जनपद रायबरेली, विधानसभा ऊंचाहार के ब्लॉक जगतपुर स्थित ग्राम गढ़ी मनिहर में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ।
प्रशासन की रोक के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर शिक्षक दिवस मनाया।
“मंदिर हो या मस्जिद, ये इबादत के हैं मकाम,
जो घर ख़ुदा के तोड़े, उसे फ़तह मत कहो।”
“तुमने गिरा दी मस्जिदें सत्ता के ज़ोर पर,
तारीख़ के सवाल मगर कौन गिराएगा।”
#Saharanpur
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ! संपूर्ण विश्व में व्याप्त श्री कृष्ण जी के उपासकों पर घनश्याम जी की स्नेह कृपा-अनुकंपा बनी रही यही कामना है।
आज इस शुभ अवसर पर श्री कृष्ण जी के जन्म क्षेत्र के विकास के लिए हम ये संकल्प दोहराते हैं कि जिस प्रकार हमने सपा सरकार में ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए आधारभूत कार्य किये थे उसी को आगे बढ़ाते हुए हम अपनी आगामी सरकार में ‘मथुरा-वृंदावन-बरसाना-गोवर्द्धन’ के श्री क्षेत्र का इस तरह संतुलित विश्वस्तरीय चतुर्दिक विकास करेंगे कि यहाँ का धार्मिक-पौराणिक महत्व भी बना रहे और तीर्थयात्रियों और आध्यात्मिक पर्यटकों को अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर-सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकें।
‘ब्रज’ के विकास का अर्थ ‘ब्रजवासियों’ की उपेक्षा नहीं होना चाहिए। हमारा मानना है कि ब्रजवासियों की सहमति-सहयोग से ही यहाँ का समुचित विकास संभव है। ब्रजवासियों के उत्थान-कल्याण में ही ब्रज क्षेत्र के विकास के सूत्र सन्निहित हैं।
जनपद प्रयागराज के ग्राम सभा सरायपीथा में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष (हंडिया) श्री रमाकांत विश्वकर्मा (बंगाली) जी की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक क्षेत्र बेहजम गाँव बहादुरपुर में 63 kva transformer bushing insulator सब खराब हो चुके हैं जिसमें एक बिल्कुल टूट चुका है, जिसकी वजह से बिजली सप्लाई में दिक्कत हो रही है अतः इन bushing insulator को बदल कर सप्लाई को चालू किया जाये .
@MVVNLHQ@UPPCLLKO
भाजपाई JPNIC जैसी अद्भुत सिग्नेचर बिल्डिंग को सिर्फ़ बेच सकते हैं, उतना बड़ा कभी सोच नहीं सकते हैं क्योंकि भ्रष्टाचार ने उनकी सोच को संकीर्ण, कुंठित और संकुचित कर दिया है।
भाजपा जाएगी, बड़ी सोच आएगी!
उप्र में फ़िल्म ‘आओ तुम्हें चाँद पे ले जाएं’ की शूटिंग शुरू हो गई है।
दरअसल ये प्रयागराज है जहाँ भाजपा राज में महाकुंभ के नाम पर 1 लाख करोड़ डकारा गया है। भाजपाई कह रहे हैं “नहीं खाएंगे” ये कहा था, डकारेंगे नहीं, ये वादा नहीं किया था।
ये तो उस सबसे ख़ास काली सड़क का हाल है जो संगम की ओर जाती है, बाक़ी इधर-उधर की सड़कें कितनी बदहाल होंगी… कहने की ज़रूरत है क्या?
जिन भाजपाइयों ने धर्म-धन के रूप में चढ़ावा-चंदा-दान चुराने से नहीं छोड़ा, वो भला स्मार्ट सिटी का बजट क्या छोड़ेंगे।
‘मेन स्ट्रीट मीडिया’ का हर सच्चा और साहसी पत्रकार सराहना का पात्र है। आप सब यूँ ही ‘सत्यकारिता’ करते रहिए, हम आपके साथ हैं। बड़े चैनल और अख़बार इनसे प्रेरणा लें।
जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक क्षेत्र बेहजम गाँव बहादुरपुर में बिजली व्यवस्था रात्रि में एकदम ध्वस्त कर दी जाती है, जिसका कारण है कुछ लोग ट्रांसफार्मर से डारेक्ट कटिया डाल कर बिजली उपयोग करते हैं जिससे गाँव की बिजली सप्लाई ठप हो जाती है, और रात्रि में काफी दिक्कत होती है। @UPPCLLKO
बे-बस बहन : रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी!
“प्राण जाए पर वचन न जाए” कहनेवाले रघुवंशियों तक को ठग लेनेवाले ये भाजपाई क्या वचन निभाएंगे।
ये है पीडीए के अपनेपन से बना कच्चे धागों का पक्का रिश्ता… ये रिश्ता हमने हमेशा निभाया है, हम निभा रहे हैं, हम निभाएंगे…
हमारे लिए रक्षा बंधन बहनों, बेटियों, माताओं के लिए संरक्षित-सुरक्षित वातावरण के निर्माण के लिए वचनबद्धता और समाज के सौहार्दपूर्ण संबंधों का पर्व है।