आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य गणों के साथ आयोजित प्रथम बैठक में कार्यकर्ताओं से परिचय एवं किसान मोर्चा की भूमिका, कार्यों व संगठनात्मक विषयों को लेकर संवाद हुआ।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री @KailashBaytu जी, मोर्चा प्रभारी श्री @SinghBishn89036 जी उपस्थित रहे।
@BJP4Rajasthan
हमारी सरकार किसान कल्याण और उनकी आय में वृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में कीवी मिशन के माध्यम से प्रदेश में उच्च गुणवत्ता वाली बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को उन्नत किस्म के पौधे, तकनीकी मार्गदर्शन तथा सब्सिडी (अनुदान) उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अधिक लाभकारी फलोत्पादन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
उत्तराखंड निवास, नई दिल्ली में एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स जी से भेंट हुई। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में एनसीसी के विस्तार के साथ ही संगठन की आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
@HQ_DG_NCC
29 जुलाई से 20 फरवरी तक संचालित होने वाले 'समरसता संकल्प अभियान' के माध्यम से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के समता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
हरिद्वार में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर 'समरसता संकल्प अभियान' के अंतर्गत आयोजित भव्य कलश यात्रा में सहभागिता की। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के भाव से आगे बढ़ रही इस यात्रा में जन-जन की उत्साहपूर्ण सहभागिता से हृदय अभिभूत है।
सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान जन शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
बैठक में पेयजल विभाग एवं जल जीवन मिशन से संबंधित लंबित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन अधिकारियों की सीएम हेल्पलाइन पर कार्यवाही शून्य प्रतिशत है, उन्हें तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
#CMHelpline1905
मुंबई भाजपा की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए । बैठक में “SIR” अभियान एवं संत रविदास जी की 650 वी जयंती वर्ष पर आयोजित “समरसता संकल्प अभियान” की समीक्षा की गई । बैठक में मुंबई भाजपा अध्यक्ष, महामंत्री, मेयर, गट नेता, अध्यक्ष स्टैंडिंग कमेटी एवं जिलाध्यक्षों की सहभागिता रही ।
मुंबई भाजपाच्या संघटनात्मक बैठकीला संबोधित करताना. बैठकीत “SIR” अभियान तसेच संत रविदास जी यांच्या ६५० व्या जयंती वर्षानिमित्त आयोजित “समरसता संकल्प अभियाना ” ची समीक्षा करण्यात आली. या बैठकीस मुंबई भाजपाचे अध्यक्ष, सरचिटणीस, महापौर, गटनेते, स्थायी समितीचे अध्यक्ष तसेच सर्व जिल्हाध्यक्ष उपस्थित होते.
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश में परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, तकनीक-संचालित और विश्वसनीय बनाया जा रहा है। विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत और सपनों की रक्षा के लिए सख्त एंटी-पेपर लीक कानून के माध्यम से नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा आधुनिक तकनीक आधारित परीक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा।
युवाओं के परिश्रम का सम्मान और निष्पक्ष अवसर प्रदान करना ही विकसित भारत की मजबूत नींव है।
हरिद्वार में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान की भव्य कलश यात्रा में सहभागिता की।
संत रविदास जी के सेवा और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का यह अभियान राष्ट्र निर्माण को नई ऊर्जा देगा।
#CWG2026 की पुरुष हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक अर्जित करने वाले श्री झंडू कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपने विपरीत परिस्थितियों को अवसर में बदलते हुए विश्व मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। आपकी यह उपलब्धि देश के युवाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए नई प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
समस्त देशवासियों को आपकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गर्व है।
#Cheer4Bharat
आप सभी को देवशयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह भगवान श्रीहरि विष्णु के योगनिद्रा में प्रवेश का पावन पर्व है। यह दिवस हमें श्रद्धा, संयम, सेवा और सत्कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
भगवान श्रीहरि विष्णु एवं माता लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो, ऐसी कामना करता हूं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देशभर में किसान कल्याण और उनकी आय में वृद्धि के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में हमारी सरकार भी प्रदेश के किसानों एवं बागवानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एप्पल मिशन, कीवी मिशन एवं महक क्रांति जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से बागवानी और कृषि क्षेत्र को नई मजबूती प्रदान कर रही है।
हरिद्वार में आयोजित आम महोत्सव में सहभागिता कर उपस्थित जनों के साथ आम का आनंद लेने के साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित किया। इस प्रकार के आयोजन हमारे किसानों एवं बागवानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आज प्रदेश में 2.65 लाख से अधिक महिलाएं "लखपति दीदी" बन चुकी हैं, जबकि 5 लाख से अधिक महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार और उद्यमिता की नई मिसाल स्थापित कर रही हैं।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती @rekhaaryaoffice जी उपस्थित रही।
विश्वभर में उत्तराखंड ‘देवभूमि’ के नाम से प्रसिद्ध है और हमारी सरकार भी प्रदेश के विकास को ऐसी दिशा दे रही है, जिससे इसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान अक्षुण्ण बनी रहे। वर्ष 2027 के कुंभ को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां तेज़ी से पूर्ण की जा रही हैं।
कांग्रेस के युवराज उत्तराखंड आकर झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता कुछ और है..
नकल माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया और सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। इसी का परिणाम है कि पिछले 5 साल में 34,000 से अधिक युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सरकारी नौकरियों में नियुक्ति दी गई है।
राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं । आज ही के दिन 22 जुलाई 1947 को भारत की आन, बान और शान तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अंगीकार किया गया था।
हमारा राष्ट्र ध्वज देश की एकता, अखंडता और आत्मसम्मान का अमर प्रतीक है। जो प्रत्येक भारतीय के हृदय में देशभक्ति और समर्पण की भावना का संचार करता है।
#NationalFlagAdoptionDay