दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली देसी घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 1,625 किलो नकली घी जब्त किया और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। फैक्ट्री में वैनस्पति, सस्ते तेल और केमिकल्स मिलाकर घी तैयार किया जा रहा था। त्योहारों से पहले की गई यह कार्रवाई बड़ी सफलता मानी जा रही है।