भाजपा मध्यप्रदेश के सोशल मीडिया संयोजक श्री @SuyashTyagiBJP जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@BJP4MP
टेक्सटाइल एवं गारमेंट्स क्षेत्र में मध्यप्रदेश निवेश और रोजगार का सशक्त एवं विश्वसनीय केंद्र बनकर उभर रहा है।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स-2026 में मध्यप्रदेश को ₹1,592 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे 15,700 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मध्य प्रदेश के विकास में जुड़ेगा नया स्वर्णिम अध्याय...
आज कटनी जिले में देश की सबसे लंबी स्लीमनाबाद जल-सुरंग का निरीक्षण करूँगा। इस जल-सुरंग से प्रदेश के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी, पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ होगी और कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।
निरंतर सौगातों के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर मध्यप्रदेश।
आज टीकमगढ़ में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता करूँगा। इस अवसर पर ₹189 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।
#AmritBharatStation
मध्य प्रदेश में बढ़ते निवेश के साथ बढ़ रहे हैं रोजगार के अवसर...
कल नई दिल्ली में आयोजित 'Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh' में मध्यप्रदेश को ₹18,601 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 11,900 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विरासत को संजोते हुए यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ देने की दिशा में भारतीय रेलवे तेजी से बदल रहा है।
आज प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत 20 राज्यों के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। लगभग ₹1,570 करोड़ की लागत से विकसित इन स्टेशनों में आधुनिक सुविधाओं के साथ स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक वास्तुकला की सुंदर झलक देखने को मिलती है। यही है "विरासत भी, विकास भी" का साकार रूप।
बेहतर यात्री सुविधाएँ, दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुँच, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक बुनियादी ढाँचे से सुसज्जित ये स्टेशन अब केवल यात्रा के केंद्र नहीं, बल्कि विकास, पर्यटन और क्षेत्रीय प्रगति के नए द्वार बन रहे हैं।
नया भारत, एक-एक स्टेशन के माध्यम से विकास की नई कहानी लिख रहा है। 🇮🇳
.@INCMP अध्यक्ष जीतू पटवारी आज इंदौर से भोपाल तक #युवा_भड़काओ_साइकिल_यात्रा निकाल रहे हैं!
युवाओं के भविष्य से हमेशा खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस आज फिर एक नया ढोंग लेकर आई है। मध्य प्रदेश के युवा अब तक नहीं भूले हैं कि 2018 से 20 मार्च 2020 तक कमलनाथ सरकार में उन्हें ढ़ोर चराने और बैंड बजाने जैसे रोज़गार दिये जाने के वादे किये गये थे!
@jitupatwari बताएँ कि कमलनाथ सरकार में उच्च शिक्षा एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रहते हुए उन्होंने परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए कौन-से ठोस कदम उठाए थे?
क्या परीक्षा प्रणाली में तकनीकी सुधार, सुरक्षा व्यवस्था या जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कोई बड़ा नवाचार किया गया? क्या युवाओं के हित में ऐसा कोई स्थायी निर्णय लिया गया, जिसका लाभ आज भी प्रदेश को मिल रहा हो?
लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन सत्ता में रहते हुए किए गए कार्यों का मूल्यांकन भी उतना ही आवश्यक है। इसलिए आज "युवा भड़काओ साइकिल यात्रा" के साथ-साथ 15 महीने के कार्यकाल का जवाब भी प्रदेश के युवाओं को मिलना चाहिए।
युवाओं का सवाल सीधा है...
जब जिम्मेदारी आपके पास थी, तब व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आपने क्या किया?
#युवा_विरोधी_कांग्रेस
सेवा, समर्पण और संस्कार ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। राष्ट्र प्रथम के विचार के साथ सेवा और समर्पण ही भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाता है।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी
#हमारे_हेमंत_जी
माननीय जीतू पटवारी जी उनके कहने का तात्पर्य है, देश से गोरे अंग्रेज चले गए थे पर एक परिवार विशेष को सत्ता दे गए थे । जिसने वर्षों तक इस देश पर राज कर यहाँ के साधनों एवं संसाधनों का उपभोग किया ।
आजादी का वास्तविक अर्थ तो अब समझ आ रहा है जब एक सामान्य परिवार से आया एक आम नागरिक देश के सर्वोच्च पद पर जाकर आसीन हुआ और जो 24 घंटे देश की उन्नति और विकास के लिए अपना सर्वस्य समर्पित कर रहा है ।
ना कि आप जैसे कांग्रेस के नेताओं की तरह, जो एक ही परिवार की चाकरी में पूरा जीवन निकाल रहे हैं । जीना है तो देश के लिए जीना सीखिए ।
कांग्रेस ने अपनी नकारात्मक राजनीति से देश को पिछड़ेपन और अव्यवस्था की ओर धकेलने का काम किया, लेकिन प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
कांग्रेस अब भाजपा का विरोध करते-करते देश का भी विरोध करने लगी है, जो निंदनीय है...
नई दिल्ली में 'India AI Impact Summit 2026' के दौरान राहुल गांधी के कहने पर उनके कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर जो प्रदर्शन किया, मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं।
कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए...