ज़ुल्म जब भी हद से आगे बढ़ने लगता है,
वहीं से बदलाव का सूरज निकलने लगता है।
आज जंतर-मंतर पर बच्चों और बच्चियों के साथ जिस प्रकार का बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया, उसने मन को गहराई तक झकझोर दिया। मैंने जलियांवाला बाग का वह दौर नहीं देखा, लेकिन आज जो दृश्य सामने आए, उन्होंने इतिहास के उस काले अध्याय की याद अवश्य दिला दी।
लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि उस अधिकार का उत्तर बल प्रयोग से दिया जाए, तो यह केवल कुछ लोगों पर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी आघात है।
इसी पीड़ा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ, आज से मैं संसद भवन परिसर में परम पूज्य बाबा साहेब की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ रहा हूँ। जब तक न्याय सुनिश्चित नहीं होता और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं होती, मेरा यह शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।
युवा मोदी के खिलाफ है।
किसान मोदी के खिलाफ है।
दलित मोदी के खिलाफ है।
आदिवासी मोदी के खिलाफ है।
ओबीसी मोदी के खिलाफ है।
अल्पसंख्यक मोदी के खिलाफ है।
फिर मोदी को वोट दे कौन रहा है?
धर्मेंद्र प्रधान का इतिस्फा नहीं #6thSchedule लागु करने के लिए भी ये अनशन किया है @Wangchuk66 ने लेकिन मीडिया 6वी अनुसूची की बात को दबा कर केवल धर्मेंद्र प्रधान की बात कर रही है
हम नक्सलवाद का समर्थन नहीं करते, लेकिन सरकार पहले यह स्पष्ट करे कि नक्सलवाद की असली परिभाषा क्या है?
निर्दोष आदिवासियों को नक्सलवादी बताकर मारना बंद करो। यह न्याय नहीं, अन्याय है।
#अमित_शाह_माफी_मांगे
हिरासत में हुई मौतों के ताजा आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं। लोकसभा में मेरे प्रश्न के जवाब में गृह मंत्रालय ने बताया कि हिरासत के अंदर वर्ष 2025-26 में देशभर में 170 मौतें हुई, जिनमें हमारा राजस्थान 18 मौतों के साथ सम्पूर्ण देश में दूसरे स्थान पर है।
यह आंकड़े पुलिस के आला अधिकारियों और न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसमें राजस्थान पुलिस अपनी जवाबदेही कब तय करेगी ?
आदिवासी और कमजोर वर्गों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
@News18Rajasthan@zeerajasthan_@rpbreakingnews@1stIndiaNews
@alokrajRSSB आलोक राज सर,
LDC भर्ती 2026 को प्लीज़ नई CET 2026 में डाल दीजिए।
2025 और हाल में 12th पास हुए बच्चों को भी मौका मिल जाएगा और जिन लोगों ने पुरानी CET नहीं दी थी वो भी फॉर्म भर पाएँगे।
एक सही फैसला हजारों स्टूडेंट्स के लिए राहत बनेगा।
अरावली पहाड़ियों को जेसीबी मशीन के ऑपरेटरों ने पहाड़ उखाड़ने से मना कर दिया है, ऑपरेटरों में एकता हो रही है और कहा जा रहा है कोई भी नहीं जायेगा।।
अरावली बचाओ अभियान अब पूरे देश में फैल चुका है, कैसे भी करके अरावली को बचाना ही होगा।।
लद्दाख की धरती से निकले पर्यावरणविद्, शिक्षाविद और लद्दाख के आदिवासी समुदाय के अग्रणी समाजसेवी सोनम वांगचुक आज जेल की सलाखों के पीछे हैं।
उन पर रासुका जैसे कानून लगाकर जेल भेजा गया है। पर सवाल यह है - क्या किसी इंसान को उसकी जमीन की रक्षा, 6th Schedule, लदाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और पर्यावरण की रक्षा की मांग उठाने पर जेल में डालना न्याय है ?
