#IAS रोशन जैकब की बड़ी कार्यवाही 📩
उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) आयुक्त IAS डॉ. रोशन जैकब ने महंगी दवाओं के खेल को रोकने और दवाओं के मनमाने दामों को काबू करने के लिए नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी #NPPA को एक महत्वपूर्ण पत्र भेजा है।
📍IAS डॉ. रोशन जैकब ने मांग की है कि दवाओं की खरीद लागत (Procurement Price) से अत्यधिक अधिक कीमतों पर लगाम लगाने के लिए देशभर में ट्रेड मार्जिन कैपिंग (Trade Margin Capping) लागू की जाए।
📍UP में मेडिकल कॉलेजों और निजी अस्पतालों की 214 फार्मेसियों की जांच के बाद पाया गया कि कई गंभीर बीमारियों (जैसे संक्रमण, कैंसर) के महंगे इंजेक्शन्स की एमआरपी (MRP) उनके खरीद मूल्य से 5 से 67 गुना तक अधिक वसूली जा रही है। उदाहरण के लिए, ₹74 का एक इंजेक्शन करीब ₹4,980 (MRP) में बेचा जा रहा था।
📍#FSDA आयुक्त ने औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश (DPCO)-2013 के नियमों का हवाला देते हुए दवाओं के दामों में पूर्ण पारदर्शिता लाने का आग्रह किया है ताकि मरीजों का शोषण बंद हो सके।