Jai shree Radhe Krishna ji 🙇♂️❤️You are my life, you are my identity.
You are my every morning and every evening.
You are the night, and you are the light of my day.
If you are with me, I exist — without you, I am nothing.
Sometimes, memories of you haunt me over and over.
I keep remembering you — where are you, how are you, when will you meet me — please tell me just once.
I live only in the hope of you… and if you are not there, then this life means nothing.
O Lord, please always be with me.
Now what more can I say, how do I even express it… nothing makes sense anymore.
Jai Shree Hari."
Jai Shree Radha Krishna.
#KrishnaJanmashtami2025
#JaiShreeKrishna #RadheShyam #radhekrishna #Janmashtami #janmashtami2025 #janmastami2025 #JanmashtamiSpecial
गत दिवस मेरी जयपुर यात्रा पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के स्नेहपूर्ण आतिथ्य में आयोजित स्नेह भोज में कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कॉंग्रेस परिवार के साथियों से बेहद आत्मीय और यादगार मुलाकात हुई । अशोक गहलोत जी के स्नेह एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार व् धन्यवाद ।
मेरे राजस्थान प्रभार की 14 अगस्त 2020 की अंतिम यात्रा के लंबे अन्तराल बाद राजस्थान कांग्रेस के अपने पुराने साथियों और वरिष्ठ नेताओं से मिलना मेरे लिए एक बेहद भावुक और आत्मीय पल रहे । इन सभी साथियों के साथ वर्षों के राजनीतिक संघर्ष, संगठनात्मक कार्य और आत्मीय रिश्तों की अनगिनत स्मृतियां मुझ से जुड़ी हैं।
राहुल गांधी जी के नेतृत्व को लेकर साथियों का जोश, विश्वास और प्रतिबद्धता उल्लेखनीय रही। लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने वाली उनकी सोच आज कांग्रेस की बड़ी ताकत है। राजस्थान में संगठन की सक्रियता और जनता के बीच सकारात्मक माहौल के अनुभव साझा हुए। राहुल गांधी जी की निर्णायक भूमिका के विश्वास के साथ कांग्रेसजन पूरी प्रतिबद्धता और आत्मविश्वास से जनता के बीच हैं।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी जी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कॉंग्रेस के साथियों का सुखद साथ रहा। सभी वरिष्ठ नेताओं से आत्मीय चर्चा में राजस्थान और देश के राजनीतिक हालात, कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने पर सार्थक संवाद हुआ।
इन्हीं आत्मीय रिश्तों और साझा संकल्प के साथ आगे भी मिलकर कांग्रेस को और मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा।
कल जयपुर में मेरे प्रिय मित्र, साथी रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अश्क अली टाक जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पिछले 43 वर्षों से NSUI, युवा कांग्रेस और फिर राज्यसभा के दौर तक हम लगातार साथ रहे। यह सिर्फ राजनैतिक साथ नहीं था बल्कि समय के साथ उनसे पारिवारिक आत्मीय रिश्ता भी बन गया था। राजस्थान के प्रभारी के रूप में भी मुझे उनके साथ दोबारा काम करने का अवसर मिला।
अश्क अली भाई का पूरा जीवन कांग्रेस की विचारधारा में रचा बसा, संगठन की मजबूती हेतु संघर्ष को समर्पित रहा। उनका विश्वास था कि संगठन सर्वोपरि है और कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी ताकत।
उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। उनके संघर्ष, विचार और संगठन के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अश्क अली भाई को मेरी सादर विनम्र 💐💐श्रद्धांजलि। वो सदा मेरे दिल में रहेंगे। 🙏
हर आंदोलन के पीछे मंच पर दिखने वाले चेहरे ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे दिन-रात मेहनत करने वाले अनगिनत साथी होते हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पीसीसी कर्मचारी परिवार, कार्यालय के प्रत्येक कर्मचारी, ड्राइवर साथियों, सुरक्षा कर्मियों, तकनीकी टीम और व्यवस्था संभालने वाले सभी साथियों का मैं विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूँ। आपके समर्पण ने हर यात्रा और हर कार्यक्रम को सफल बनाया। आप सभी का स्नेह और सहयोग सदैव स्मरण रहेगा। 🙏
महात्मा गांधी की कर्मभूमि सेवाग्राम में आयोजित अँड. मा. म. गडकरी स्मृति तीन दिवसीय निवासी शिविर का उद्घाटन किया।
गांधीजी का जीवन हमें सिखाता है कि संगठन की वास्तविक शक्ति सेवा, संवेदनशीलता और जनविश्वास में निहित होती है। इसी भावना के साथ यह शिविर प्रतिभागियों को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करने का प्रयास है।
