.@myogiadityanath@CMOfficeUP को पता होना चाहिए कि विद्युत आपूर्ति के नाम पर नौटंकी चल रही है। नोएडा जैसे क्षेत्र में दिन में आठ-आठ बार आपूर्ति बाधित हो रही है।
गर्मी में ‘लोड शेडिंग’ कह देंगे, बारिश में पेड़ की टहनी टूट जाती है और सर्दी में तार पर बर्फ जम जाती होगी! हर सीजन में लगातार बिजली जाती ही है। 2022 से एक दिन ऐसा नहीं हुआ है जब बिजली पूरे दिन रही हो।
आपका नकारा मंत्री @aksharmaBharat या तो इन्वर्टर लॉबी के हाथों बिक चुका है, या उसे अंतर नहीं पड़ता क्योंकि उसके घर में सरकारी जेनरेटर है। दुर्भाग्य है कि @narendramodi कभी अरविंद शर्मा जैसे लोगों को अपनी टीम में रखा करते थे।
मुख्यमंत्री को यह पता होना चाहिए कि विद्युत आपूर्ति निर्बाध रहने का हर दावा झूठा है, एक दिन भी ऐसा नहीं जाता जब बिजली पूरे दिन बिना कटे रहती हो। मुझे यह विज्ञान समझ में नहीं आता कि आधे घंटे या एक घंटे बिजली जा कर, वापस कैसे आ जाती है, वह भी आठ बार?
कोई जानकार हो तो बताए कि यदि फॉल्ट है तो हर दिन आठ बार क्यों हो रहा है? क्या विभाग को पैसे नहीं मिल रहे और घटिया गुणवत्ता के तार जोड़े जा रहे हैं जो पिघल जाता है, या ट्रांसफॉर्मर उड़ जा रहा है? कोई तो कारण होगा कि आधे घंटे में फॉल्ट सही हो जाता है?
मंत्री नकारा होगा तो अधिकारी और आनंद में रहेंगे। मैंने आज तक नहीं देखा है योगी आदित्यनाथ की सरकार में कोई भी वरिष्ठ अधिकारी निलंबित हुआ हो। जब तक इनसे पूछा नहीं जाएगा, कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ये बिके हुए लोग विभाग को बेच खाएँगे।
@PMOIndia का हर दावा झूठा है कि भारत में विद्युत उत्पादन बहुत बढ़िया हो गया है। यहाँ उत्तर प्रदेश में केवल यह नीड जेनेरेट की जा रही है कि भाई बिना इन्वर्टर के तो आप रह नहीं सकते। संभव है कि @myogioffice के रहते हुए हम जेनरेटर की भी नीड पर जाएँगे, क्योंकि इन्वर्टर तो अब सेचुरेट हो चुका है।
योगी जी, आप बताइए कि ये जो आठ बार बिजली जाती है, वो किस अधिकारी के ससुराल जाती है? ऐसी लाचार सरकार हमने नहीं देखी जिससे माफिया थर-थर काँपता है, पर बिजली तो आठ बार जाएगी ही जाएगी!
नपुंसक कांग्रेस सरकार
Vs
निर्णायक मोदी सरकार।
2014 के बाद नरेंद्र मोदी जी की सरकार में भारतीय सेना का मनोबल, आत्मसम्मान और शक्ति बढ़ी है, ये मैं नहीं हमारा जवान खुद कह रहा है।
दो मिनट का यह वीडियो जरूर देखें।