श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह जी 🙏
लखनऊ में कड़ाके की ठंड में मुख्यमंत्री आवास के गेट पर एक दुबला-पतला आदमी, साधारण कुरता-पायजामा पहने, पैरों में पुरानी हवाई चप्पल डाले पहुंचा !
सुरक्षाकर्मियों ने रोका, नाम पूछा... जबाब आया...
“मुलायम से मिलने आया हूँ… पुराना दोस्त हूँ... विश्राम सिंह नाम है”
सुरक्षाकर्मियों ने ऊपर से नीचे तक देखा चप्पल, साधारण कपड़े, झिझकता चेहरा, अंदर सूचना भेजी गई !
कुछ ही पलों बाद अचानक भीतर हलचल हुई, स्टाफ़ भागता हुआ निकला ,मुख्य दरवाज़ा खुला और खुद नेताजी तेज़ क़दमों से बाहर आते दिखाई दिए...
जैसे ही उनकी नज़र विश्राम सिंह पर पड़ी…
“अरे विश्राम… तुम?”
नेताजी ने जैसे ही उनके पैरों पर नजर डाली, वे ठिठक गए...
“विश्राम… इतनी ठंड में तुम हवाई चप्पल पहनकर आए हो?”
विश्राम मुस्कराए, ठिठुरती आवाज़ में बोले,
“सोचा तुमसे मिल आऊँ… बहुत दिन हो गए थे !"
और फिर दोस्त का हाथ थाम लिया वही हाथ, जिसके साथ कभी कॉलेज की सीढ़ियाँ चढ़ी थीं, करहल की गलियों में नौकरी की थी, और जवानी में समाजवाद की बातें की थीं !
“अंदर चलो…”
पुरानी बातें चलने लगीं कॉलेज के दिन, आंदोलन, संघर्ष, करहल की नौकरी, इटावा की गलियाँ ,हँसी भी हुई, आँखें भी नम हुईं !
फिर विश्राम सिंह उठे, हाथ जोड़कर बोले,
“चलता हूं… बस तुम्हें देखना था !”
नेताजी ने कहा,
“ठीक है… फिर मिलेंगे”
विश्राम लौट आए
शाम ढल रही थी। इटावा की ओर जाने वाली बस धूल उड़ाती हुई गाँव के बाहर रुकी , विश्राम नीचे उतरे !
घर पहुँचे तो अजीब-सा माहौल था !
खाकी वर्दी वाले सिपाही, सफ़ेद कमीज़ में अफ़सर, हाथ में फाइलें ,पड़ोसी छतों से झाँक रहे थे, बच्चों की फुसफुसाहट गली में तैर रही थी !
विश्राम ठिठक गए !
तभी एक अफ़सर आगे बढ़ा
“आप ही विश्राम सिंह जी हैं...?"
“हाँ… मैं ही हूँ...”
अफ़सर ने मुस्कराकर कहा,
“लखनऊ से आदेश आया है”
“आपको दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बनाया गया है”
आँगन में सन्नाटा छा गया
विश्राम कुर्सी पर बैठ गए...
देश की राजनीति में ऐसे नेता बहुत कम हुए हैं, जिनसे आम लोग खुद को सहज जोड़ पाते हों...जिनके जाने के बाद लोग उनके किए एहसानों को याद कर भावुक हो उठें ऐसे ही नेताओं में परम श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है...
वे सिर्फ सत्ता के शिखर तक पहुँचे नेता नहीं थे, बल्कि उन लोगों को आगे बढ़ाने वाले व्यक्ति थे जिनके पास चुनाव लड़ने की हैसियत तक नहीं होती थी। विधायक, सांसद, मंत्री, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष ऐसे न जाने कितने नाम हैं जिनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत नेताजी के भरोसे से हुई। उत्तर प्रदेश का शायद ही कोई जिला हो, जहां उनसे जुड़ी कोई कहानी न मिलती हो!!
आज मुलायम सिंह जी की कमी उत्तर-प्रदेश को खल रही है... 🙏🙏🙏
संसार के सबसे बड़े इको-फ्रेंडली, समाजवादी एवं समतावादी सोच के प्रतीक लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की ढ़ेरों शुभकामनाएं।
यह पर्व अति विशिष्ट है। इसमें किसी पंडित या पुरोहित की आवश्यकता नहीं होती। छठ में इस्तेमाल होने वाली सभी वस्तुएं और सामग्री नेचुरल होती है तथा हर आय वर्ग की पहुँच में होती है और यही इस पर्व की विशेषता है। इसमें किसी प्रकार की आधुनिकता का भौंडा प्रदर्शन नहीं होता। नदियों और तालाबों में अर्घ्य के बाद जो भी चीजें प्रवाहित की जाती हैं, वह धीरे-धीरे पानी में गल जाती हैं और इससे प्रकृति को कोई नुकसान नहीं होता।
छठ पूजा पर गाए जाने वाले लोकगीतों में स्त्री व्यक्तित्व की प्रधानता, समानता, सामाजिक एकता, प्रकृति संरक्षण और जैव विविधता के कई संदेश हैं। मुझे लोक गीतों का सुनना अच्छा लगता है और इनका अपना विशिष्ट स्थान है। छठ की परंपरा और उसके महत्व को बताने वाली अनेक लोक कथाएं प्रचलित है।
छठ मैया आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, प्रेम और बरकत दें।
#chathpuja #छठ #LaluYadav #RJD