दीपज्योतिः परब्रह्म दीपज्योतिर्जनार्दनः।
दीपो हरतु मे पापं दीपज्योतिर्नमोऽस्तु ते॥
अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य तथा निराशा पर आशा की विजय के प्रतीक महापर्व दीपोत्सव की समस्त देश व प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं!
#HappyDiwali
देशभर के समस्त शिवभक्तों और श्रद्धालुओं को भगवान शिव को समर्पित पावन श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं।
काशीपति बाबा विश्वनाथ जी से प्रार्थना है कि सभी को अटूट आस्था व अपार शुभफल प्रदान करें तथा आप सभी का जीवन स्वस्थ, सुखद, समृद्ध और मंगलमय हो।
योग करें हर रोज, जीवन बने निरोग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
योग स्वस्थ शरीर और संतुलित मन का आधार है। एक ऐसा मार्ग जो जीवन में अनुशासन, शांति एवं ऊर्जा का संचार करता है।
लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।
कारुण्यरूपं करुणाकरंतं श्रीरामचंद्रं शरणं प्रपद्ये॥
प्रभु श्री राम लला जी के जन्मोत्सव के पावन पर्व 'श्री रामनवमी' की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#जयश्रीराम#RamNavami2025#रामनवमी#रामनवमी2025
सर्वस्वरुपे सर्वेशे सर्वशक्ति समन्विते।
भयेभ्यस्त्राहि नो देवि दुर्गे देवि नमोस्तु ते॥
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व एवं भारतीय हिंदू नववर्ष की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
मेरा जियो का सिम खो गया था मैं जियो ऑफिस साहसों के ऑफिस पे गए थे वहां पे वीरेंद्र नाम का JPAM हैं जो सिम रिप्लेस करने का 300 रूपये ले रहा है जब हम उनसे बोले कि सिम रिप्लेस करने का 50 रुपए लगता है तो वो बोला नहीं करेंगे और हमे स्टोर से बाहर कर दिया ।
@reliancejio
समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान श्री कृष्ण जी आपके जीवन में सुख समृद्धि व धन-वैभव की वर्षा करें।
#GovardhanPuja2024
अद्भुत, अविश्वसनीय, अजेय #TeamIndia
आज भारतीय क्रिकेट टीम ने #T20WorldCup 2024 के फाइनल मैच में उत्तम व उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका के विरुद्ध जीत कर हासिल इतिहास रच दिया है।
देशवासियों को गौरवान्वित करने के लिए आभार व अभिनंदन।
@BCCI#TeamBharat#SAvIND#TeamIndia
अनेकता में एकता को दर्शाता प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक पावन पर्व होली की समस्त देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह होली का पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियों के रंगों को भर दें और आप सुख, समृद्धि एवं वैभव को प्राप्त करें।
#HappyHoli_2024
राष्ट्र की सेवा में पूर्ण निष्ठा से समर्पित भारतीय तटरक्षक बल के वीर जवानों एवं समस्त देशवासियों को "भारतीय तटरक्षक दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं।
देश के गौरव को अक्षुण्ण रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों पर हम सभी देशवासियों को गर्व है।
सत्य, अहिंसा और स्वच्छता हेतु प्रेरित करके विश्व को शान्ति का मार्ग दिखाने वाले, त्याग व तपस्या के प्रेरणास्त्रोत, त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति, दुनिया को अहिंसा और स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
#MahatmaGandhi
समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को भारत की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत तथा प्राचीन सनातनी संस्कृति को विश्व में प्रचार-प्रसार एवं अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाये जाने वाले राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
#NationalTourismDay2024
देश के विकास में दो अपना योगदान
हर हाल में करना अपना मतदान।।
लोकतंत्र की असली शक्ति आपका मत है।
आइये, अपने मत के अधिकार के महत्व को समझें और लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक चुनाव में अपने मत का उपयोग करने का संकल्प करें।
#NationalVotersDay_2024
माँ भारती के अमर सपूत, महान पराक्रमी, अंग्रेजों के विरुद्ध युवाओं को स्वाधीनता के लिए प्रोत्साहित करने वाले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, "आजाद हिन्द फ़ौज" के संस्थापक, "नेताजी" सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
#NetaJi#SubhashChandraBose