20 दिन बीतने के बाद भी रामलगन मौर्य के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस गिरफ्तारी तो कर नहीं पाई, लेकिन KGMU में स्व. रामलगन मौर्य की माता श्रीमती पार्वती देवी के पोस्टमार्टम के दौरान अंतिम दर्शन व न्याय की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं से बदतमीजी जरूर की।
अयोध्या गोली-बम कांड में मृतक स्व. राम लगन मौर्य जी की माता श्रीमती पार्वती मौर्य जी के निधन पर KGMU पोस्टमार्टम हाउस, लखनऊ के बाहर पहुंचे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी।
अयोध्या गोली-बम कांड में घायल श्रीमती पार्वती मौर्य जी के KGMU में निधन से पूरा समाज आहत है। अपनी जनता पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
बचे हुए सभी आरोपियों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई एवं पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
गोंडा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे अपनी जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को गिरफ्तार करना योगी सरकार की तानाशाही और पुलिसिया दमन का जीता-जागता प्रमाण है। इस कायराना कार्रवाई की मैं कड़ी निंदा करता हूँ।
कुशवाहा, सैनी, शाक्य और मौर्य समाज को सपा कितना महत्व देती है, सुनिए स्वयं अखिलेश यादव जी की जुबानी। बुद्ध, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जैसे महानायकों की विरासत वाले समाज को यदि कोई नासमझ समझे, तो उससे हिस्सेदारी और सम्मान की उम्मीद कैसे?
गुंडे - माफिया,अपराधी,अराजकतत्वों को गुंडागर्दी व अपराध करने की खुली छूट। भा.ज.पा. सरकार का भरपूर संरक्षण। जंतर-मंतर पर ZEN-G द्वारा किये जा रहे धरने में हिंसक वारदात करने वाले की सुनिए जुबानी।
स्वामी प्रसाद मौर्य अयोध्या के कंदैला गांव पहुंचे, मृतक राम लगन मौर्य के परिजनों से की मुलाकात
अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव में हुए गोली-बम कांड के बाद पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मृतक स्व. राम लगन मौर्य के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और घटना पर दुख जताया।
Swami Prasad Maurya
Apni Janta Party
अपनी जनता पार्टी समर्थक
कोरी सुभाषचंद्र लहरी
स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गाँव पहुँचकर दबंगों द्वारा किए गए गोली-बम कांड में मृतक स्व. राम लगन मौर्य जी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने इस जघन्य घटना में शामिल शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा दोषियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रहे।
Swami Prasad Maurya
#SwamiPrasadMaurya #RamLaganMaurya #Kandaila #Ayodhya #AyodhyaNews #MauryaSamaj #JusticeForRamLaganMaurya #NSA #UPNews #UttarPradesh #Purakalandar #लावनन्दोर्डर
🪷 भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना 🪷
“जन्म और मृत्यु जीवन के शाश्वत सत्य हैं,
पर अपनों का बिछड़ना सदैव हृदय को व्यथित करता है।”
लखनऊ स्थित राजाजीपुरम में उल्टा चश्मा की प्रधान संपादक एवं वरिष्ठ मीडिया पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा जी के आवास पर पहुंचकर उनकी बहन स्मृतिशेष दिव्या मिश्रा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बुद्धं शरणं गच्छामि।
धम्मं शरणं गच्छामि।
संघं शरणं गच्छामि। 🪷
#SwamiPrasadMaurya #अपनीजनतापार्टी #भगवानबुद्ध #बुद्धविचार #श्रद्धांजलि #शोकसंवेदना #दिव्यामिश्रा #प्रज्ञामिश्रा #Lucknow #उत्तरप्रदेश
राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपनी जनता पार्टी मा. स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने जनपद बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक स्मृतिशेष श्री उमाशंकर सिंह जी के गोमतीनगर स्थित आवास पहुँचकर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में छात्रों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान सामने आए कथित घटनाक्रम ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
छात्रों का आरोप है कि प्रॉक्टर कार्यालय में ज्ञापन देने के दौरान प्रोफेसर राजकुमार सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। यदि यह आरोप सत्य हैं, तो यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
मामले की जानकारी मिलते ही अपनी जनता पार्टी छात्र मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल राज कोरी मौके पर पहुंचे, छात्रों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की मांग की।
हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सम्मान देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। किसी भी छात्र की आवाज़ को दबाने या उसकी भावनाओं को आहत करने की कोशिश स्वीकार नहीं की जा सकती।
हम विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह करते हैं कि इस पूरे प्रकरण पर शीघ्र अपना पक्ष सार्वजनिक करे और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे, ताकि सत्य सामने आए और छात्रों का विश्वास बना रहे।
#ApniJanataParty #StudentMorcha #AnilRajKori #DrBRAmbedkar #StudentRights #Lucknow
आज जनपद–अमेठी के पेंडारा, शिवरतनगंज, तिलोई में आयोजित अपनी जनता पार्टी की सेक्टर–बूथ कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी सम्मिलित होकर संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की।
जय भीम • जय फुले • जय संविधान
अपनी जनता पार्टी ज़िंदाबाद!
#ApniJantaParty #Amethi #Tiloi #Shivratanganj #Pendara #SwamiPrasadMaurya #SocialJustice #Bahujan #JaiBhim #JaiPhule #JaiSamvidhan
अपनी जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेक्टर–बूथ कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। यह महत्वपूर्ण बैठक श्री रामदेव मौर्य माध्यमिक विद्यालय, पेंडारा, शिवरतनगंज, तिलोई, जनपद अमेठी में आयोजित होगी, जिसमें सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।
अपनी जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेक्टर–बूथ कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। यह महत्वपूर्ण बैठक श्री रामदेव मौर्य माध्यमिक विद्यालय, पेंडारा, शिवरतनगंज, तिलोई, जनपद अमेठी में आयोजित होगी, जिसमें सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।
लखनऊ: अपनी जनता पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने जा रहे नेताओं को पुलिस ने रोका
मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने तथा प्रदेश में बंद किए गए लाखों सरकारी विद्यालयों को पुनः संचालित करने की मांग को लेकर अपनी जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया।
धरना-प्रदर्शन के उपरांत पार्टी पदाधिकारी भारत के माननीय राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन राज्यपाल को सौंपने के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्रशासन ने उन्हें विधान भवन पहुंचने से पहले हजरतगंज में रोक दिया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से 69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के चयनित 6,800 अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति पत्र जारी करने, सरकारी विद्यालयों में 4 लाख से अधिक रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने तथा आरक्षण के संवैधानिक प्रावधानों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने की मांग की गई।
इसके अतिरिक्त, सरकारी विद्यालयों, संस्थानों एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के निजीकरण का विरोध करते हुए सरकार से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंपने की नीति पर पुनर्विचार करने की भी मांग की गई।
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय श्री राजेंद्र पाल गौतम जी का आज अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी के आवास पर आगमन हुआ। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित के मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण भेंट-वार्ता हुई।
बीजेपी सत्ता नहीं, लोकतंत्र के जनाज़े पर सफेद कफ़न लेकर निकली है।
जो सरकार शांतिपूर्ण आवाज़ों से डरने लगे, समझ लीजिए उसे जनता नहीं, सिर्फ़ सत्ता की कुर्सी प्यारी है।
सोनम वांगचुक की आवाज़ दबाना किसी एक व्यक्ति को नहीं, संविधान, लोकतंत्र और देश की अंतरात्मा को कुचलने की कोशिश है।