@JWC_Nursing@RajGovOfficial राजस्थान में चिकित्सा विभाग कि नियमित भर्तियों में लिखित परीक्षा होनी चाहिए और मैरिट बोनस कि बैकडोर एंट्री बंद होनी चाहिए और 4 लाख छात्रों को न्याय मिलेगा 💯@RAJCMO
भाजपा सरकार का युवाओं के सपनों पर एक और बड़ा हमला। वादा स्थायी नौकरी का, और नौकरी अस्थायी।
कांग्रेस सरकार संविदा नौकरी को स्थायी नौकरी बना रही थी, भाजपा सरकार स्थायी नौकरी को संविदा नौकरी बना रही है। हमारी कांग्रेस सरकार ने पुराने संविदाकर्मियों को नियमित करने के नियम बनाए और करीब 1 लाख 10 हजार कर्मियों के लिए स्थायी नौकरी की राह खोली।
वहीं भाजपा सरकार एक ओर 4 लाख सरकारी नौकरियां देने का खोखला दावा करती है, और दूसरी ओर 10 विभागों की 20 भर्तियों में करीब 45 हजार पदों को स्थायी की जगह संविदा पर निकाल देती है। ये भर्तियां घोषणा के समय स्थायी भर्ती के रूप में निकाली गई थीं। अब सफाई कर्मचारी के करीब 24,700 पद, नर्सिंग ऑफिसर के करीब 3,000 पद, जूनियर तकनीकी सहायक के 2,600 पद और आयुष अधिकारी व सीएचओ के करीब 5,000 पद संविदा पर भरे जाएंगे।
जो संविदाकर्मी पहले से लगे हैं, उन्हें भाजपा सरकार ने आज तक नियमित नहीं किया। उनका इंतजार खत्म नहीं हुआ, और अब नई भर्तियां भी संविदा पर थमाई जा रही हैं। सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, पर सच्चाई यह है कि युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात हो रहा है।
राज्य सरकार जवाब दे कि जब स्थायी पदों पर भर्ती का वादा था, तो पद संविदा में क्यों बदले गए? जिन युवाओं ने स्थायी नौकरी के भरोसे वर्षों तैयारी की, उन्हें कांट्रैक्ट पर टरकाने का हक सरकार को किसने दिया?
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में लाठी लेकर पहुंचे लड़के प्रदर्शनकारियों को धमकाते दिखे। पुलिस ने कार में कुछ भी आपत्तिजनक न मिलने का दावा किया, लेकिन भास्कर के वीडियो में एक युवक कार से लाठी निकालता दिख रहा है। देखें एक्सक्लूसिव वीडियो।
https://t.co/UmVI7FY0tN
#CJPProtest #GyaneshKumar #DelhiProtest #jantarmantar2_0 #HindiNews #ViralVideo By @udayfromearth