंभव गृह जिले के अपने प्रखण्ड के गृह पंचायत के बगल के पंचायत में तथा पुरूष शिक्षकों को गृह जिले के अपने गृह प्रखण्ड के बगल के प्रखण्ड में स्थानान्तरण करने हेतु नीति बनायी जाय।
• राज्य के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पोशाक की आपूर्ति जीविका के माध्यम से किया जाय। इससे पोशाक की ससमय आपूर्ति के साथ महिला स्वावलंबन को भी बल मिलेगा।
कुछ मीडिया संस्थान बिना तथ्य और सच्चाई जाने भ्रामक खबरें चलाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहता हूँ कि प्रशांत किशोर जी का संकल्प केवल और केवल बिहार है। उनका पूरा समय, ऊर्जा एवं संघर्ष बिहार के नव निर्माण को समर्पित है।
विधानसभा चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि “बिहार को बदले बिना हम बिहार छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले।”
आज भी वे बिहार में ही हैं और दरभंगा में आयोजित कार्यशाला के बाद बिहटा स्थित जन सुराज आश्रम से लगातार संगठन और जन आंदोलन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
बिहार बदलाव की जो मुहिम उन्होंने शुरू की है, उसका केंद्र भी बिहार है और भविष्य भी बिहार ही है।
जनता के बीच रहकर, गांव-गांव जाकर, युवाओं और आम लोगों की आवाज बनकर वे लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
इसलिए इस तरह की आधारहीन और भ्रम फैलाने वाली खबरें चलाने से पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए।
बिहार की जनता अब जागरूक है और सच व प्रचार में फर्क अच्छी तरह समझती है।
धन्यवाद, आभार 🙏🏻
बिहार चुनाव में हार के बाद प्रशांत किशोर के महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार की एनसीपी के साथ काम करने की अटकलें तेज हो गई हैं.सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि हाल कि सुनेत्रा पवार और प्रशांत किशोर के बीच करीब दो घंटे की बैठक हुई. इसमें पार्टी को नई दिशा देने की रूपरेखा पर चर्चा की गई.
#PrashantKishor #SunetraPawar #MaharashtraPolitics #AjitPawar #JanSuraaj #PoliticalStrategist #MahaPolitics
📍 अब बंगले से नहीं, आश्रम से चलेगी बिहार बदलाव की लड़ाई!
जन सुराज के सूत्रधार @PrashantKishor ने पटना का निजी आवास छोड़कर बिहटा स्थित जन सुराज आश्रम को अपना नया ठिकाना बना लिया है।
यह सिर्फ पता बदलने का फैसला नहीं है, बल्कि उस राजनीति के खिलाफ संदेश है जहाँ नेता चुनाव के समय जनता के बीच और बाकी समय आलीशान बंगलों में दिखाई देते हैं।
अब प्रशांत किशोर जी आश्रम में रहकर सीधे गांव, गरीब, किसान, नौजवान और आम लोगों के बीच से बिहार बदलाव की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।
उनका साफ कहना है
"जब तक बिहार में व्यवस्था परिवर्तन और लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव नहीं दिखेगा, तब तक मेरा ठिकाना यही आश्रम रहेगा।"
यह कदम राजनीति में सादगी, समर्पण और संघर्ष की नई मिसाल बन सकता है।
✊ बिहार बदलेगा, तभी भविष्य बदलेगा!
#JanSuraaj #PrashantKishor #Bihar #BiharBadlav #जय_बिहार #prashantkishor #JanSuraajPadyatra #jansuraajparty #jansuraajlive
जन सुराज बिहार बदलाव इजलास
आज बेतिया के बड़ा सभा ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सियासी नुमाइंदगी और विधानसभा चुनाव 2025’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इस विशेष अवसर पर जन सुराज के सूत्रधार जनाब प्रशांत किशोर साहब ने जनता को संबोधित किया और बिहार की राजनीति में बदलाव की दिशा तय करने का संकल्प दोहराया।
जनता का साथ, जनता का विश्वास ही आने वाले विधानसभा चुनाव 2025 में असली ताकत बनेगा।
जन सुराज का सपना – जनता का राज, जनता का विकास।
#JanSuraaj #BiharBadlav #VidhansabhaElection2025 #PrashantKishor
📍 बगहा, पश्चिम चंपारण
आज बगहा में बिहार बदलाव सभा ने इतिहास रच दिया।
हज़ारों की भीड़, गगनभेदी नारों और उम्मीद से भरी आँखों के साथ यह साबित कर रही थी कि बिहार बदलाव की राह पर निकल पड़ा है।
चंपारण की यह धरती, जिसने कभी स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी थी, आज फिर एक नए संघर्ष और बदलाव की गवाह बन रही है।
#BiharBadlav #Bagaha #PashchimChamparan #JanSuraaj #PrashantKishor
@PrashantKishor@jansuraajonline@jansuraajonline@ForSuraaj @JanSuraajwallah
हमारे नेता प्रशांत किशोर जी का चंपारण की पावन धरती पर हार्दिक अभिनंदन।
गांधी जी की कर्मभूमि रही यह ऐतिहासिक मिट्टी आज एक बार फिर बदलाव के नए सवेरे का स्वागत कर रही है।
जन सुराज के संकल्प, सत्य और विकास की राह पर आपके विज़न से चंपारण ही नहीं, पूरा बिहार नई उम्मीदों से रोशन है।
स्वागत है बदलाव के ध्वजवाहक, जन सुराज के पथप्रदर्शक – प्रशांत किशोर जी!"
@PrashantKishor@jansuraajonline@ForSuraaj @JanSuraajwallah
अब ना कोई ताक़त रोक पाएगी इस बदलाव के सैलाब को!
प्रशांत किशोर जी को सलाम, जो बिहार बदलाव यात्रा के ज़रिए बिहार को नई दिशा दे रहे हैं।
गाँव-गाँव, गली-गली जाकर हर नागरिक को जागरूक कर, उम्मीद और भरोसे की नई किरण जगा चुके हैं।
ये सिर्फ़ एक आंदोलन नहीं, बल्कि बिहार की किस्मत बदलने की शुरुआत है और इस बार बदलाव होकर रहेगा!"
@JanSuraajwallah @Jsinquilab@PrashantKishor@jansuraajonline@ForSuraaj@ForSuraaj
क्या लोकतंत्र में अपनी बात कहना अब गुनाह है?
पटना की सड़कों पर STET की माँग कर रहे छात्र-छात्राओं पर नीतीश सरकार की लाठियाँ चलीं, उन्हें बेरहमी से पीटा गया, जूतों से रौंदा गया।
क्यों? क्योंकि वो सिर्फ इतना कह रहे थे
“TRE-4 से पहले STET करा दो, ताकि हमें भी शिक्षक बनने का एक मौका मिल सके।”
युवाओं की उम्मीदों पर लाठी चलाना, उनकी आवाज़ को दबाना, सत्ता के घमंड का सबसे क्रूर चेहरा है।
नीतीश जी, ये सरकार अब आपके इशारों पर नहीं चलेगी।
ये बिहार है, यहाँ जब जनता उठती है तो सिंहासन हिल जाते हैं।
नवंबर में जनता अपना जवाब देगी और ये लाठी राज, ये अहंकार, ये अन्याय सब खत्म होगा।
अब हर छात्र, हर युवा, हर जागरूक नागरिक सिर्फ एक बात कह रहा है
“बदलाव ज़रूरी है!”
#STET_कराओ
#बिहार_बदलो
#छात्रों_की_लड़ाई
#जन_सुराज @PrashantKishor @JanSuraajwallah @jansuraajonline@ForSuraaj
#जनता_की_सरकार
ये वीडियो बहुत कुछ कह रहा है… बस समझने की ज़रूरत है।
बिहार के लोगों की तकलीफ़ अब छुपी नहीं रही। बारिश हो या धूप, लोग अपने बच्चों को लेकर बिहार बदलाव यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं। ये अपने आप में सबसे बड़ा प्रमाण है कि अब लोग बदलाव चाहते हैं।
प्रशांत किशोर ने जो भरोसे की चिंगारी जलाई है, वह आज एक जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है।
बिहार की जनता अब जाग चुकी है और जब जनता जागती है, तब सत्ता बदलती है।
इस नवंबर बिहार का निज़ाम बदलेगा।
जन सुराज की सरकार बनेगी।
आइए, आप भी इस बदलाव का हिस्सा बनिए।
जय बिहार!
#JanSuraaj #BiharBadlega #PrashantKishor #BiharBadlavYatra #JayBihar
@jansuraajonline @JanSuraajwallah @PrashantKishor@News18Bihar@ForSuraaj@TRPINDIANS