Advocate & Mediator (Supreme Court of India), Central Govt.Counsel (Senior Panel) DHC. “Views expressed in tweets are personal and any retweet is not endorsed..
A group photograph with Prime Minister Shri @narendramodi Ji, NDA Chief Ministers, Union Ministers and fellow NDA leaders at Bharat Mandapam.
A reflection of our Collective Thinking, Collective Resolve and Collective Dream of a Viksit Bharat.
#LongestServingElectedPMModi
Concluding a very productive visit to Italy. My discussions with Prime Minister Giorgia Meloni covered a wide range of sectors. A key outcome of the visit was our decision to elevate India-Italy ties to a Special Strategic Partnership, which will add new momentum to our cooperation in the years to come.
I thank Prime Minister Meloni, the Government of Italy and the wonderful people of Italy for their friendship.
@GiorgiaMeloni
@gupta_rekha नमस्कार महोदया! कृपया दिल्ली मेट्रो की प्रत्येक स्टेशन पर अंदर में आम जनता के लिए पीने की पानी की व्यवस्था करने की कृपा की जाए । धन्यवाद 💐💐🙏🙏@p_sahibsingh@OfficialDMRC
सिख धर्म के पांचवें गुरु, शांति के पुंज श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
गुरु साहिब का जीवन त्याग, अटूट विश्वास और मानवता की सेवा की अनुपम प्रेरणा है। उन्होंने श्री आदि ग्रंथ साहिब के संकलन और श्री हरिमंदिर साहिब के निर्माण के माध्यम से विश्व को शांति और सद्भाव का मार्ग दिखाया। उनकी महान शिक्षाएँ और सर्व-कल्याण की भावना हमें सदैव मार्गदर्शित करती रहेंगी। गुरु साहिब के चरणों में कोटि-कोटि नमन।
भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिकारी श्री मंगल पांडेय जी ने अपने अदम्य साहस और देशभक्ति से अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध विद्रोह की ज्वाला प्रज्वलित की। उनका बलिदान राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए प्रेरणा का अमिट स्रोत है।
उनकी वीरता और त्याग हमें सदैव मातृभूमि की रक्षा, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
शत्-शत् श्रद्धांजलि।
त्याग, तप और आत्मविजय के सर्वोच्च प्रतीक भगवान महावीर ने मानवता को वह मार्ग दिखाया, जहाँ शक्ति का अर्थ दमन नहीं, बल्कि संयम है और विजय का अर्थ दूसरों पर नहीं, बल्कि स्वयं पर नियंत्रण है।
उनका संदेश केवल एक धर्म तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए मार्गदर्शक है।अहिंसा, सत्य,अपरिग्रह और करुणा के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं,जितने उनके समय में थे।
आज के इस पावन अवसर पर, आइए हम संकल्प लें कि अपने आचरण, वाणी और विचारों में शांति, सहिष्णुता और नैतिकता को अपनाते हुए एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
#MahavirJayanti
मां चंद्रघंटा को प्रणाम! माता से प्रार्थना है कि वे हर किसी को सशक्त, समृद्ध और सौभाग्यपूर्ण जीवन का आशीष दें।
पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