प्रकृति महापर्व करम पर्व की सभी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।
प्रकृति और मानव जीवन के गहरे जुड़ाव, भाई-बहन के अटूट प्रेम, सामाजिक एकजुटता तथा हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक करम पर्व झारखंड की पहचान और हमारी जीवन-पद्धति से गहराई से जुड़ा हुआ है।
करम पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और उसके संरक्षण की प्रेरणा देता है। हमारे पूर्वजों ने हमें सिखाया है कि जल, जंगल और जमीन केवल हमारे जीवन के आधार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आने वाली पीढ़ियों की धरोहर भी है।
यह पर्व भाई-बहन के पवित्र स्नेह और आपसी विश्वास का भी पर्व है। अखड़ा में करम डाली की स्थापना, मांदर की थाप, करम गीत और सामूहिक नृत्य हमारी जीवंत लोक-संस्कृति की सुंदर अभिव्यक्ति हैं।
प्रकृति महापर्व करम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। आधुनिकता और विकास की राह पर आगे बढ़ते हुए भी हमें अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा, लोकज्ञान और प्रकृति के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाए रखने का उत्साह देता है। हमारे पुरखों की यही समृद्ध विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित और सशक्त रूप में पहुंचे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मैं कामना करता हूं कि इस पावन अवसर पर हर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। भाई-बहन का प्रेम और मजबूत हो, समाज में आपसी सद्भाव और एकजुटता बढ़े तथा हमारा झारखंड प्रकृति और संस्कृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए निरंतर आगे बढ़ता रहे।
करम जोहार!
महागामा में बदलाव की कहानी
राखी देवी | सिमरा कित्ता
समूह से जुड़कर बचत शुरू की। ऋण की मदद से पेपर प्लेट मशीन लगाई और आज सफल उद्यमी हैं।
झूमा दास | लहठी
स्वयं सहायता समूह से जुड़कर ऋण लिया और श्रृंगार की दुकान शुरू की। आज दुकान से अच्छी आमदनी कर रही हैं।
अनीता देवी | ठाकुरगंगटी
₹2 लाख के ऋण से कोकून से रेशम धागा तैयार करने का काम शुरू किया। आज सिल्क उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
उषा देवी | ठाकुरगंगटी
समूह से ऋण लेकर मैचिंग सेंटर और रेशम धागा रीलिंग का व्यवसाय शुरू किया। आज दोनों से ₹15,000+ मासिक आमदनी कर परिवार को सशक्त बना रही हैं।
धर्मेंद्र कुमार | सिनपुर
दसवीं के छात्रों के लिए निःशुल्क साप्ताहिक डाउट-सॉल्विंग क्लास शुरू कर शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल की।
ये सिर्फ कहानियां नहीं, महागामा में बदलाव की तस्वीर हैं।
स्वावलंबन, रोजगार और शिक्षा के साथ आगे बढ़ता महागामा।
@HemantSorenJMM
रांची विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय माइक्रोऑर्गेनिज्म दिवस 2026 का तीन दिवसीय आयोजन संपन्न।
रांची, 19 सितंबर 2026
रांची विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग के एम.एससी. बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम द्वारा माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स सोसाइटी, इंडिया के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय माइक्रोऑर्गेनिज्म दिवस 2026 के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 15, 16 एवं 18 सितंबर 2026 को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के धन्वंतरि हॉल, यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी, रांची विश्वविद्यालय में किया गया।
इस वर्ष के आयोजन की थीम “Microbes: Small Life, Big Impact” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सूक्ष्मजीवों की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक महत्ता से अवगत कराना तथा माइक्रोबायोलॉजी और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनकी रुचि एवं वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा रहीं। विज्ञान संकाय की डीन डॉ. बंदना कुमारी संरक्षक तथा यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री की अध्यक्ष एवं सीवीएस की निदेशक डॉ. स्मृति सिंह सह-संरक्षक रहीं। यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी एवं एम.एससी. बायोटेक्नोलॉजी की अध्यक्ष डॉ. लाडली रानी कार्यक्रम की संयोजक थीं।
माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स सोसाइटी, इंडिया के अध्यक्ष डॉ. अरविंद देशमुख कार्यक्रम के वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन समिति की सदस्य सचिव एवं एम.एससी. बायोटेक्नोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर तथा कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. श्वेता नाग ने कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन सचिव डॉ. रूपा वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, एम.एससी. बायोटेक्नोलॉजी तथा जोनल ऑफिसर, ईस्ट जोन, माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स सोसाइटी, इंडिया रहीं।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए भाषण, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता, फोटोग्राफी तथा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सूक्ष्मजीवों, जैव विविधता, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं मानव जीवन में सूक्ष्मजीवों की भूमिका को रचनात्मक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
आयोजन समिति में डॉ. स्मृति प्रभा, डॉ. सुनील कुमार झा, डॉ. स्निग्धा कुमारी, डॉ. अनिता सिन्हा, डॉ. श्वेता नाग, डॉ. विनय ओझा, डॉ. बिंदु कुमार महतो एवं डॉ. समीर गुंजन लकड़ा शामिल रहे।
18 सितंबर को आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति, विज्ञान संकाय की डीन, जूलॉजी विभागाध्यक्ष, निदेशक रिसर्च, निदेशक सीवीएस, निदेशक आईक्यूएसी, यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री एवं गणित तथा भौतिकी विभागों के अध्यक्ष, निदेशक स्टूडेंट आर्ट एंड कल्चर, निदेशक स्कूल ऑफ योगा, कार्यक्रम के वक्ता तथा प्रतियोगिताओं के निर्णायकगण उपस्थित रहे।
समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार एवं जैव विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने विश्वविद्यालय में विज्ञान एवं अनुसंधान आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक एवं प्रयोगात्मक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सूक्ष्मजीव हमारे जीवन, पर्यावरण, कृषि, स्वास्थ्य और जैव प्रौद्योगिकी से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं तथा इनके अध्ययन से विज्ञान के अनेक नए आयामों को समझने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम ने रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को माइक्रोबायोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में वैज्ञानिक जिज्ञासा, रचनात्मकता और अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक उपयोगी मंच प्रदान किया।
#RanchiUniversity #InternationalMicroorganismDay2026 #MicroorganismDay #Microbiology #Biotechnology #ScienceAndResearch #ScientificInnovation #Microbes #MicrobesSmallLifeBigImpact #RanchiUniversityRanchi #UniversityDepartmentOfBotany #MicrobiologistsSocietyIndia #StudentActivities #ResearchAndInnovation #ScienceEducation #AcademicExcellence
@ProfSarojSharma
रांची जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावशाली एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, शहरी क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त बनाने, यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुव्यवस्थित करने तथा आगामी दुर्गापूजा के दौरान सुदृढ़ विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर श्री पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री कुमार रजत, अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था श्री धनंजय, उपसमाहर्त्ता भूमि श्री मुकेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण, विद्युत विभाग के पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में आगामी दुर्गापूजा को ध्यान में रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था, प्रमुख पूजा पंडालों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवागमन, पार्किंग व्यवस्था, सड़कों पर अतिक्रमण तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के लिए सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
🌟 मुख्य मार्गों से अनावश्क कट्स हटाने का निर्देश 🌟
बैठक में शहरी क्षेत्र के प्रमुख एवं व्यस्त मार्गों को चिन्हित कर वहां बने अनधिकृत कट्स की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। यातायात के सुचारू संचालन में बाधा उत्पन्न करने वाले अनावश्यक कट्स को हटाने की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाए। दुर्गापूजा के दौरान शहर में वाहनों एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में पहले से ही जाम वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाए।
🌟 अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जा नहीं होने देने पर विशेष जोर 🌟
