आज तक वालों ने अमित शाह को गब्बर के रूप में दिखाया है। गब्बर तो एक डाकू था, जो आये दिन डकैती और खून करता था।
क्या आज तक अमित शाह को "डाकू" बोल रहा हैं? देश के गृह मंत्री के लिए ऐसी भाषा?
राम काज कीन्हें बिनु मोहि कहाँ विश्राम...
तमाम बाधाओं और नजरबंदी की कोशिशों को पार कर, आज सायं 08:15 बजे अयोध्या धाम स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर पहुँचकर संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रभु के चरणों में उत्तर प्रदेश की खुशहाली, अमन-चैन और समृद्धि की प्रार्थना की।
सत्य और भक्ति के मार्ग को कोई तानाशाही नहीं रोक सकती।
जय सियाराम! जय पवनपुत्र हनुमान!🙏🏻
#Ayodhya #Hanumangarhi #JaiSiyaRam
भगवान श्री राम के दर्शन करने जा रहे हमारे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को कल रात से ही योगी-मोदी सरकार की पुलिस द्वारा नज़रबंद और गिरफ़्तार कर लिया गया है। हमें आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
भाजपा-आरएसएस के लोग प्रभु के नाम पर चंदा चोरी, ज़मीन घोटाला और चढ़ावा चोरी कर रहे हैं। जब हम इस महापाप के ख़िलाफ़ भगवान के चरणों में न्याय की प्रार्थना करने जा रहे हैं, तो हमें रोका जा रहा है!
सत्ता के अहंकार में डूबी यह सरकार कान खोलकर सुन ले—राम जी सब देख रहे हैं, यहाँ एक-एक अत्याचार और अधर्म का हिसाब होगा। कलयुग के इन रावणों का अंत निश्चित है!
बिना प्रभु के दर्शन किए हम यहाँ से एक इंच पीछे नहीं हटेंगे। चाहे इसके लिए हमें जेल जाना पड़े या अन्न-जल त्यागना पड़े!
जय सियाराम! 🙏🚩
#Ayodhya #Congress #BJPScam #RamMandirScam #HisaabHoga
💔- कभी मंदिर से चोरी की खबर आती है।
कहीं ईवीएम के जलने की चर्चा हैं।
कभी शिक्षा मंत्रालय में आग लग जाती है।
कभी होटल तो कभी library में आग लगने से लोग जान गंवा देते हैं और फायर ब्रिगेड वक़्त पर नहीं पहुँच पाती।
कहीं अस्पतालों के बाहर इलाज के लिए तरसते लोग...
तो कहीं स्कूलों की छत गिर जाती है।
कभी पेपर लीक से लाखों सपने टूट जाते हैं ...
तो कहीं न्याय की उम्मीद में उम्र निकल रही है।
आए दिन भ्रष्टाचार की खबरें, योजनाओं में घोटालों के आरोप है।
प्रदूषित हवा...गंदा पानी...टूटी सड़कें, गिरते पुल हैं।
महँगाई से जनता की जेब पर बढ़ता बोझ हैं।
आखिर कब तक?
कब तक इस देश का आम आदमी हर मोर्चे पर समझौता करता रहेगा?
खाने में मिलावट स्वीकार कर लो...
शिक्षा में खामियाँ स्वीकार कर लो...
स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली स्वीकार कर लो...
भ्रष्टाचार स्वीकार कर लो...
बेरोज़गारी स्वीकार कर लो...
और फिर कह दो - "ऐसे ही चलता है।"
नहीं...