आइए, गांधीजी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक समर्पण के साथ करें।
आपने जिस निष्ठा से इतने कम समय में ही यू पी कांग्रेस को टीम भावना के साथ जिस तरह से पूरे प्रदेश में जाग्रत किया आम लोगो का आकर्षण कांग्रेस की और बहुत तेजी से बढ़ रहा था, इसकी गूँज देश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक पहुँच रही थी और उनका मनोबल भी काफ़ी बढ़ी।आपके और प्रदेश के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को इसका लाभ निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव में दिखेगा।🙏🌹
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव के रूप में मेरी जिम्मेदारी का यह गौरवपूर्ण अध्याय आज पूर्ण हुआ।
यह दायित्व मेरे लिए केवल एक संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं था, बल्कि करोड़ों उत्तर प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं, कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्ष और परिवर्तन के संकल्प से जुड़ी एक भावनात्मक यात्रा थी।
मैं कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन @kharge जी, नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी, श्रीमती @priyankagandhi जी, श्री @kcvenugopalmp जी तथा शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। मैंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अपनी क्षमता के शत-प्रतिशत प्रयासों के साथ इस दायित्व का निर्वहन करने का प्रयास किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kashikirai जी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती @aradhanam7000 जी, सभी एआईसीसी सचिवगण, पीसीसी कर्मचारी परिवार तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रत्येक प्रदेश, जिला, शहर, ब्लॉक और बूथ स्तर के पदाधिकारी, हर अग्रिम संगठन, हर विभाग, हर प्रकोष्ठ और लाखों समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी ने दिन-रात अथक परिश्रम कर संगठन को मजबूत बनाया और मेरे इस संघर्षमय सफर में हर कदम पर साथ खड़े रहकर उसे न केवल सफल बनाया, बल्कि मेरे लिए कहीं अधिक सहज और यादगार भी बना दिया। यह स्नेह, विश्वास और अपनापन जीवन भर मेरी अमूल्य पूंजी रहेगा।
हम सबने मिलकर संगठन सृजन अभियान के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा देने, बूथ स्तर तक कांग्रेस को सशक्त बनाने, लाखों कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपने, संविधान बचाओ अभियान, मतदाता अधिकार की लड़ाई और जनहित के अनेक आंदोलनों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन वर्षों में तैयार हुई यह मजबूत संगठनात्मक शक्ति आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में परिवर्तन का आधार बनेगी और कांग्रेस को विजय के मार्ग पर ले जाएगी।
उत्तर प्रदेश की यह यात्रा, यहाँ के कार्यकर्ताओं का स्नेह, संघर्ष के अनगिनत पल और साथ बिताया हर क्षण मेरे जीवन की सबसे सुंदर और अविस्मरणीय स्मृतियों में हमेशा शामिल रहेगा। मैं उत्तर प्रदेश से भले ही एक संगठनात्मक जिम्मेदारी से आगे बढ़ रहा हूँ, लेकिन इस प्रदेश और यहाँ के कांग्रेस परिवार से मेरा आत्मीय रिश्ता सदैव बना रहेगा।
मैं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रभारी श्री @AdvRajendraPal जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कांग्रेस नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर होगी।
अंत में, उत्तर प्रदेश कांग्रेस परिवार के प्रत्येक साथी के प्रति पुनः हृदय से आभार।
यह विदाई नहीं, बल्कि संघर्ष और सेवा की इस सतत यात्रा का एक नया पड़ाव है।
जय हिंद।
जय कांग्रेस।
मुहर्रम का दिन हज़रत इमाम हुसैन की सत्य, न्याय और इंसानियत की रक्षा के लिए दी गई सर्वोच्च कुर्बानी की याद दिलाता है।
करबला का संदेश हमें अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े रहने, सत्य का साथ देने और मानवता के मूल्यों को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।
हज़रत इमाम हुसैन और करबला के सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि।
आज रांची स्थित पुराना विधानसभा सभागार में नवगठित प्रदेश कोऑर्डिनेशन कमेटी की प्रथम बैठक में शामिल हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के सभी महासचिव सह जिला प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आदरणीय श्री के. राजू जी, सह प्रभारी श्री भूपेंद्र मरावी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी तथा जमशेदपुर की नवनिर्वाचित मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता जी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी साथियों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@KRajuINC@avinashpandeinc@Inc_bhoopendra@MahtoKeshavINC