जहां से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ऐसे स्थानों पर माइकिंग के माध्यम से लोगों को अतिक्रमण नहीं करने की जानकारी देने का निर्देश दिया गया।
🌟 सभी वार्डों में वेंडर मार्केट के लिए स्थान चिन्हित करने का निर्देश 🌟
शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में वेंडर मार्केट के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। नगर निगम को संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि फुटपाथ एवं सड़क किनारे अनियमित तरीके से दुकान लगाने की समस्या को नियंत्रित किया जा सके और व्यवस्थित वेंडिंग की व्यवस्था विकसित हो।
रांची जिले के शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध खाली सरकारी भूमि को चिन्हित कर सूची तैयार करने का निर्देश संबंधित अंचल अधिकारियों को दिया गया। भविष्य में विभिन्न जनोपयोगी एवं विकासात्मक परियोजनाओं के लिए सरकारी भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भूमि का समुचित चिन्हांकन आवश्यक है।
🌟 अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई 🌟
बैठक में यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ऑटोमैटिक चालान की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। प्रमुख चौक-चौराहों, व्यस्त मार्गों एवं जाम वाले क्षेत्रों में अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अनधिकृत कब्जे तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
🌟 सड़कों पर बेतरतीब केबल एवं GAIL द्वारा कार्य के बाद गड्ढे छोड़ने पर सख्त रुख 🌟
बैठक में बिजली खंभों पर जगह-जगह बेतरतीब तरीके से लगे केबल को हटाने के लिए कार्यपालक विद्युत अभियंता को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
वहीं, GAIL के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि सड़क पर कार्य करने वाले संबंधित कॉन्ट्रैक्टर कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क की स्थिति को पूर्ववत करना सुनिश्चित करें। सड़क पर किए गए गड्ढों को अनिवार्य रूप से भरने तथा आवागमन को सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखने को कहा गया। इस संबंध में लापरवाही पर सख्त चेतावनी देते हुए संबंधित एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क पर कार्य के बाद किसी भी प्रकार की अव्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी।
🌟 विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश 🌟
जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण करने को कहा।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@ranchipolice
एदारा-ए-शरिया एवं सुन्नी बरेलवी केंद्रीय कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
उपायुक्त कार्यालय कक्ष में हुई मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण एवं संक्षिप्त चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल में एदारा-ए-शरिया झारखंड के नाजिम-ए-आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, मो. इसलाम, अकीलुर्रहमान, शहर काजी मौलाना मसूद फरीदी, मुफ्ती एजाज हुसैन, आफताब आलम, कारी अय्यूब, मो. शमीम एडवोकेट, परवेज आलम एवं नौशाद आलम उपस्थित थे।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@mbhajantri
एदारा-ए-शरिया एवं सुन्नी बरेलवी केंद्रीय कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
उपायुक्त कार्यालय कक्ष में हुई मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण एवं संक्षिप्त चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल में एदारा-ए-शरिया झारखंड के नाजिम-ए-आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, मो. इसलाम, अकीलुर्रहमान, शहर काजी मौलाना मसूद फरीदी, मुफ्ती एजाज हुसैन, आफताब आलम, कारी अय्यूब, मो. शमीम एडवोकेट, परवेज आलम एवं नौशाद आलम उपस्थित थे।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@mbhajantri
India Post GDS 2026 का फॉर्म भरने की आखिरी तारीख को बढ़ाया जाए क्योंकि 4 से 5 दिनों से सर्वर डाउन है जिस वजह से काफी अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भर पाए हैं। कृपया अंतिम तिथि को बढ़ाया जाए और सर्वर को सुधारा जाए। @IndiaPostOffice@pib_comm@NICMeity@PMOIndia@podivdop@JM_Scindia
AePS से पैसे निकालने पर एक्स्ट्रा चार्ज कस्टमर के बैंक खाते से कट जाते हैं इसको जल्द बंद कराया जाए नहीं तो असमंजस की स्थिति पैदा हो जाएगी कस्टमर को और इससे AePS में काफी कमी हो जाएगी। बैंक द्वारा Aeps चार्ज को हटाने के लिए आदेश दिया जाए। @NPCI_NPCI@NPCI_BHIM@CSCegov_