धर्म, स्वाभिमान और राष्ट्र की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वालीं, अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम की प्रतीक महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
#रानी_दुर्गावती#RaniDurgavati#Durgavati
कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर पानीपत में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों तथा प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक अंधकारमय अध्याय था, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने न केवल संविधान की मूल आत्मा को कुचला।
आज चंडीगढ़ निवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए अपने परिवारजनों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात हुई। उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आज अंबाला जिला के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में आगामी कार्य योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर उपस्थित साथियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
आज अजीज सुखदेव बेनीवाल (अमरदीप कॉलोनी, हिसार) की सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
साथ ही, गाँव तलवंडी राणा के सरपंच दयाल सिंह जी के घर विवाह समारोह में शिरकत कर उन्हें भी सुखद वैवाहिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
@BJP4India के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता साथियों और संपूर्ण विचार परिवार को अनंत शुभकामनाएं।
राष्ट्र के नव निर्माण को प्रतिबद्ध इस संगठन का बीज बोने और इसे सींचने वाले समस्त राष्ट्रसेवियों एवं कर्मयोगियों को मेरा शत्-शत् नमन।
#भाजपा_स्थापना_दिवस#BJPFoundationDay
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता साथियों और संपूर्ण विचार परिवार को अनंत शुभकामनाएं।
राष्ट्र के नव निर्माण को प्रतिबद्ध इस संगठन का बीज बोने और इसे सींचने वाले समस्त राष्ट्रसेवियों एवं कर्मयोगियों को मेरा शत्-शत् नमन।
#भाजपा_स्थापना_दिवस#BJPFoundationDay
आज हिसार निवास पर जनसुनवाई के दौरान आए हुए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है।
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर बाडो पट्टी में कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक मनाया।
47 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई इस यात्रा में कार्यकर्ताओं के परिश्रम, अनुशासन और सांगठनिक निष्ठा का ही प्रतिफल है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।
गत रात्रि चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के प्रथम दिवस पर श्री देवीकूप माँ भद्रकाली शक्तिपीठ में माता के श्रीचरणों में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
जय माता दी!
शुचिता, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श प्रतिमान, पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म भूषण’ मनोहर पर्रिकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
चंडीगढ़ निवास पर आज विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
इस दौरान सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 की कार्यवाही में माननीय सदस्यों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का तथ्यपूर्ण और विस्तृत जवाब दिया। सदन में सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को मजबूती से रखा गया।
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी की अध्यक्षता में आयोजित लोक निर्माण विभाग (PWD) विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में सहभागिता की।
बैठक के दौरान प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई ।
आज हिसार निवास पर अपनों के संग होली के पावन पर्व को हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया।
रंगों के इस उत्सव ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ किया। सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज हिसार निवास पर अपनों के संग होली के पावन अवसर पर अपना जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में यादगार बनाया।
आप सभी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन!
मेरे जन्मदिन के अवसर पर आप सभी के द्वारा प्राप्त अपनत्व, स्नेहपूर्ण बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ मेरे जीवन की अमूल्य पूंजी हैं।
आज गोगामेड़ी (राजस्थान) स्थित पावन स्थल गोरख टीला में पहुँचकर श्रद्धापूर्वक दर्शन किए।
इस पवित्र धाम पर मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और आपसी भाईचारे की कामना की।
धार्मिक आस्था और संस्कृति से जुड़ा यह स्थल सदैव श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।
संगीत मार्तण्ड, पद्मविभूषण पंडित जसराज जी की जयंती एवं उनकी मूर्ति अनावरण के पावन अवसर पर उनकी जन्मभूमि ग्राम पीलीमंदोरी (फतेहाबाद) में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता की।
ऐसी महान विभूतियों की स्मृति और सम्मान ही हमारी सांस्कृतिक शक्ति का वास्तविक आधार है।
आज PWD रेस्ट हाउस, बरवाला में “मेरा हल्का, मेरी चौपाल” कार्यक्रम के अंतर्गत जनता टीवी के साथ क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
इस दौरान आमजन की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।