ऐसे नहीं चलता।
समस्याओं को नियति मानकर हम देश को कमज़ोर कर रहे हैं
दुनिया के किसी भी विकसित देश ने चुप रहकर विकास नहीं किया।
वहाँ नागरिकों ने सवाल पूछे, जवाब माँगे और व्यवस्था को जवाबदेह बनाया।
आज भारत में करोड़ों ईमानदार लोग हैं- ईमानदार शिक्षक हैं।ईमानदार डॉक्टर हैं।ईमानदार अधिकारी हैं।ईमानदार पत्रकार हैं।ईमानदार कर्मचारी हैं।
लेकिन यदि ये सब अपने-अपने डर, स्वार्थ और मजबूरियों में चुप बैठे रहेंगे तो कुछ भी नहीं बदलेगा।
देश पीछे जा रहा है, क्योंकि गलत को देखकर भी बहुत लोग चुप हैं।
जिस दिन इस देश का आम नागरिक यह तय कर लेगा कि उसके बच्चों को शुद्ध भोजन चाहिए, अच्छी शिक्षा चाहिए, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था चाहिए, निष्पक्ष परीक्षाएँ चाहिए, सुरक्षित शहर चाहिए और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था चाहिए...
उस दिन से बदलाव शुरू होगा।
गलत को गलत कहने की कीमत चाहे जो हो, चुप मत रहिए।
यह लड़ाई किसी दल, नेता या सरकार के खिलाफ नहीं है।
यह लड़ाई भारत के भविष्य के लिए है।
विदिशा की घटना ने दिल दहला दिया! 💔
Re-NEET परीक्षा केंद्र, बायोमेट्रिक दिक्कतें और एडमिट कार्ड में गलती की वजह से तीन छात्राएं परीक्षा नहीं दे पाईं!
हर छात्रा के पीछे उनके माता-पिता भी खड़े थे! साथ थी बरसों की उम्मीदें, त्याग और सपने! जिसने भी यह पल देखा, भावुक हो गया!
पता नहीं इस "सिस्टम" को,
जनता के लिए कब बनाया जाएगा?
इस वीडियो को देखकर कलेजा फट रहा है
देरी से नीट परीक्षा में पहुंची तो छात्रा को रोक दिया, पिता हाथ जोड़ रहे हैं, रो रहे हैं,बच्ची को अंदर भेजने की गुहार लगा रहे हैं, बेटी बार बार कह रही है पहले पेपर लीक हो गया,फूट फूटकर रो रही है, वीडियो MP के विदिशा का है
@UPPCLLKO@PuVVNLHQ District Ghazipur kr tilak nagar colony and saklenabad area m puri garmi light ka voltage nhi rhta hai jisse bhut pareshani hoti hai, कृपया इस समस्या को ठीक कराने का काम करें।
आज हिंदुस्तान के 100 इंजीनियर्स में से 80 इंजीनियर बेरोजगार हैं।
इसलिए हमें इस सिस्टम को बदलना होगा और इसे ठीक करना होगा।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 कोटा
#ChhatronKiGoonj
भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है।
ज़रा सोचिए - देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ़ NEET की तैयारी पर ख़र्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है।
आज कोटा से, और देश के हर कोने से, लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं - इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है।
हर युवा अलग है, पर सबकी कहानी एक - या तो सपने देखने नहीं दिए गए, या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए।
‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ़ अभियान नहीं - एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो आपको बड़े सपने देखने का हक़ दे और आपकी ज़िंदगी गिरवी रखे बिना, उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे।
#ChhatronKiGoonj
इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया।
ये उस भारत के लाचार युवा हैं - जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों करोड़ लुटा देती है, पर अपने ही छात्रों को एक सुरक्षित सफ़र तक नहीं दे सकती।
चुनाव के वक़्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतज़ाम कर लेती है। और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के हिस्से में आती है - भीड़, घुटन, और बेबसी।
इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि मोदी सरकार छात्रों की गूंज सुनना ही नहीं चाहती।
पर मैं वादा करता हूँ - हम यह आवाज़ उन बहरे कानों तक पहुँचाएँगे। हर छात्र को उसका हक़ मिलेगा, उसका न्याय मिलेगा।
17 जून, कोटा। यही गूंज, अब हुंकार बनेगी।
#ChhatronKiGoonj
विदेशों में भारतीयों की तालियाँ सुनना सुखद होता होगा- गर्व की बात है।
मगर देश के करोड़ों युवाओं की खामोशी भी कभी सुनिए साहब।
यहाँ भी भारत ही है - पूरा 💔