Ex Working President, Ex Genral Secretary
Jaunpur Congress Committe,
Secretary,
Lions Club Jaunpur Royal
Mahamantri,
Bhartiya Udyog Vyapar Pratinidhi Mandal
आपका 'सुपरफूड' मखाना - सोचा है कहां से आता है? कौन, कैसे बनाता है?
बिहार के किसानों के खून-पसीने का उत्पाद है मखाना- बिक्री हजारों में, मगर आमदनी कौड़ियों में - पूरा मुनाफा सिर्फ़ बिचौलियों का।
हमारी लड़ाई इसी अन्याय के खिलाफ है - मेहनत और हुनर का हक़ मज़दूर को ही मिलना चाहिए।
भारत के प्रिय मतदाताओं,
मैं आप सभी से एक सीधा सवाल पूछना चाहता हूं - जो सरकार वोट चोरी से बनी हो, क्या उसका इरादा कभी जनसेवा हो सकता है? नहीं ना!
उन्हें आपके वोट की ज़रूरत ही नहीं, इसलिए आपकी समस्याओं की परवाह भी नहीं।
आज की स्थिति आपके सामने है -
- रिकॉर्डतोड़ बेरोज़गारी के कारण युवाओं के भविष्य बर्बाद हो रहे हैं। सरकार पूंजीपतियों के खजाने भरती रही!
- NEET, SSC, Paper leak जैसे घोटालों ने लाखों छात्रों के करियर तबाह कर दिए। सरकार ने मुंह ही फेर लिया!
- महंगाई आसमान छू रही है, जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। मगर, सरकार टैक्स बढ़ाती गई!
- रेल हादसों और सड़कों, पुलों जैसे बुनियादी ढांचों के टूटने में सैकड़ों निर्दोष लोगों की असमय मृत्यु हुई। मगर सरकार ने जवाबदेही तक नहीं तय की।
- पहलगाम से लेकर मणिपुर तक आतंक और हिंसा की घटनाएं हुईं - सैकड़ों लोग मरे। सरकार ने ज़िम्मेदारी तक नहीं ली!
- नोटबंदी, कोरोना और किसान आंदोलन में लाखों लोगों की जान गई। प्रधानमंत्री ने सहायता तो दूर, संवेदना तक नहीं दिखाई!
क्यों? क्योंकि यह सरकार आपकी चुनी नहीं, वोट चोरी से बनी है।
आप जिएं, मरें, तड़पते रहें - इन्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ता। इन्हें भरोसा है कि जनता वोट दे या न दे, वो चोरी से फिर सत्ता में आ ही जाएंगे।
साफ-सुथरी वोटर लिस्ट स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की बुनियाद है। अपने मताधिकार को यूं जाने मत दीजिए - क्योंकि आपके सारे अधिकार इसी बुनियाद पर टिके हैं।
अपनी सरकार चुनिए - जो सचमुच आपकी हो, आपकी ज़िम्मेदारी उठाए और आपके प्रति जवाबदेह हो।
भारत माता और देश के संविधान की रक्षा अपने वोट से कीजिए।
नवादा में महादलितों का पूरा टोला जला देना, 80 से ज़्यादा परिवारों के घरों को नष्ट कर देना बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर उजागर कर रहा है।
अपना घर-संपत्ति खो चुके इन दलित परिवारों की चीत्कार और भयंकर गोलीबारी की गूंज से वंचित समाज में मचा आतंक भी बिहार की सोई हुई सरकार को जगाने में कामयाब नहीं हो पाए।
भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के नेतृत्व में ऐसे अराजक तत्व शरण पाते हैं - भारत के बहुजनों को डराते हैं, दबाते हैं, ताकि वो अपने सामाजिक और संवैधानिक अधिकार भी न मांग पाएं।
और, प्रधानमंत्री का मौन इस बड़े षड़यंत्र पर स्वीकृति की मोहर है।
बिहार सरकार और राज्य पुलिस को इस शर्मनाक अपराध के सभी दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई कर, और पीड़ित परिवारों का पुनर्वास करा कर उन्हें पूर्ण न्याय दिलाना चाहिए।
@ECISVEEP Dear Sir, Many male teachers of UP Basic Education Council have not been assigned election duty, whereas women are being assigned election duty at sensitive places far away from their residence despite their problems, You are kindly requested to take appropriate action.
रोज़ जीत का झूठा दंभ भरने वाली अहंकारी भाजपा, विपक्ष को हर तरह से चुनाव के पहले ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है।
अगर सच में जीत का भरोसा होता तो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके मुख्य विपक्षी दल - कांग्रेस पार्टी का Accounts Freeze नहीं किया जाता ।
विपक्षी पार्टियों के नेताओं को ठीक चुनाव से पहले निशाना नहीं बनाया जाता।
सच यह है की भाजपा आने वाले चुनाव परिणाम से पहले ही डर गयी है और बौखलाहट में विपक्ष के लिए हर तरह की मुश्किलें पैदा कर रही है।
वक्त है बदलाव का !
अबकी बार …सत्ता के बाहर !!
प्रतापगढ़ के ग्राम सभा गोंडे की दलित बस्ती में दबंगों ने महिलाओं को बुरी तरह मारा-पीटा।
महिलाओं के ऊपर ऐसी बर्बरता किसी के भी रोंगटे सिहरा दे।
लेकिन, सत्ताधीश को कोई चिंता नहीं। वह तो बस सत्ता सुख में डूबा हुआ फिजूल शेखियाँ बघारने में मगन है।
“इस लोकसभा चुनाव में ये 4-M सबसे महत्वपूर्ण हैं -
M- मैसेज
M- मैसेंजर
M- मैकेनिज्म
M- मशीनरी… ”
मेरे विधानसभा क्षेत्र जौनपुर सदर में ‘संविधान बचाओ संकल्प सभा’ में शामिल होने के दौरान मेरा संबोधन।
आज जौनपुर में संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन हुआ। जिसमें उपस्थित जनसमुदाय ने एक स्वर में संविधान बचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सर्व श्री प्रदेश अध्यक्ष @KhabriINC जी, प्रांतीय अध्यक्ष @NasimuddinSidd जी, पूर्व सांसद @rajesh_inc जी, पूर्व विधायक @nadeeminc जी, प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र निषाद जी व जिलाध्यक्ष फैसल हसन जी समेत तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
लोकतांत्रिक देश में न सिर्फ लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर बल्कि एक महिला के साथ भाजपाई सांसद के द्वारा किया गया यह व्यवहार बेहद निंदनीय है।
ऐसा लगता है कि पूरी मोदी सरकार बेटियों के मान- सम्मान की रक्षा के बजाय अपने सांसद के सामने नतमस्तक हो चुकी है!
"कितना कमा लेते हो?"
"कुछ गाने बजा लें? सिद्धू मूसेवाला के?"
"हम ट्रक वालों के कारण ही मैन्युफैक्चरर्स का काम चलता है।”
अमेरिका में एक भारतीय ड्राइवर के साथ ट्रक यात्रा, उनके अनुभव और कहानियां!
पूरा वीडियो यूट्यूब पर:
https://t.co/AxWYEHoka7
कल इस देश में बहुत बड़ा इतिहास रचा गया, देश के खिलाड़ी बेटियों के साथ इस तरह का अन्याय और अलोकतान्त्रिक व्यवहार अनैतिक है, न्याय मिलने के बजाय होनहार बेटियां घसीटी और मारी जा रही।
इसे किसी फिल्म की शूटिंग मत समझ लीजियेगा। यह बाबा के UP के शाहजहांपुर की सड़क है।
यहाँ छोटी सी बात पर बीच सड़क तमंचा और राइफल निकल गया। दोनों पक्ष बिल्कुल निडर, बेखौफ़, बेझिझक। जैसे कोई कानून कोई व्यवस्था न हो।
UP को बाबा की सरकार ने क्या बना दिया है कि यहां शांति से जीना एकदम मुहाल हो गया है।