ज्ञान, प्रतिभा, जनसेवा और अद्भुत उपलब्धियों के पर्याय श्रद्धेय डॉ. श्रीकांत जिचकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका बहुआयामी व्यक्तित्व, समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा ज्ञान के प्रति उनकी साधना हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
शत्-शत् नमन। 🙏
नई दिल्ली स्थित ए.आई.सी.सी. मुख्यालय, 24 अकबर रोड में “किसान न्याय पदयात्रा” से जुड़े बरेली के किसान प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर बदायूं जिले के किसानों के साथ हो रहे अन्याय, शोषण और विभिन्न समस्याओं को सुना व समझा। किसानों ने अपनी पीड़ा और ज़मीनी मुद्दों को विस्तार से रखा।
इसके पश्चात किसान प्रतिनिधिमंडल सहित कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी से मुलाक़ात की और किसानों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। खड़गे जी ने किसानों की बात अत्यंत संवेदनशीलता और गंभीरता से सुनी तथा कृषि मंत्रालय से संबंधित संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष माननीय श्री चरणजीत सिंह चन्नी जी से तत्काल बातचीत कर किसानों को न्याय दिलाने हेतु उचित हस्तक्षेप का आग्रह किया।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सदैव किसान, मज़दूर और देश के हर संघर्षशील नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी रही है। किसानों के अधिकारों और न्याय की इस लड़ाई को हम हर स्तर पर मजबूती से उठाते रहेंगे।
आज कानपुर में “परशुराम जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह” में सम्मिलित होकर समाज के प्रबुद्धजनों से संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
भगवान परशुराम जी का जीवन सत्य, साहस और न्याय के मूल्यों का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी हमें समाज में समानता, सम्मान और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए सामाजिक समरसता और प्रगति के संकल्प को और सशक्त करने का संकल्प लिया।
आयोजन के लिए सर्व ब्राह्मण विकास परिषद का हार्दिक धन्यवाद।
सत्य, समता और शिक्षा के संघर्ष की अमर गाथा - महात्मा ज्योतिबा फुले जी।
यह लघु फिल्म केवल इतिहास नहीं, बल्कि उस विचारधारा का प्रतिबिंब है जिसने सदियों की असमानता को चुनौती दी और समाज को न्याय की राह दिखाई।
आज भी उनका संघर्ष हमें याद दिलाता है कि सामाजिक परिवर्तन का आधार है - शिक्षा, समान अवसर और साहस।
आइए, उनके विचारों को केवल स्मरण न करें, बल्कि उन्हें अपने कर्मों में
आज महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत बाबू जगजीवन राम जी की जयंती है।
उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की एक सशक्त धारा था - जो आज भी हमें मार्गदर्शन देती है।
बाबूजी के विचार हमें याद दिलाते हैं कि सच्ची प्रगति वही है, जिसमें हर वर्ग, हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिले।
आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए न्याय, समानता और समावेशी विकास के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लें।
पवित्र ब्रह्मतीर्थ पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ के दौरान यज्ञशाला की परिक्रमा करते हुए एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति हुई।
हजारों दीपों की आभा, वैदिक मंत्रों की गूंज और यज्ञ की अग्नि मन को शांति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है।
ऐसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति की जीवंतता और सामूहिक चेतना का प्रतीक हैं।
🙏 जय माँ गायत्री
आज राम नवमी के पावन अवसर पर हिरापुर हटिया व्यवसायी समिति द्वारा आयोजित ऐतिहासिक रामनवमी अखाड़ा कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ इस दौरान सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी ।
साथ ही धनबाद जिला के विभिन्न अखाड़ों में शामिल होकर रामनवमी की सबको हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
#रामनवमी
भगवान श्री राम के आदर्श - सत्य, न्याय और मर्यादा - हमारे समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। राम नवमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
!जय श्री राम!