When democratic institutions are captured, the only safeguard lies in electoral processes that are transparent to the public.
EVM is currently a black box. EC must either ensure complete transparency of the machines and processes, or abolish them.
NEET परीक्षा में 24 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर भी नरेंद्र मोदी हमेशा की तरह मौन धारण किए हुए हैं।
बिहार, गुजरात और हरियाणा में हुई गिरफ्तारियों से साफ है कि परीक्षा में योजनाबद्ध तरीके से संगठित भ्रष्टाचार हुआ है और ये भाजपा शासित राज्य पेपर लीक का एपिसेंटर बन चुके हैं।
हमारे न्यायपत्र में पेपर लीक के विरुद्ध सख्त कानून बना कर युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने की हमने गारंटी दी थी।
विपक्ष की ज़िम्मेदारी निभाते हुए हम देश भर के युवाओं की आवाज़ सड़क से संसद तक मज़बूती से उठा कर और सरकार पर दबाव डाल कर ऐसी कठोर नीतियों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अरोपियो ने खुद कबूल कर लिया कि Neet का exam एक दिन पहले ही आ गया था और 100% question वही थे
Education Minister अब क्या इस्तीफा देंगे ?
इस्तीफा देने से भी इन लाखो बच्चो के भविष्य को न्याय नहीं मिल पायेगा । Neet की परीक्षा के दिन ही paper leak की खबरे चल रही थी लेकिन न ही NTA न ही शिक्षा मंत्री इस बात को मान रहे थे ।
पूरे तंत्र से पूंछताछ और कड़ी पूछताछ की आवश्यकता है जिस हिसाब से NTA और शिक्षा मंत्री Neet exam में हुई paper leak से आनाकानी कर रहे थे ।
#EducationNews #neet #ugcnet #शिक्षामंत्री #NEET #NTA #NEET_परीक्षा
हिंदुस्तान में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और नरेंद्र मोदी या तो उसे रोक नहीं पा रहे या रोकना ही नहीं चाहते।
भाजपा शासित राज्य पेपर लीक का एपिसेंटर और शिक्षा माफियाओं की लैबोरेटरी बन गए हैं।
भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।
INDIA ऐसा कभी नहीं होने देगा।
… और अब गड़बड़ी की ख़बर के बाद UGC- NET की परीक्षा भी रद्द कर दी गयी है। भाजपा के राज में पेपर माफ़िया एक के बाद एक, हर एग्ज़ाम में धांधली कर रहा है। ये देश के ख़िलाफ़ किसी की बड़ी साज़िश भी हो सकती है।
गहरी बात समझिए:
- पुलिस भर्ती की परीक्षा का पेपर लीक होगा तो क़ानून-व्यवस्था नहीं सुधरेगी। जिससे देश-प्रदेश में अशांति और अस्थिरता बनी रहेगी।
- NEET की परीक्षा में घपला होगा तो ईमानदार लोग डॉक्टर नहीं बन पाएंगे और देश के लोगों के इलाज के लिए भविष्य में डॉक्टरों की कमी और बढ़ जाएगी और बेईमान लोग, जनता के जीवन के लिए ख़तरा बन जाएंगे।
- UGC-NET परीक्षा न होने से, पहले से शिक्षकों की जो कमी चली आ रही है, उसमें और भी ज़्यादा इज़ाफ़ा होगा। शिक्षकों की कमी से देश के मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न होगी, जो कालांतर में देश के लिए बेहद घातक साबित होगी।
इन सबसे प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चौपट हो जाएगी। ये हमारे देश के शासन-प्रशासन व देश के मानव संसाधन के विरूद्ध कोई बहुत बड़ा षड्यंत्र भी हो सकता है, जिसके दूरगामी नकारात्मक परिणाम निकलेंगे। इसीलिए कोर्ट की निगरानी में इसकी कठोर जाँच हो और दोषियों को कठोरतम सज़ा दी जाए, और कोई भी अपराधी छोड़ा न जाए, फिर वो चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो या फिर उसके सिर पर सत्ता का हाथ ही क्यों न हो।
