फिर क्यों ऐसी जानकारी बीजेपी के वरिष्ठ नेता चुनिंदा मीडिया के लोगों को दे रहे है।उसी नेता ने आज एक वरिष्ठतम मंत्री को भी नेतृत्व का संदेश दिया कि,अभी शांत रहे।
एक और पेपर लीक।
एक और परीक्षा रद्द।
इस बार महाराष्ट्र का TET।
देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है।
यह सिर्फ पेपर लीक नहीं,
यह युवाओं के भविष्य की चोरी है।
मेरे युवा और Gen Z साथियों,
एक बात मेरे मन में साफ़ है और आप भी इसे दिल में बैठा लीजिए: भारत के हर युवा का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की ज़िम्मेदारी है।
पर ज़िम्मेदारी और ईमानदारी - दोनों मोदी सरकार की सोच से परे हैं।
पेपर लीक, परीक्षा कुप्रबंधन, रद्द होती भर्तियाँ, आसमान छूती फीस, निजीकरण, घोटाले - इन्हीं औज़ारों से वो हर दिन करोड़ों सपने तोड़ रही है।
याद रखिए, युवा का भविष्य ही देश का भविष्य तय करेगा। यही सब आपसे विस्तार से कहना है। इसलिए मैं आपको बुला रहा हूँ - देश की हर गली, हर कस्बे, हर शहर से उठती ‘छात्रों की गूंज’ को, आइए कोटा में हुंकार बनाएँ।
🗓️ 17 जून | छात्रों की गूंज | कोटा महारैली
#ChhatronKiGoonj
जब लाखों युवा सड़क पर हों, 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर हो और PM चुप हो - तो सरकार जवाब देने नहीं, बचने में लगी है।
जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता और NEET जैसे पेपर लीक रोकने के लिए foolproof सिस्टम नहीं बनता - हम रुकेंगे नहीं।
RSS के लोगों सुन लो...👇
मैं कभी माफी नहीं मांगूगा और फिर कहता हूं: नरेंद्र मोदी-अमित शाह गद्दार हैं, क्योंकि उन्होंने संविधान पर हमला किया है।
सुन लो अच्छी तरह... मैं तुम लोगों से नहीं डरता।
I have written to the Prime Minister recording my dissent from the CBI Director selection process.
I cannot abdicate my constitutional duty by participating in a biased exercise.
The Leader of Opposition is not a rubber stamp.
NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी।
22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया।
किसी पिता ने कर्ज़ लिया,
किसी माँ ने गहने बेचे,
लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की,
और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार।
यह सिर्फ़ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है।
हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सज़ा भुगतते हैं।
अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे।
अगर अपनी तकदीर परिश्रम से नहीं, पैसे और पहुँच से तय होगा, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा?
प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है।
“When the targeted killing of a foreign leader draws no clear defence of sovereignty or international law from our country, and impartiality is abandoned, it raises serious doubts about the direction and credibility of our foreign policy. Silence, in this instance, is not neutral.”
Congress Parliamentary Party Chairperson Smt. Sonia Gandhi ji writes at this critical global juncture, emphasizing that India must stand for sovereignty and peace, and rediscover our moral strength.
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व वित्त मंत्री एवं रिजर्व बैंक के गवर्नर डॉ मनमोहन सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
डॉ मनमोहन सिंह जी समानता में विश्वास रखने वाले, दृढ़ निश्चयी, साहसी और गरिमापूर्ण व्यक्तित्व की मिसाल थे, जो सच्चे अर्थों में देश की प्रगति के लिए समर्पित रहे। उनकी सादगी, ईमानदारी और देश के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सबको प्रेरणा देता रहेगा।
दिल्ली तो इग्नोर करने की राजधानी है। दिल्ली ने मणिपुर को इग्नोर कर दिया। अपनी हवा को इग्नोर कर दिया। कुलदीप सिंह सेंगर को इग्नोर कर दिया। अरावली के लोगों ने दिल्ली को ही इग्नोर कर दिया तो दिल्ली को समझ आ गया।
आपने जो पोस्ट किया है उससे तो स्थिति भयावह लगती है।
चोरी BJP के DNA में है।
पैसे चोरी - ज़मीन चोरी - संस्था चोरी - अधिकार चोरी - रोज़गार चोरी - जनादेश चोरी - सरकार चोरी - चुनाव चोरी - वोट चोरी
जनता से चोरी ही BJP के लिए सत्ता की सीढ़ी है।
देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है।
⦁ RSS की विचारधारा-
जो सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है
⦁ कांग्रेस की विचारधारा-
जो सत्य और अहिंसा के पथ पर चलती है
चाहे कितनी भी मुश्किलें हों, कांग्रेस के कार्यकर्ता 'सत्य' की विचारधारा के लिए लड़ते हैं। इसलिए हमें घबराना नहीं है, क्योंकि अंत में जीत सत्य की होती है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍रामलीला मैदान, दिल्ली
आजादी की लड़ाई के दौरान जब नेहरू जी लोगों के बीच जाते थे तो भारत माता की जय का नारा लगता था। नेहरू जी लोगों से कहते थे कि भारत के खेत, पहाड़, जंगल, नदियां ये सब तो भारत माता हैं ही, लेकिन भारत की जनता, भारत का एक-एक बेटा और बेटी यानी आप सब भारत माता के अंश हैं, आप ही एक तरह से भारत माता हैं। इसी भावना ने हमारे संविधान को बनाया और जनता को सरकार चुनने का अधिकार दिया। आज वही अधिकार आपसे छीना जा रहा है।
इसके खिलाफ हर एक देशवासी को उठना चाहिए और समझना चाहिए आज भारत माता के एक-एक बेटे और बेटी पर वार हो रहा है।
आज राहुल गांधी जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा चुनाव में 'वोट चोरी' का खुलासा किया।
बिहार में भी 65 लाख लोगों के वोट काट दिए गए। ये इसलिए किया गया, क्योंकि ये जानते हैं कि बिहार की जनता BJP और JDU के शासन से ऊब चुकी है।
बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है, ताकि उनका भविष्य बेहतर हो, युवाओं को रोजगार मिले और लोग यहीं रहकर काम कर सकें।
: कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी
📍चनपटिया, बिहार
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने सबूतों के साथ देश को दिखा दिया है कि कैसे हरियाणा में वोट चोरी हुई। जो कांग्रेस चुनाव जीत रही थी, उसे वोट चोरी करके हराया गया और हरियाणा की जनता से सरकार चुनने का अधिकार छीन लिया गया।
हरियाणा में वोट चोरी के पांच तरीके अपनाए गए। नकली वोटर बनाए गए। गलत पतों का इस्तेमाल हुआ। एक-एक घर में बड़ी संख्या में वोटर दर्ज किए। असली नाम काटे गए और फर्जी नाम जोड़े गए। अब यही खेल बिहार में खेला जा रहा है।
अब सबकुछ देश के सामने है और हमें यकीन है कि भारत के 140 करोड़ लोग हर हाल में अपने वोट के अधिकार, अपने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।