सोनम वांगचुक ने हिमालय और ग्लेशियर बचाने की मुहिम को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया, स्थानीय युवाओं को नई सोच और आत्मनिर्भरता की राह दिखाई और हमेशा प्रकृति व मानव कल्याण को प्राथमिकता दी
आज उनकी गिरफ्तारी केवल लद्दाख की आवाज़ को नही दबाती, बल्कि यह हर उस नागरिक की आवाज़ को दबाती है जो पर्यावरण, न्याय, अपने हक अधिकारों और मानवता के लिए खड़ा होता है।
✊ हम सब सोनम वांगचुक के साथ खड़े है।
@RahulGandhi@narendramodi #StandWithSonamWangchuk #JusticeForLadakh #ReleaseSonamWangchuk
🌱🍁धूलेव के संस्थापक भील धुला खराड़ी जिसे वर्तमान में ऋषभदेव कर दिया है
🌱🍁धुलेव धूलिया (काला) बावसी की प्रतिमा भील धुला खराड़ी ने रखी थी जमीन भी इसी ने दी थी देख रेख सुरक्षा भी वही करता था
🌱🍁आदिवासी काला बावसी के रूप में पूजते हैं इसलिए धुलेव नाम पड़ा वर्तमान अतिक्रमण कर रखा है
#धुलेव #भील_धुला_खराड़ी #काला_बावसी
#विश्व_आदिवासी_दिवस मनाने की परमिशन मांगी है तो अपने क्षेत्र के प्रशासन को सुचित करवाने के लिए मांगी ताकि कोई घटना न हो,आप परमिशन दे सकते तो देते नहीं तो मना कर दे थे!
फ़िर उस क्षेत्र के लोग अपना त्योहार अपने हिसाब से मनाते,वहां गाली देने की बात कहा पड़ी!
#बांरा_SDM_बर्खास्त_करो
पत्रकार महोदय क्या लाक्षणिक शब्दों का प्रयोग किया हे, खोखों- करोड़ों, अर्थ-पैसा। इन खबरों व शब्दों के अर्थों से प्रतीत हो रहा है कि वर्तमान जनजाति विभाग भ्रष्टाचार के समुद्र में डूबा हुआ है।
आदिवासी समुदाय के विकास के लिये आये पैसे का धड़ल्ले से दुरुपयोग हो रहा है। इस भ्रष्टाचार की यात्रा में जो अधिकारी कदम से कदम नही मिला रहा है, उनको एपीओ करवाया जा रहा है और जो व्यक्ति TAD में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहा है, उसे पुलिस की लाठी से दबाया जा रहा है और भक्तों को धर्म के भ्रमजाल में ही उलझाया कर तल्लीन किया जा रहा है ।
@BhajanlalBjp@madanrrathore@AgrawalRMD@Rajendra4BJP
भील राज्य की माँग को लेकर गोविंद गुरु के नेतृत्व में 1913 में 1500 से अधिक आदिवासी मानगढ़ पर शहीद हुए थे।
आजादी के बाद भील प्रदेश को चार राज्य में बांटकर इस क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय किया। गोविंद गुरु के नेतृत्व में शहीद हुए 1500 से अधिक शहीदों के सम्मान में भील प्रदेश राज्य बनाना है। #हमारी_मांग_भीलप्रदेश
जब तक भीलप्रदेश नहीं बनेगा
तब तक हमारे पूर्वजों का स्वाभिमान अधूरा रहेगा।
हमारे जल,जंगल,जमीन,खनिज,संस्कृति,
और रीति-रिवाजों की असली सुरक्षा की
तभी संभव है,जब हमें हमारा अपना 'भीलप्रदेश राज्य' मिलेगा!यह मांग हमारे अस्तित्व और अस्मिता की पुकार है। #हमारी_मांग_भीलप्रदेश@PMOIndia
भील पूर्वजों का हक अधिकार, मान, सम्मान, स्वाभिमान और जीवन आधार "भीलप्रदेश राज्य" बने तभी जल जंगल जमीन खनिज संस्कृति रूढ़ी प्रथा कस्टमरी लॉ की सुरक्षा संभव होगी!!
#हमारी_मांग_भीलप्रदेश