लोग कह रहे हैं जो भ्रष्ट लोग कोरोना के वैक्सीन में चुनावी चंदे के नाम पर पीछे से करोड़ों रूपये खा सकते हैं, वो भला परीक्षा-प्रणाली को क्या छोड़ेंगे।
#UGC_NET
#NEET
When u get a good score in paper 1 in 2022 and also in mains 2022 but still u don't qualify. U hope for the whole year that u get some decent job at least in upsc field because you have good knowledge and better communication but u get none. Just how devastating life can be. ,:(
NEET UG scam 2024 highlights a deep-rooted issue in our education system. Such scams erode the faith of our youth in the integrity of the system. It’s time for comprehensive reforms to ensure transparency and fairness. #NEETScam#EducationReform#YouthTrust
नरेंद्र मोदी ने अभी शपथ भी नहीं ली है और NEET परीक्षा में हुई धांधली ने 24 लाख से अधिक स्टूडेंट्स और उनके परिवारों को तोड़ दिया है।
एक ही एग्जाम सेंटर से 6 छात्र मैक्सिमम मार्क्स के साथ टॉप कर जाते हैं, कितनों को ऐसे मार्क्स मिलते हैं जो टेक्निकली संभव ही नहीं है, लेकिन सरकार लगातार पेपर लीक की संभावना को नकार रही है।
शिक्षा माफिया और सरकारी तंत्र की मिलीभगत से चल रहे इस ‘पेपर लीक उद्योग’ से निपटने के लिए ही कांग्रेस ने एक रोबस्ट प्लान बनाया था। हमने अपने मैनिफेस्टो में कानून बना कर छात्रों को ‘पेपर लीक से मुक्ति’ दिलाने का संकल्प लिया था।
आज मैं देश के सभी स्टूडेंट्स को विश्वास दिलाता हूं कि मैं संसद में आपकी आवाज़ बन कर आपके भविष्य से जुड़े मुद्दों को मज़बूती से उठाऊंगा।
युवाओं ने INDIA पर भरोसा जताया है - INDIA उनकी आवाज़ को दबने नहीं देगा।
कल शहीद अग्निवीर अजय सिंह के परिवार से मुलाकात हुई।
वीर शहीद के परिवार के आंसुओं को देख कर हर हिंदुस्तानी का दिल भर आएगा।
सेना की वर्दी पहनने का जज़्बा लिए सुबह तड़के उठ कर तपस्या करने वाले अजय स्थायी रूप से सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने उनके सपनों को तोड़ कर उन्हें अग्निवीर बना दिया, और जब उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया तो सरकार ने उनके परिवार को असहाय छोड़ दिया।
नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने शहीदों और उनके परिवारों को बेसहारा करने का पाप किया है, जिसके लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
INDIA सरकार अग्निवीर योजना को रद्द कर सभी को बराबर अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करेगी।
यही अग्निवीर अजय सिंह और देश के लिए शहीद होने वाले वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
नरेंद्र मोदी ने अभी शपथ भी नहीं ली है और NEET परीक्षा में हुई धांधली ने 24 लाख से अधिक स्टूडेंट्स और उनके परिवारों को तोड़ दिया है।
एक ही एग्जाम सेंटर से 6 छात्र मैक्सिमम मार्क्स के साथ टॉप कर जाते हैं, कितनों को ऐसे मार्क्स मिलते हैं जो टेक्निकली संभव ही नहीं है, लेकिन सरकार लगातार पेपर लीक की संभावना को नकार रही है।
शिक्षा माफिया और सरकारी तंत्र की मिलीभगत से चल रहे इस ‘पेपर लीक उद्योग’ से निपटने के लिए ही कांग्रेस ने एक रोबस्ट प्लान बनाया था। हमने अपने मैनिफेस्टो में कानून बना कर छात्रों को ‘पेपर लीक से मुक्ति’ दिलाने का संकल्प लिया था।
आज मैं देश के सभी स्टूडेंट्स को विश्वास दिलाता हूं कि मैं संसद में आपकी आवाज़ बन कर आपके भविष्य से जुड़े मुद्दों को मज़बूती से उठाऊंगा।
युवाओं ने INDIA पर भरोसा जताया है - INDIA उनकी आवाज़ को दबने नहीं देगा।